राज्य कर मुख्यालय के गेट पर कर्मचारियों का प्रदर्शन, आखिर क्यों ?, जानिए खबर
Posted by Pehchanexpress Admin on Wednesday, June 26, 2024 · Leave a Comment

देहरादून | राज्य कर, मुख्यालय में कर्मचारियों व स्टैनो संवर्ग के संयुक्त मोर्चे ने राज्य कर अधिकारी के पदों की कटौती/समाप्त किये जाने के निंदाजनक प्रयास का प्रातः 11:00 से 12:00 बजे गेट मीटिंग के माध्यम से शासन व मुख्यालय प्रशासन का पुरजोर विरोध किया गया। उत्तराखंड राज्य कर कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी एवं महासचिव अरविंद जोशी द्वारा बताया गया कि राज्य कर अधिकारियों के पदों पर 50 प्रतिशत विभागीय कर्मचारी की पदोन्नति होती है, जानकारी दी गयी कि विभागीय समूह ग कर्मचारी इस राज्य के मूल निवासी है जो विभाग में लगभग 20 – 25 वर्षो की अनवरत विभागीय सेवा करने के उपरांत पदोन्नति होने पर समूह ख श्रेणी के राज्य कर अधिकारी पद पर पदोन्नति होकर राजपत्रित प्रतिष्ठा प्राप्त करते है, परन्तु पदों की कटौती होने पर राज्य के मूल निवासी कर्मचारियो के पदोन्नति के सोपान कम होते है जिससे कर्मचारियों की कार्यदक्षता एवं उनके मनोबल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है | इस अवसर पर उत्तराखंड राज्य कर कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी एवं महासचिव अरविंद जोशी वैयक्तिक सहायक / अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल सपरा, मिनिस्ट्रियल संघ के सलाकार भरत सिंह राणा ,मनमोहन सिंह नेगी, गीताराम डोभाल, कविता राणा, वीरेंद्र सिंह रावत, भानु प्रकाश रावत , कैलाश सिंह बिष्ट , सुनील कुमार, विपिन डंगवाल , राजेन्द्र जोशी, नैन सिंह पंवार, पुनीत डबराल, रूबी ममगांई, सुरक्षा, श्रद्धा, सलोनी, कुकरेती, दीप्ति भट्ट, मीनाक्षी रानी, किशन पुंडीर, बृजेश सिंह, दीपक शर्मा, पंकज डबराल, शेखर जुयाल, आशीष बिष्ट, अंकित प्रकाश आदि संगठन के पदाधिकारी और मुख्यालय व देहरादून सम्भाग के सभी कर्मचारी उपस्थित थे |