Breaking News:

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026

जयकारों और भजनों से गूंजा दून, अनंत चतुर्दशी पर जैन समाज ने निकाली शोभायात्रा -

Friday, September 25, 2026

नीट यूजी प्रमाणपत्र घोटाला : लेखपाल जगदीश राठौर और महिला लेखपाल डिंपल सस्पेंड -

Friday, September 25, 2026

स्थायित्व और विकास चाहती है उत्तराखण्ड की जनताः सीएम धामी -

Friday, September 25, 2026

11वां देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2, 3 और 4 अक्टूबर को, जानिए खबर -

Friday, September 25, 2026

देहरादून : डिलीवरी बॉय से मारपीट मामले में सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार -

Wednesday, September 23, 2026

उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट पर चुनाव की तारीख का ऐलान -

Wednesday, September 23, 2026

विश्व पर्यटन दिवस पर CMTHS में तीन दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, September 23, 2026

दशलक्षण महापर्व के सातवें दिन उत्तम तप धर्म की आराधना की गई, जानिए खबर -

Wednesday, September 23, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब और एनडीए डिफेन्स अकादमी ने निकाली साइकिल रैली -

Tuesday, September 22, 2026

प्रियंका जोशी और कल्पना जोशी के सिर सजा “तीज क्वीन” का ताज -

Sunday, September 20, 2026

नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान पर कार्यक्रम आयोजित -

Sunday, September 20, 2026



दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत

 

रुद्रप्रयाग । केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा के समीप पहाड़ी से अचानक गिरे पत्थर की चपेट में आने से एक पांच वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर तैनात रेस्क्यू टीम ने बच्चे को पालकी के माध्यम से एमआरपी भैरव मंदिर पहुंचाया। वहीं रास्ते में फंसे 1100 यात्रियों का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है। पुलिस कंट्रोल रूम को रविवारे शाम  चीरबासा क्षेत्र में लैंडस्लाइड की सूचना प्राप्त हुई। सूचना के अनुसार बताया गया कि केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा के समीप पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने की चपेट में आने से एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसा इतना गंभीर था कि बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पत्थर गिरने से बच्चे की मौतरू सूचना मिलने के बाद मार्ग पर तैनात रेस्क्यू टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए मृतक बच्चे को पालकी के माध्यम से एमआरपी भैरव मंदिर, जंगलचट्टी पहुंचाया. पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान यश पुत्र रोहताश यादव, उम्र पांच वर्ष, निवासी एटा, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। केदारनाथ पैदल मार्ग के चीरबासा क्षेत्र में पहाड़ी से पत्थर गिरने की घटना ने यात्रा मार्ग की संवेदनशीलता को एक बार फिर सामने ला दिया है। लगातार बारिश के बीच इस क्षेत्र में पहाड़ी से पत्थर गिरने और भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। प्रशासन एवं रेस्क्यू टीमें यात्रियों की सुरक्षा को लेकर मौके पर तैनात हैं। केदारनाथ पैदल मार्ग के चीरबासा क्षेत्र में रविवार को मलबा और पत्थर गिरने से मार्ग अवरुद्ध हो गया। घटना के बाद यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए मौके पर तैनात रेस्क्यू टीमों ने तत्काल अभियान शुरू कर यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की कार्रवाई शुरू की। जिला आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, रेस्क्यू टीमों द्वारा अब तक करीब 1100 यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए रेस्क्यू कार्य पूरी सतर्कता और आपसी समन्वय के साथ किया जा रहा है। टीमों द्वारा प्रभावित क्षेत्र में स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और शेष यात्रियों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने के प्रयास जारी हैं।

Leave A Comment