Breaking News:

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026



उत्तराखंड : 2 मई को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट

kedarnath

उखीमठ/रूद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ धाम के कपाट शुक्रवार  2 मई को प्रातरू 7 बजे खुल रहे है इससे पूर्व श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) की ओर से कपाटोत्सव की तैयारियां चल रही है कपाट खुलने के कार्यक्रम के अंतर्गत बीते कल  रविवार 27 अप्रैल को श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में श्री केदारपुरी के रक्षक श्री भैरवनाथ जी की पूजा-अर्चना हुई।
सोमवार प्रातः साढे दस बजे  भारतीय  सेना के बैंड की भक्तिमय धुनों के साथ श्री केदारनाथ भगवान की पंचमुखी उत्सवघ् मूर्ति को रावल भीमाशंकर लिंग सहित विशिष्ट अतिथियों एवं बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने श्री केदारनाथ धाम के लिए प्रस्थान कराया।
इससे पहले पंचमुखी उत्सव मूर्ति को को पंच स्नान करवाया गया तथा डोली में विराजमान कर साज-सज्जा की गयी थी इस अवसर पर श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ को भब्यरूप से फूलों से सजाया गया था तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन  दर्शन को पहुंचे। भगवान केदारनाथ जी की पंचमुखी उत्सव डोली विभिन्न स्थानों  मंदिर मार्ग उखीमठ, संसारी, विद्यापीठ,  गुप्तकाशी बाजार में दर्शन देते हुए प्रथम पड़ाव श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी पहुंचेगी। स्थान-स्थान पर फूलों से पंचमुखी डोली का स्वागत हो रहा है।विभिन्न  विद्यालयों के छात्र- छात्राएं पंच मुखी डोली के स्वागत के लिए कतारबद्ध है। श्री केदारनाथ भगवान की पंचमुखी डोली के धाम प्रस्थान के अवसर पर श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने तीर्थयात्रियों को शुभकामनाएं दी है इससे पूर्व बीते रविवार रात्रि को मुख्य कार्याधिकारी श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में भैरवनाथ जी की पूजा में शामिल हुए। मुख्य कार्याधिकारी ने बताया कि 28 अप्रैल  सोमवार को पंचमुखी प्रथम पड़ाव श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी प्रस्थान एवं रात्रि विश्राम के बाद 29 अप्रैल मंगलवार को गुप्तकाशी से दूसरे पड़ाव फाटा प्रस्थान एवं रात्रि विश्राम हेतु पहुंचेगी 30 अप्रैल बुधवार को फाटा से श्री गौरीमाता मंदिर गौरीकुंड प्रस्थान एवं रात्रि विश्राम होगा 1 मई बृहस्पतिवार गौरीकुंड से श्री केदारनाथ धाम प्रस्थान होगा तथा शाम तक पंचमुखी डोली श्री केदारनाथ धाम पहुंच जायेगी। शुक्रवार 2 मई को प्रातरू7 बजे श्री केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुलेंगे। बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि  श्री केदारनाथ धाम में भी मंदिर समिति के अग्रिम दल ने यात्रा पूर्व  तैयारियां पूरी कर ली है ।मंदिर क्षेत्र में पेयजल, विद्युत व्यवस्था, भोग मंडी की  साफ सफाई, मंदिर समिति  कार्यालय, पूजा कार्यालय, दर्शन पंक्ति की सामान्य मरम्मत, पुजारीगणों एवं कर्मचारियों की आवासीय व्यवस्था संबंधित कार्य किये गये है। पंचमुखी डोली प्रस्थान के  अवसर पर केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल, दायित्वधारी चंडी प्रसाद भट्ट, नगर पंचायत अध्यक्ष कुब्जा धर्म्वाण  प्रभारी अधिकारी/सहायक अभियंता गिरीश देवली, केदार सभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी,वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी डीएस भुजवाण, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, उखीमठ मंदिर प्रभारी रमेश नेगी, पुजारी शिवशंकर लिंग, बागेश लिंग, टी गंगाधर लिंग, वेदपाठी यशोधर मैठाणी,स्वयंबर सेमवाल, विश्व मोहन जमलोकी,  पंचगाई हक-हकूकधारी , धर्मेंद्र तिवारी, अभिरतन धर्म्वाण संदीप धर्म्वाण,तीर्थ पुरोहित समाज  सहित सहायक लेखाकार प्रमोद बगवाड़ी, विपिन तिवारी,मनोज, शुक्ला,देवानंद गैरोला, डोली प्रभारी प्रदीप सेमवाल, प्रबंधक अरविंद शुक्ला, पुष्कर रावत,कुलदीप धर्म्वाण, विदेश शैव, ललित त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।

Leave A Comment