गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर…..
Posted by Pehchanexpress Admin on Monday, September 28, 2026 · Leave a Comment

नरेश सिंह नयाल दूसरी बार बने इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल टीम के सहायक कोच और गोलगाइड
देहरादून | इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल टीम ने लगातार दूसरी बार क्वालीफाई किया है।इससे पहले 2023 में हांगझोऊ चीन में भी क्वालीफाई किया था और अब 2026 में भी। नरेश सिंह नयाल को यह जिम्मेदारी भी लगातार दूसरी बार मिली है। गाँव से निकल कर एशियन पैरा गेम्स तक का सफर तय किया है नरेश सिंह नयाल ने। जो नैनीताल जिले के ओखलकांडा ब्लॉक के नाई चक्डलाड़ के मूल निवासी हैं।बचपन से ही खेलों में रुचि होने के साथ साथ पढ़ाई लिखाई भी करते गए।फिर वायुसेना में पंद्रह वर्ष सेवा की और पैरा खेलों में एक कोच की भूमिका में नित नए पर्च लहरा रहे हैं।इस खबर पर परिवार जन और दोस्तों के साथ साथ संस्थान ने भी बधाइयां और शुभकामनाएं दी।आदर्श विद्यालय की प्रधानाचार्या सुश्री मंजू ने भी उनको शुभ कामनाएं देते हुए नेशनल कोचिंग कैंप के लिए विदा किया। हालांकि वे पिछले 12 वर्षों से इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल टीम के साथ हैं इसलिए आईं बी एफ एफ इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल फेडरेशन ने उन पर फिर से भरोसा जताया है एशियन पैरा गेम्स एशिया महाद्वीप का सबसे बड़ा स्पोर्टिंग इवेंट होता है और इसमें प्रतिभाग करना ही अपने आप में गर्व की बात है। उनके नाम एक गोलगाइड के तौर पर सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय गोल्स हैं।वे वर्तमान में राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान देहरादून उत्तराखंड में फिजिकल एजुकेशन इंस्ट्रक्टर के पद पर कार्यरत हैं।उन्होंने संस्थान से अब तक लगभग 25 अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी तैयार कर दिए हैं।जिनमें सबसे ज्यादा ब्लाइंड फुटबॉल में ही हैं।महिला और पुरूष दोनों वर्गों में ही।फिलहाल इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल टीम का नेशनल कोचिंग कैंप केरलम के कोच्चि शहर में चल रहा है।यहां से टीम पहले दिल्ली और फिर 13 अक्टूबर को नागोया जापान के लिए रवाना होगी।वहाँ 18 से 24 तक खेलों का आयोजन होना है।