Breaking News:

बाल विवाह के दुष्परिणामों से रूबरू हुए छात्र-छात्राएं -

Friday, November 27, 2026

नवविवाहिता ने ससुरालियों पर लगाए मारपीट व दहेज उत्पीडन का आरोप -

Friday, November 27, 2026

संविधान दिवस के अवसर पर अतिथि व्याख्यान का आयोजन -

Friday, November 27, 2026

रवि रन्सवाल के बल्लेबाज़ी से सच‍िवालय स्मैशर्स की जीत -

Friday, November 27, 2026

रॉयल रेंजर्स और डेंजर का जीत से आगाज -

Wednesday, November 25, 2026

देहरादून फुटबॉल एकेडमी का जलवा, 21 में से 15 खिलाड़ियों का चयन -

Wednesday, November 25, 2026

नशा मुक्ति केंद्र में युवक की संदिग्ध मौत -

Wednesday, November 25, 2026

29 नवंबर को दौड़ेगी मसूरी, जानिए खबर -

Wednesday, November 25, 2026

महिला पत्रकार से अभद्र व्यवहार पर उठे सवाल -

Wednesday, November 25, 2026

निबंध प्रतियोगिता एवं खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित -

Tuesday, November 24, 2026

पहचान : नारियल बेचने वाले का बेटा बना एक्टर -

Tuesday, November 24, 2026

हिमाचल प्रदेश में देहरादून फुटबॉल एकेडमी का जलवा, DFA को मिली फेयर प्ले ट्रॉफी -

Tuesday, November 24, 2026

व्यावहारिक विधिक कौशल, विशेषकर प्रभावी ड्राफ्टिंग का ज्ञान भी अत्यंत आवश्यक : डॉ आलोक -

Tuesday, November 24, 2026

देहरादून : मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया -

Saturday, November 21, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार पहुंचकर योगी आदित्यनाथ की माता को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, November 21, 2026

अश्विक राठौड़ का मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने किया भव्य सम्मान, जानिए खबर -

Saturday, November 21, 2026

30 से 90 वर्ष से अधिक आयु के खिलाड़ी राष्ट्रीय मंच पर दिखाएंगे दमखम, जानिए खबर -

Saturday, November 21, 2026

इगास-बग्वाल पर देहरादून साइक्लिंग क्लब ने निकाली सांस्कृतिक जागरूकता साइकिल राइड -

Saturday, November 21, 2026

पहचान : दोनों हाथ नहीं फिर भी नहीं मानी हार और बने तहसीलदार -

Tuesday, November 17, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने निकाली नगीश्वर मंदिर रिखोली तक विशेष साइकिल राइड -

Tuesday, November 17, 2026



केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं को मिलेगी फ्री वाईफाई सुविधा

kedarnath

देहरादून। चारधाम यात्रा पर देश-विदेश से पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा सुखद और सुगम हो इसके लिए राज्य सरकार एवं प्रशासन लगातार नए प्रयास कर रहा है। देश की सबसे कठिन पैदल यात्राओं में से एक श्री केदारनाथ धाम यात्रा ने इस दिशा में नई कीर्तिमान स्थापित किया है। केदारपुरी में दर्शन को पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को अब फ्री वाईफाई की सुविधा उपलब्ध होगी। शनिवार को इसका सफल ट्रायल होने के बाद यह सुविधा श्रद्धालुओं को समर्पित कर दी गई है। बाबा के दर्शनों को पहुंचे श्रद्धालुओं ने इसपर खुशी जाहिर करते हुए सरकार और जिला प्रशासन को इसके लिए आभार जताया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन और जिलाधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार की पहल पर आपदा की दृष्टि से अति संवेदनशील रुद्रप्रयाग जनपद ने एक ऐतिहासिक पहल करते हुए अपना स्वयं का मोबाइल नेटवर्क स्थापित किया है। इस नेटवर्क को डिस्ट्रिक्ट डिजास्टर रिसोर्स नेटवर्क नाम दिया गया है। यह नेटवर्क न केवल आपदा या किसी भी विकट परिस्थिति में लगातार संचालित रहेगा, बल्कि इसमें मोबाइल डाटा, वॉयस कॉलिंग और हाई क्वालिटी सीसीटीवी विजुअल्स की भी सुविधा उपलब्ध है। इसी रिसोर्स नेटवर्क के तहत श्रद्धालुओं को अब फ्री वाईफाई की सुविधा मिलने जा रही है। मुख्य विकास अधिकारी डॉ जीएस खाती ने बताया कि वाईफाई का फायदा उठाने के लिए वाईफाई सेटिंग पर जाकर अपना मोबाईल नंबर पंजीकृत करना होगा जिसके बाद एक ओटीपी मोबाईल नंबर पर आएगा जिसे भरने के बाद आधे घंटे तक हाय स्पीड वाईफाई का लाभ उठाया जा सकता है। रुद्रप्रयाग देश का पहला जनपद बन गया है, जिसके पास अपना अलग और संपूर्ण मोबाइल नेटवर्क है। जुलाई 2024 में केदारनाथ पैदल मार्ग पर आई आपदा के दौरान जब अन्य मोबाइल नेटवर्क पूरी तरह ठप हो गए थे, तब यही नेटवर्क यात्रियों, मजदूरों और रेस्क्यू टीमों के लिए जीवन रेखा बना। इससे रास्ते में फंसे लोगों ने अपने घरों से संपर्क किया और राहत एवं बचाव कार्यों में भी अत्यंत मदद मिली।

Leave A Comment