Breaking News:

खेल : तुलाज इंटरनेशनल स्कूल और द एशियन स्कूल ने जीती एस.डी. जैन मेमोरियल फुटबॉल चैंपियनशिप -

Wednesday, August 26, 2026

हरिद्वार : अपनी दो सगी बहनों को मौत के घाट उतारने वाला भाई गिरफ्तार -

Wednesday, August 26, 2026

उत्तराखंड में एक सितंबर तक बारिश का अलर्ट -

Wednesday, August 26, 2026

सीएम धामी ने नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ से हुई जन-धन की क्षति पर गहरा दुःख व्यक्त किया -

Wednesday, August 26, 2026

बैंक ऑफ इंडिया की असिस्टेंट मैनेजर प्रगति पन्त को साईं सृजन पटल ने किया सम्मानित -

Wednesday, August 26, 2026

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026



30 हजार प्रगणक एवं 06 हजार सुपरवाइजर लगेंगे जनगणना में, जानिए खबर

देहरादून । मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह की अध्यक्षता में जनगणना 2021 के कार्य हेतु गठित समन्वय समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में भारत के महारजिस्ट्रार एवं जनगणना आयुक्त विवेक जोशी द्वारा वीडियो क्रॉन्फेसिंग के माध्यम से प्रतिभाग किया गया। बैठक में जनगणना निदेशक उत्तराखण्ड विम्मी सचदेवा रमन द्वारा जनगणना 2021 के संबंध में विस्तृत कार्ययोजना का प्रस्तुतीकरण किया गया। निदेशक जनगणना ने बताया प्रदेश में जनगणना 2021 के प्रथम चरण के कार्य मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना तथा राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्ट्रर के अद्यतन के कार्य हेतु 01 मई, 2020 से 15 जून, 2020 तक का समय निर्धारित किया गया है, जिसमें 30 हजार प्रगणकों एवं 06 हजार सुपरवाईजरों को लगाया जाएगा।  मुख्य सचिव ने शिक्षा निदेशक को इस कार्य हेतु आवश्यक कार्मिकों की तैनाती समय पर सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। माह अप्रैल में जनगणना में तैनात कार्मिकों की ट्रेनिंग का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। जनगणना निदेशक ने बताया कि जनगणना के दौरान जनगणना कार्य के प्रबंधन एवं निगरानी हेतु सी.एम.एम.एस. पोर्टल विकसित किया गया है, जिसके माध्यम से विभिन्न स्थलों पर जनगणना कार्यक्रमों के प्रशिक्षण एवं मानदेय आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने बताया कि जनगणना कार्य में डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने के लिए आंकड़ों का संकलन अनुसूची के साथ-साथ मोबाईल ऐप द्वारा भी किया जाएगा। जनगणना निदेशक द्वारा समय-समय पर जनगणना कार्य के लिए संचालित कार्यक्रमों को आम जन तक पहुंचाने के लिए विभिन्न प्रचार माध्यमों द्वारा प्रचार-प्रसार का अनुरोध किया गया। मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह द्वारा इस संबंध में निदेशक जनगणना को विभिन्न चरणों में संचालित कार्यक्रमों की सामग्री प्रचार-प्रसार हेतु सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में चर्चा हुई कि उत्तराखण्ड शासन द्वारा क्षेत्र परिसीमन से संबंधित समय-समय पर किए जाने वाले नोटिफिकेशन की प्रति जनगणना निदेशालय को भी उपलब्ध कराई जाए तथा तय हुआ कि जनगणना 2021 हेतु प्रशासनिक इकाईयों के परिवर्तन के कार्य को अब स्थिर रखा जाए। मुख्य सचिव ने जनगणना कार्य से जुड़े विभाग को निर्देश दिए, कि इस राष्ट्रीय महत्व के कार्य को सावधानी एवं समयबद्व तरीके से पूरा करने में सक्रिय सहभागिता निभायें।जनगणना 2021 के लिए नामित राज्य के नोडल अधिकारी रंजीत कुमार सिन्हा, सचिव जनगणना द्वारा समस्त उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में सचिव राजस्व सुशील कुमार, अपर सचिव पंचायत राज एच.सी. सेमवाल, अपर सचिव आई.टी विजय कुमार यादव, निदेशक अर्थ एवं संख्या सुशील कुमार, निदेशक शिक्षा आर.के. कुंवर, उपस्थित थे।

Leave A Comment