Breaking News:

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

उत्तराखण्ड में तीन घटनाओं में गई 5 लोगों जान, दो गंभीर रूप से घायल -

Wednesday, July 8, 2026

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा : वैयक्तिक सहायक तत्काल प्रभाव से निलंबित -

Wednesday, July 8, 2026

राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट : फाइनल जीता एन्जॉय एफ सी देहरादून की टीम ने जीता खिताब -

Wednesday, July 8, 2026



27 लाख रु की ठगी में नाइजीरियन व नागालैंड की महिला गिरफ्तार

टिहरी/घनसाली। टिहरी पुलिस ने एक नाइजीरियन पर्यटक को लाखों रुपये की ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पर्यटक ने अपनी गिरोह की सदस्य नागालैंड निवासी एक महिला के साथ घनसाली निवासी एक व्यक्ति से 27 लाख रुपये की ठगी की है। उसने खुद को आरबीआई का अधिकारी बताकर ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए करीब 1 करोड़ 12 लाख पचास हजार की आर्थिक सहायता का लालच देकर पीड़ित को अपने झांसे में लिया था। एसएसपी नवनीत सिंह ने बताया कि लाखों रुपये की ठगी को लेकर घनसाली थाना पुलिस में 10 नवंबर 2021 को एनजीओ संचालक लक्ष्मी प्रसाद सेमवाल ने एक रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया गया था कि अज्ञात व्यक्तियों की ओर से अलग-अलग नंबरों से फोन कर स्वयं को आरबीआई का अधिकारी बताकर उनकी यूनाइटेड नेशन ऑफ डेवलपमेंट संस्था को ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए (1.5 लाख डॉलर) करीब 1 करोड़ 12 लाख पचास हजार रुपये की मदद देना चाहते हैं। कहा था कि इस धनराशि का टैक्स जमा करने के लिए 27 लाख 28 हजार 500 रुपये जमा कराने होंगे। उनके झांसे में आकर एनजीओ संचालक ने 26 से 30 अक्तूबर 2021 तक उनके खाते में धनराशि हस्तांतरित कर दी। इसके बाद उन्होंने फिर धनराशि की मांग की तो लक्ष्मी प्रसाद को खुद के साथ धोखाधड़ी का अहसास हुआ। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ ठगी, धोखाधड़ी, साइबर क्राइम समेत कई धाराओं में मुकदमा कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने घटना में प्रयुक्त मोबाइल नंबर और बैंक खाते की पड़ताल कर दिल्ली, नोएडा में एटीएम निकासी की सीसीटीवी फुटेज में उनकी पहचान की। इसके बाद बृहस्पतिवार 22 सितंबर को आरोपी नाइजीरियन इरिभोगे जेरोम विक्टर (42) निवासी बेनिन सिटी नाईजीरिया और आरोपी महिला ल्यांग पिखुमला चांग (35) निवासी मकान नंबर बी/92 ओमिक्रॉन गौतमबुद्ध नगर यूपी स्थायी पता चुमुकेटिमा दीमापुर नागालैंड को ओमिक्रॉन सिटी ग्रेटर नोएडा यूपी से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम में निरीक्षक नदीम अतहर, उप निरीक्षक ओमकांत भूषण, सुखपाल सिंह, कमल कुमार और एसआई लखपत सिंह बुटोला के साथ ही अजयवीर सिंह, राहुल सरग्वाण, सतेंद्र सिंह, अरविंद रावत, महेश और सुखमीत कौर आदि शामिल थे। दोनों आरोपी बैंकों से मिलती वेबसाइट बनाकर लोगों को आर्थिक मदद देने का लालच देकर धोखाधड़ी करते थे। उनके पास विभिन्न बैंकों के 35 एटीएम, 12 मोबाइल फोन, एक कार, 74 हजार 500 रुपये की नकदी बरामद की गई है। पुलिस ने उनके यूको बैंक खाते में 5 लाख 22 हजार 181 रुपये फ्रिज कराए हैं। नाइजीरियन के टूरिस्ट वीजा की अवधि भी समाप्त हो गई है। वह नागालैंड की महिला के साथ नोएडा में लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा था।

Leave A Comment