Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



22 गांवों का संपर्क टूटा, जानिए खबर

 

उत्तरकाशी। जनपद में देर रात को हुई बारिश से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मोरी ब्लॉक में बरासती नाले के उफान पर आने से मोरी सांकरी मोटर मार्ग का 20 मीटर हिस्सा ध्वस्त हो गया, जिससे मोरी क्षेत्र के करीब 22 गांव का संपर्क तहसील मुख्यालय से पूरी तरह कट गया।।लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मार्ग को खोलने की कार्रवाही शुरू कर दी है। देर शाम तक मार्ग सुचारू करने का काम होता रहा। वहीं मोरी बाजार में भारी मात्रा में आए मलबे को साफ कर जल्द ही यातायात के लिए खोल दिया गया। बता दें कि जिले के गंगा और यमुना घाटी क्षेत्र में मंगलवार रात को जमकर मूसलाधार बारिश हुई। बारिश के चलते गोविंद वन्य जीव विहार क्षेत्र के अंतर्गत फफराला खड्ड उफान पर आ गया, जिससे मोरी-सांकरी मोटर मार्ग का करीब 20 मीटर हिस्सा ध्वस्त हो गया। वहीं, मार्ग पर भारी मात्रा में मलबा एवं पत्थर आ गए। इससे मोरी सांकरी मोटर मार्ग यातायात के लिए पूरी तरह बाधित हो गया। मार्ग बंद होने के कारण मोरी क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले 22 गांव की आवाजाही भी पूर्ण रूप से बाधित हो गई। दूसरी ओर बारिश के चलते कई लिंक मार्गों के साथ ही दर्जनों पैदल मार्ग भी जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गए है, जिससे वहां पर भी आवाजाही बंद हो गई है। मोरी बाजार में बुधवार तड़के सड़क पर भारी मात्रा में मलबा घुस आया था, जिस कारण बाजार में वाहनों की आवाजाही ठप रही। मलबा आने के कारण मोरी बाजार में पैदल आवाजाही तक नहीं हो सकी। कार्यदायी विभाग ने जेसीबी के माध्यम से मलबा साफ कर दोपहर तक बाजार की सड़क को यातायात के लिए खोला। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता दीपक कुमार ने बताया कि मोरी क्षेत्र में लभग एक दर्जन मोटर मार्ग बंद हुए हैं, जिनको खोलने के लिए जेसीबी मशीनों को लगा दिया है। जल्द ही आवाजाही के लिए सभी मोटर मार्गों को खोल दिया जाएगा।

Leave A Comment