Breaking News:

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026



काले गैंग के तीन शातिर चोर माल सहित गिरफ्तार

पौड़ी। चोरी की कई वारदातों को अंजाम देने वाले काले गैंग के तीन शातिर चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिनके कब्जे से चुरायी गयी नगदी व बाइक बरामद की गयी है। आरोपी शातिर किस्म के चोर है जिन पर दिल्ली में भी कई मुकदमें दर्ज है।जानकारी के अनुसार बीती 20 अप्रैल को इन्द्रमोहन, निवासी कण्डोलिया द्वारा कोतवाली पौड़ी में तहरीर देकर बताया गया था कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके बृज मेडिकल कण्डोलिया रोड का ताला तोडकर व पास की दुकान ज्योति आप्टिकल का ताला तोड़कर दुकान से कुछ नगदी चोरी कर ली है साथ ही प्रेम सिंह चैहान निवासी डीआरडीए कॉलोनी पौडी द्वारा बताया गया कि किसी अज्ञात द्वारा उनकी बाइक चोरी कर ली गयी है। मामलो में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गयी। चोरों की तलाश में जुटी पुलिस टीम को सीसी कैमरे खंगालने पर पता चला कि बाइक सवार तीन संदिग्ध देवप्रयाग ऋषिकेश की ओर जा रहे है। जिन्हे पुलिस द्वारा दबोच लिया गया। जिनके पास से चुरायी गयी नगदी व बाइक बरामद की गयी है। पूछताछ में उन्होने अपना नाम सोनू रावत पुत्र लक्ष्मण सिंह रावत, निवासी- ग्राम ढिकोली, पाबौ जनपद पौडी गढवाल हाल निवासी गीता कालोनी नई दिल्ली, धीरज पुत्र स्व. घनश्याम निवासी गौंडली गांव, थाना कृष्णानगर नई दिल्ली मूल पता ग्राम बडा किला मुरसान, जिला मथुरा व मौ. तबरेज पुत्र मौ. हबीबुर्र रहमान निवासी माधव पटृी थाना कन्ट्रोल जिला दरबंगा बिहार, हाल चित्र विहार, प्रीत विहार नई दिल्ली बताया। बताया गया कि उनके गैंग का नाम काले गैंग’ है जो पहाडी क्षेत्रों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने के पश्चात दिल्ली चले जाते हैं। हमारा गैंग लीडर गोपाल जुनेजा उर्फ काले है जो कि वर्तमान समय में जिला कारागार पौडी में बंद है। सोनू और गोपाल जुनेजा उर्फ काले थाना रिखणीखाल व कोतवाली पौडी से वर्ष 2021 व 2019 में चोरी के मामलों में जेल गये थे। सोनू पिछले साल जेल से रिहा होने के पश्चात दिल्ली चला गया था वहां पर उन्होनें अपने गैंग में कुछ अन्य सदस्यों को जोडना शुरू किया। सोनू मूल रूप से पाबौ पौडी गढवाल का रहने वाला है जिस कारण वह पहाडी क्षेत्र की भौगौलिक परिस्थितियों एवं आने जाने वाले रास्तों से भली भांति परिचित है। पहाडी क्षेत्रों को अपना निशाना बनाते हुये 19.04.25 की रात को सोनू रावत द्वारा अपने अन्य दो साथी धीरज व तबरेज के साथ मिलकर पौडी आया और इनके द्वारा पौड़ी में 2 चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया।

Leave A Comment