Breaking News:

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026



29020 पर्यटकों ने की गंगोत्री नेशनल पार्क की सैर

उत्तरकाशी। गंगोत्री नेशनल पार्क में इस साल 694 विदेशी सैलानी पहुंचे। पिछले दो वर्षों की तुलना में ये संख्या काफी अधिक है। 30 नवंबर को गेट बंद होने तक कुल 29020 पर्यटकों ने पार्क की सैर की। समृद्धशाली जैवविविधता वाले गंगोत्री नेशनल पार्क में स्थित गंगोत्री गोमुख तपोवन ट्रैक रूट से लेकर केदारताल, सुंदरवन, नंदनवन व वासुकीताल आदि ट्रैक रूट देशी-विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। यहां कोरोना काल से पूर्व तक औसतन विदेशी पर्यटकों की संख्या हजार से डेढ़ हजार के मध्य तक रहती थी। 2019 में महिला व पुरुष सहित कुल 1013 विदेशी पर्यटक पहुंचे थे। वहीं 2020 में यह संख्या 37 और वर्ष 2021 में 42 रही। अब एक बार फिर यहां विदेशी सैलानियों की आमद बढ़ने लगी है। इस वर्ष गंगोत्री नेेशनल पार्क में पहुंचने वाले विदेेेशी सैलानियों की संख्या 694 रही। पार्क की गंगोत्री रेंज के वनक्षेत्राधिकारी प्रताप पंवार का कहना है कि कोविड के बाद से विदेशी पर्यटकों में गिरावट देखने को मिल रही थी। इस वर्ष पिछले दो वर्षाे की तुलना काफी संख्या में विदेशी पर्यटक पहुंचे हैं। गंगोत्री नेशनल पार्क प्रशासन की आय में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है। विभिन्न ट्रैक रूट पर ट्रैकिंग के साथ पर्वतारोहण लिए पहुंचने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों से पार्क प्रशासन को 30 नवंबर तक 60 लाख रुपये से अधिक राजस्व प्राप्त हुआ है। जबकि पिछले साल यह राजस्व 16 लाख रुपये था। गंगोत्री नेशनल पार्क क्षेत्र में स्थित गंगोत्री गोमुख तपोवन ट्रैक पर इस वर्ष सर्वाधिक 13731 पर्यटक पहुंचे। इसके बाद गरतांग गली में 11741 और बाद भैंरोघाटी से नेलांग मार्ग पर 1548 पर्यटक पहुंचे। पर्वतारोहण के लिए कुल 514 देशी-विदेशी पर्वतारोही पहुंचे।

Leave A Comment