Breaking News:

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026

जयकारों और भजनों से गूंजा दून, अनंत चतुर्दशी पर जैन समाज ने निकाली शोभायात्रा -

Friday, September 25, 2026

नीट यूजी प्रमाणपत्र घोटाला : लेखपाल जगदीश राठौर और महिला लेखपाल डिंपल सस्पेंड -

Friday, September 25, 2026

स्थायित्व और विकास चाहती है उत्तराखण्ड की जनताः सीएम धामी -

Friday, September 25, 2026

11वां देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2, 3 और 4 अक्टूबर को, जानिए खबर -

Friday, September 25, 2026

देहरादून : डिलीवरी बॉय से मारपीट मामले में सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार -

Wednesday, September 23, 2026

उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट पर चुनाव की तारीख का ऐलान -

Wednesday, September 23, 2026

विश्व पर्यटन दिवस पर CMTHS में तीन दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, September 23, 2026

दशलक्षण महापर्व के सातवें दिन उत्तम तप धर्म की आराधना की गई, जानिए खबर -

Wednesday, September 23, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब और एनडीए डिफेन्स अकादमी ने निकाली साइकिल रैली -

Tuesday, September 22, 2026



फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब

11वें सेलाकुई ऑल इंडिया अंडर-19 बॉयज़ इंटर-स्कूल फुटबॉल प्रतियोगिता -2026 का हुआ आयोजन 

देहरादून। सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल, देहरादून के तत्वावधान में आयोजित 11वें सेलाकुई ऑल इंडिया अंडर-19 बॉयज़ इंटर-स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट-2026 का आज रोमांचक फाइनल मुकाबले के साथ भव्य समापन हुआ। खिताबी मुकाबले में द दून स्कूल, देहरादून ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से पराजित कर टूर्नामेंट का विजेता बनने का गौरव हासिल किया। पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन, जोश और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में भी दोनों टीमों ने बेहतरीन फुटबॉल का प्रदर्शन किया, लेकिन द दून स्कूल ने अपने शानदार खेल के दम पर निर्णायक बढ़त बनाते हुए खिताब अपने नाम किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को विशेष पुरस्कार टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को विभिन्न व्यक्तिगत पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। Emerging Player of the Tournament: टयार डोनी, सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल
Golden Gloves Award: विराज भारद्वाज, सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल Best Player of the Tournament: जिगमे, द दून स्कूल  Golden Boot Award (सर्वाधिक गोल): अनिरुद्ध, कसीगा स्कूल, देहरादून Fair Play Trophy: इंडियन पब्लिक स्कूल, देहरादून सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल के हेडमास्टर डॉ. दिलीप कुमार पांडा ने मुख्य अतिथि के रूप में विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया। डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत को विशेष सम्मान
टूर्नामेंट के सफल, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए चीफ रेफरी एवं मैच कमिश्नर डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत को मुख्य अतिथि द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने डॉ. रावत की फिटनेस और खेल के प्रति उनके समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि 57 वर्ष की आयु में भी उनकी फिटनेस 35 वर्ष के युवा जैसी दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि डॉ. रावत पिछले 27 वर्षों से लगातार खिलाड़ी, कोच और रेफरी के रूप में खेल जगत तथा समाज के लिए उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं। उनकी फिटनेस, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। मुख्य अतिथि ने कहा कि आज के दौर में युवाओं के लिए फिटनेस बेहद महत्वपूर्ण है और डॉ. रावत इसका उत्कृष्ट उदाहरण हैं। उन्होंने खिलाड़ियों की भी सराहना करते हुए कहा कि पूरे टूर्नामेंट के दौरान लगातार बारिश के बावजूद खिलाड़ियों का उत्साह और जज्बा कम नहीं हुआ। घनघोर बारिश के बीच भी खिलाड़ियों ने शानदार मुकाबले खेले और अपनी खेल प्रतिभा का परिचय दिया, जिसके लिए वे बधाई के पात्र हैं।

10 प्रमुख विद्यालयों ने लिया प्रतिभाग

सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल के हेड ऑफ स्पोर्ट्स कवलजीत सिंह धालीवाल ने बताया कि इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों के 10 अग्रणी विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में द दून स्कूल (देहरादून), वेलहम बॉयज़ स्कूल (देहरादून), बिशप कॉटन स्कूल (शिमला, हिमाचल प्रदेश), द सागर स्कूल (अलवर, राजस्थान), आर्मी पब्लिक स्कूल (डगशाई, हिमाचल प्रदेश), कसीगा स्कूल (देहरादून), जीआरडी वर्ल्ड स्कूल (देहरादून), द एशियन स्कूल (देहरादून), इंडियन पब्लिक स्कूल (देहरादून) तथा मेजबान सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल (देहरादून) की टीमों ने हिस्सा लिया। डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत के नेतृत्व में रेफरी पैनल टूर्नामेंट के सफल एवं निष्पक्ष संचालन के लिए उत्तराखंड के प्रसिद्ध पूर्व राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी, वरिष्ठ रेफरी एवं अंतरराष्ट्रीय कोच डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत को चीफ रेफरी एवं मैच कमिश्नर नियुक्त किया गया था।
उनके नेतृत्व में रेफरी पैनल में भूपाल सिंह नेगी (रामनगर, नैनीताल), मनोज नेगी, रोशन चंद, हर्षित चौहान, वरुण चौहान, हिमांशु प्रजापति तथा विमल सिंह रावत (देहरादून) ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। टूर्नामेंट के सफल आयोजन में सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल के स्पोर्ट्स स्टाफ का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। स्पोर्ट्स कोच अरुण, सुपरवाइजर ललित, फिजियो कुशलानंद सेमवाल सहित समस्त स्टाफ सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, खेल कौशल को निखारने तथा राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का उत्कृष्ट मंच प्रदान कर रही है। साथ ही, यह टूर्नामेंट विद्यालयी फुटबॉल के विकास, खेल भावना, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

Leave A Comment