रैली के माध्यम से स्वच्छता के प्रति लोगों को किया जागरूक, जानिए खबर
Posted by Pehchanexpress Admin on Wednesday, October 2, 2024 · Leave a Comment

देहरादून | आज सरफिना ट्रस्ट एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वच्छता के प्रति लोगों को रैली के द्वारा जागरूक किया गया । जागरूकता रैली का आयोजन क्लेमेंट टाउन क्षेत्र में किया गया। जिसमें भारूवाला ग्रांट के पार्षद राजेश परमार दीपक गुसाईं, डी एस फर्तियाल,राधे श्याम गुप्ता जी, राम रावत,प्रदीप लिंगवाल,सुनील रावत, अभिषेक परमार ,सरफिना ट्रस्ट से सिस्टर नम्रता सिस्टर दीपा सिस्टर सांत्वना किशोर व अन्य समाजसेवी शामिल हुए। सिस्टर नम्रता एवं क्षेत्र के पार्षद राजेश परमार के द्वारा स्वच्छता के बारे में भाषण के द्वारा लोगों को जानकारी दी । इस रैली का मुख्य उद्देश्य अपने आसपास सफाई करना और डेंगू जैसी बीमारियों से लोगों को जागरूक करना था |