53वीं बार हुई ईमानदार IAS अशोक खेमका का तबादला, जानिए खबर
हरियाणा | वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अशोक खेमका का 53वीं बार तबादला हुआ है हरियाणा सरकार ने 1991 बैच के वरिष्ठ नौकरशाह अशोक खेमका को इस बार अभिलेख, पुरातत्व एवं संग्रहालय विभागों का प्रधान सचिव बनाया है | जानकारी हो कि इससे पहले इसी साल मार्च में खेमका का ट्रांसफर करते हुए उन्हें विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया था | नौकरी के जीवन मे करीब 53वीं बार तबादले पर अशोक खेमका का दर्द छलक पड़ा | उन्होंने ट्वीट कर कहा, ”फिर तबादला. लौट कर फिर वहीं. कल संविधान दिवस मनाया गया | आज सर्वोच्च न्यायालय के आदेश एवं नियमों को एक बार और तोड़ा गया | कुछ प्रसन्न होंगे. अंतिम ठिकाने जो लगा |