Breaking News:

मतदाताओं के नाम हटाए जाने पर कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज की -

Wednesday, October 7, 2026

मासिक आध्यात्मिक कार्यक्रम में साधक शिष्यों को प्रबल ध्यान के लिए प्रेरित किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, October 7, 2026

12 राज्यों के जनजातीय कलाकारों ने दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां -

Wednesday, October 7, 2026

अज्ञान वाहन ने दो पैदल यात्रियों को रौंदा, एक की मौत, एक की हालत गंभीर -

Wednesday, October 7, 2026

सीएम धामी ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों से किया संवाद -

Wednesday, October 7, 2026

महज 300 रूपये के विवाद में बुजुर्ग दंपत्ति समेत तीन की हत्या, प्लंबर गिरफ्तार -

Wednesday, October 7, 2026

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026



50 लाख के हाथी दांत के साथ वन तस्कर गिरफ्तार

 

देहरादून। उत्तराखंड एसटीएफ ने एक वन तस्कर को हरिद्वार के कलियर इलाके से गिरफ्तार किया है। जबकि, दो तस्कर घने कोहरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। मौके पर आरोपी के कब्जे से दो हाथी दांत बरामद हुआ है। जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 55 लाख रुपए आंकी गई है। बताया जा रहा है कि वन्यजीव तस्करी का यह गिरोह लंबे समय से सक्रिय था। एसएसपी स्पेशल टास्क फोर्स के मुताबिक मुखबिर से हरिद्वार में वन्यजीव अंग तस्करी की सूचना मिली थी। जिसमें बताया गया कि हरिद्वार के कलियर क्षेत्र में तीन तस्कर हाथी दांत का सौदा करने की फिराक में हैं। ऐसे में मुखबिर की सूचना के आधार पर स्पेशल टास्क फोर्स की टीम ने वन विभाग और कलियर थाना पुलिस के साथ धरपकड़ शुरू की। वहीं, छापेमारी में एक तस्कर टीम के हत्थे चढ़ गया। जिसके कब्जे से हाथी के दो दांत (वजन 760 ग्राम) बरामद हुआ। जबकि, दो तस्कर भागने में कामयाब हो गए। गिरफ्तार वन तस्कर का नाम लोकेश बजाज पुत्र सुरेंद्र कुमार (उम्र 45 वर्ष) है। जो आवास विकास कॉलोनी, थाना सदर, जिला शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। वहीं, रिजवान और नौशाद निवासी शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश फरार चल रहे हैं।  एसटीएफ एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश में इनामी अपराधियों के अलावा अन्य संगठित गिरोह के खिलाफ पुलिस की धरपकड़ जारी है। इसी कड़ी में वन्यजीव अंगों की तस्करी में शामिल गिरोह पर हरिद्वार पुलिस ने नजर डाली थी। पिरान कलियर इलाके में तीन वन्यजीव तस्करों की ओर से हाथी के दांत सौदेबाजी की सूचना मिली। इसी जानकारी के आधार पर कलियर इलाके में घेराबंदी कर लोकेश बजाज को गिरफ्तार किया गया, लेकिन दो तस्कर पुलिस की गिरफ्त से बच गए। वहीं, फरार दोनों तस्करों की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ लगातार उनके ठिकानों पर पर दबिश दे रही है। आरोपी तस्करों के खिलाफ थाना कलियर में वन्यजीव जंतु संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, गिरफ्तार आरोपी से बरामद हाथी दांतों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

Leave A Comment