Breaking News:

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026



विधिक जागरुकता शिविर सम्पन्न, जानिए खबर

देहरादून | हेमवती नन्दन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय ,स्वामी रामतीर्थ परिसर में लीगल एड सेंटर ,विधि विभाग में दिनांक 13.02.2025 को एक विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन विधि विभाग में किया गया । लीगल एड सेंटर के संयोजक और नोडल अधिकारी डॉ एस के चतुर्वेदी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का स्वागत किया तथा छात्रों को इस कार्यक्रम के उद्देश्य को विस्तार से अवगत कराया। उन्होंने अपने वक्तव्य में बताया कि आज के युग में विधिक जानकारी क्यों आवश्यक है तथा यह भी बताया कि नए-नए कानून की जानकारी समय-समय पर होती रहनी चाहिए ताकि लोग एक दूसरे से जागरूक हो सके जिससे की हम कानून की जानकारी ग्रामीण क्षेत्रों में कैंप या शिविर के माध्यम से लोगों को दे सकें तथा उस शिविर के माध्यम से निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में भी उनको जानकारी दे सकें। तत्पश्चात विधि विभाग के विभागाध्यक्ष व इस कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ ममता राणा ने छात्रों को विधिक अधिकारों के बारे में जागरूक किया तथा यह भी कहा कि कानूनो का प्रयोग हमें सही तरीके से करना चाहिए और कानून का दुरुपयोग नहीं करना चाहिए। तत्पश्चात जिला विधि सेवा प्राधिकरण नई टिहरी के रिटेनर व वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजपाल सिंह मियां जी ने निःशुल्क विधिक सहायता कैसे प्राप्त किया जा सकता है तथा अपनी शिकायतों का समाधान इसके द्वारा कैसे किया जा सकता है इसके बारे में छात्रों को विस्तार से बताया ।उन्होंने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कैसे निःशुल्क सहायता प्रदान करता है इसके बारे में भी जानकारी दी। तत्पश्चात विधि विभाग के डॉ विशाल गुलेरिया और डॉ हिमानी बिष्ट द्वारा छात्रों को विधिक अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी गई।तत्पश्चात एलएलबी चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा सिमरन खेरवाल ने महिलाओं के प्रति बढ़ते साइबर अपराध के बारे में विस्तार से बताया तथा यह भी बताया कि साइबर अपराध से कैसे बचा जा सकता है, तत्पश्चात विधि चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र रोहित ने पर्यावरण के बारे में विस्तार से बताया और अपने वक्तव्य में यह कहा कि आजकल जंगलों में जो आज लग जाते हैं उनको कैसे रोका जाए और पर्यावरण कैसे बचाया जाए। तत्पश्चात विधि छठे सेमेस्टर के छात्र प्रीतम उपाध्याय ने भरण पोषण के बारे में विस्तार से बताया। इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नई टिहरी व सिविल जज सीनियर डिविजन डॉ आलोक राम त्रिपाठी ने छात्रों को विस्तार से कई कानूनो के बारे में अवगत कराया ।उन्होंने अपने वक्तव्य में बताया कि गांवों में लोगों को विधिक सहायता संबंधी जानकारी व निःशुल्क विधिक सहायता विधायक सेवा प्राधिकरण द्वारा कैसे प्राप्त कराया जाता है ।लोक अदालत के बारे में भी छात्रों को विस्तार से बताया तथा नए कानून भारतीय न्याय संहिता 2023,भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023के प्रमुख प्रावधानों को भी बताया। उन्होंने अपने वक्तव्य में सेक्सुअल हैरेसमेंट आफ वर्किंग वूमेन एक्ट 2013 के प्रमुख प्रावधानों को भी बताया और यह भी विस्तार से बताया कि इस अधिनियम के अंतर्गत किन दशाओं में अपराध कहा जाता है।वक्तव्य के अंत में सचिव महोदय द्वारा छात्रों के प्रश्न उत्तरों का भी समाधान किया गया। कार्यक्रम का संचालन विधि विभाग के शोधार्थी अर्पित यादव द्वारा किया गया। व धन्यवाद ज्ञापन विधि विभाग के शोधार्थी अनुराधा द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में विधि विभाग के सभी शिक्षक ,शोधार्थी व छात्र -छात्राएं उपस्थित थे।

 

Leave A Comment