Breaking News:

श्रद्धा : देहरादून में हर्षोल्लास के साथ चल रहा आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी का चातुर्मास, समवशरण विधान में उमड़ रहे श्रद्धालु -

Tuesday, October 13, 2026

दस हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ी गई महिला एएसआई -

Tuesday, October 13, 2026

आमदखोर गुलदार का नही मिला कोई सुराग -

Tuesday, October 13, 2026

जरा हटके : विद्युत विभाग ने पकड़ी बड़ी बिजली चोरी -

Tuesday, October 13, 2026

डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के नए राज्यपाल नियुक्त, जानिए खबर -

Tuesday, October 13, 2026

दून एकता शक्ति ट्रस्ट ने किया डांडिया नाईट का भव्य आयोजन -

Sunday, October 11, 2026

एलएलबी के छात्रों ने जिला कारागार टिहरी का किया भ्रमण, जानिए खबर -

Sunday, October 11, 2026

‘द स्पिरिट ऑफ सेवा अवॉर्ड 2026’ का आयोजन, जानिए खबर -

Sunday, October 11, 2026

एशियन पैरा गेम्स नागोया जापान 2026 में तुषार कुमार कम उम्र में करेंगे प्रतिभाग -

Sunday, October 11, 2026

मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी खेल महाकुंभ 2026 का सफल समापन -

Saturday, October 10, 2026

सुप्रसिद्ध गायक जुबिन नौटियाल ने पूर्णमति माताजी के दर्शन कर लिया आशीर्वाद -

Saturday, October 10, 2026

सर्वश्रेष्ठ अभियान से जुड़ीं स्वाति भंडारी, बुक बैंक को दीं 48 उपयोगी पुस्तकें -

Friday, October 9, 2026

उत्तराखंड में भूकम्प पूर्व चेतावनी का बजा अलार्म, प्रत्येक माह के 9 को बजेगा अलर्म -

Friday, October 9, 2026

पूर्व सैनिकों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ दिलाने की मांग -

Thursday, October 8, 2026

उत्तराखंड : मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए विशेष अभियान 8 से 10 अक्टूबर -

Thursday, October 8, 2026

जरा हटके : मणिगुह में आंगन मिलन कार्यक्रम, गर्भवती महिलाओं की हुई गोदभराई -

Thursday, October 8, 2026

हरिद्वार : बच्ची से दुष्कर्म की वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप, जानिए खबर -

Thursday, October 8, 2026

दून पुलिस ने नेपाली गैंग का सदस्य किया गिरफ्तार, जानिए खबर -

Thursday, October 8, 2026

मतदाताओं के नाम हटाए जाने पर कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज की -

Wednesday, October 7, 2026

मासिक आध्यात्मिक कार्यक्रम में साधक शिष्यों को प्रबल ध्यान के लिए प्रेरित किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, October 7, 2026



देहरादून साइक्लिंग क्लब और एनडीए डिफेन्स अकादमी ने निकाली साइकिल रैली

शांति, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्त युवा का दिया संदेश

देहरादून | अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस के अवसर पर आज देहरादून साइक्लिंग क्लब एवं एनडीए डिफेन्स अकादमी द्वारा देहरादून में साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य युवाओं में शांति, स्वास्थ्य, आपसी भाईचारा, पर्यावरण संरक्षण तथा नशामुक्त समाज के प्रति जागरूकता पैदा करना रहा। साइकिल रैली का शुभारंभ सुबह 5 बजे बल्लूपुर चौक से हुआ। रैली प्रेमनगर, नंदा की चौकी, पौंधा होते हुए फॉरेस्ट क्षेत्र तक गई। इस दौरान साइकिल सवारों ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, पर्यावरण को स्वच्छ एवं हरा-भरा रखने तथा युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया।इस अवसर पर एनडीए डिफेन्स अकादमी के निदेशक हरिसिमरन सिंह ने कहा कि साइकिलिंग एनडीए अभ्यर्थियों के लिए केवल शारीरिक फिटनेस की गतिविधि नहीं है, बल्कि यह उनके व्यक्तित्व विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि साइकिलिंग जैसी सामूहिक गतिविधियों से अभ्यर्थियों में टीमवर्क, नेतृत्व क्षमता, निर्णय लेने की क्षमता, अनुशासन और अपने समूह के प्रति जुड़ाव की भावना विकसित होती है। एनडीए की तैयारी के दौरान ऐसी गतिविधियों को शामिल करना जरूरी है, क्योंकि इससे अभ्यर्थियों में नेतृत्व के गुण विकसित करने में मदद मिलती है। देहरादून साइक्लिंग क्लब के युवा नेता प्रणय पंत एवं एक्टिविटी इंचार्ज आर्यन ने कहा कि क्लब प्रत्येक सप्ताहांत साइकिल राइड का आयोजन करता है। इन राइड्स का उद्देश्य युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली से जोड़ना तथा ग्रीन और प्रदूषणमुक्त देहरादून के संदेश को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि एनडीए अभ्यर्थियों के साथ साइकिलिंग करना एक नया अनुभव रहा और इस दौरान सभी ने एक-दूसरे से बहुत कुछ सीखा। ऐसी राइड्स के माध्यम से साथी साइकिलिस्टों के बीच मित्रता और आपसी जुड़ाव भी मजबूत होता है।

उन्होंने देहरादून के युवाओं से अपील की कि यदि वे साइकिलिंग के माध्यम से स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली अपनाना चाहते हैं तो देहरादून साइक्लिंग क्लब से सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़ सकते हैं। क्लब की सभी राइड्स में हेलमेट पहनना अनिवार्य है। रैली में हरिसिमरन सिंह, प्रणय पंत, आर्यन, आदर्श रावत, मोहम्मद हारिस, चित्रांग, अमन, सुरिंदर, प्रांजल, अर्नब सहित अनेक साइकिलिस्ट एवं एनडीए अभ्यर्थी उपस्थित रहे।

देहरादून साइक्लिंग क्लब का संदेश है—

“साइकिल चलाओ, स्वस्थ रहो; पर्यावरण बचाओ और देहरादून को हरा-भरा एवं प्रदूषणमुक्त बनाओ।”

Leave A Comment