Breaking News:

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026

जयकारों और भजनों से गूंजा दून, अनंत चतुर्दशी पर जैन समाज ने निकाली शोभायात्रा -

Friday, September 25, 2026

नीट यूजी प्रमाणपत्र घोटाला : लेखपाल जगदीश राठौर और महिला लेखपाल डिंपल सस्पेंड -

Friday, September 25, 2026

स्थायित्व और विकास चाहती है उत्तराखण्ड की जनताः सीएम धामी -

Friday, September 25, 2026

11वां देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2, 3 और 4 अक्टूबर को, जानिए खबर -

Friday, September 25, 2026

देहरादून : डिलीवरी बॉय से मारपीट मामले में सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार -

Wednesday, September 23, 2026

उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट पर चुनाव की तारीख का ऐलान -

Wednesday, September 23, 2026

विश्व पर्यटन दिवस पर CMTHS में तीन दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, September 23, 2026

दशलक्षण महापर्व के सातवें दिन उत्तम तप धर्म की आराधना की गई, जानिए खबर -

Wednesday, September 23, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब और एनडीए डिफेन्स अकादमी ने निकाली साइकिल रैली -

Tuesday, September 22, 2026

प्रियंका जोशी और कल्पना जोशी के सिर सजा “तीज क्वीन” का ताज -

Sunday, September 20, 2026

नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान पर कार्यक्रम आयोजित -

Sunday, September 20, 2026

उत्तम सोच धर्म लोभ का त्याग और आत्म-पवित्रता का संदेश देता है : पूर्णमति माताजी -

Sunday, September 20, 2026

सर्वानंद घाट के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका -

Friday, September 18, 2026

खेल : अनुसूचित जाति बालकों की जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता 19 को -

Friday, September 18, 2026



भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार

 

देहरादून। उत्तराखंड विशेष कार्यबल (एसटीएफ) की साइबर टीम ने निवेश के नाम पर 69.90 लाख रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले का खुलासा करते हुए गौतमबुद्धनगर, उत्तर प्रदेश से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त आईफोन-13 मोबाइल फोन, दो सिम कार्ड, आधार कार्ड और कोटक बैंक का खाली चेक बरामद किया है। मामले में आरोपी के अन्य साथियों और साइबर ठगी से जुड़े नेटवर्क के संबंध में पूछताछ जारी है। साइबर अपराध थाना देहरादून में शिकायतकर्ता हनी सिंह पत्नी संदीप, निवासी देहरादून ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात व्यक्तियों ने निवेश के नाम पर उनके साथ 69 लाख 90 हजार रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी की है। शिकायत के अनुसार फेसबुक पर एक निवेश विज्ञापन के माध्यम से उनसे संपर्क किया गया और बाद में उन्हें एक व्हाट्सऐप समूह में जोड़ दिया गया। आरोपियों ने अधिक लाभ का लालच देकर अलग-अलग बैंक खातों में रकम जमा कराई। शिकायत के आधार पर साइबर अपराध थाना देहरादून में मुकदमा अपराध संख्या 23ध्2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4), 61(2) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66(डी) में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ के निर्देश पर निरीक्षक के नेतृत्व में टीम गठित की गई। विवेचना के दौरान साइबर ठगी में इस्तेमाल किए गए बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और अन्य तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया गया। जांच में सामने आया कि कोटक बैंक के एक खाते में साइबर धोखाधड़ी से संबंधित 10 लाख रुपये की रकम पहुंची थी। बैंक खाते और उससे जुड़े मोबाइल नंबर की तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस को आरोपी के गौतमबुद्धनगर में होने की जानकारी मिली।
पुलिस टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से आरोपी की तलाश की। जांच में पता चला कि आरोपी अपने मूल पते पर नहीं रह रहा था, बल्कि परिवार के साथ ग्रेटर नोएडा के ओमीक्रॉन-1 स्थित एचआईजी अपार्टमेंट में रह रहा था। पुलिस टीम ने वहां दबिश देकर मुनिन्द्र भाटी पुत्र रविन्द्र भाटी, मूल निवासी ग्राम रौनी अस्तौली, नोएडा, उत्तर प्रदेश और हाल निवासी एचआईजी अपार्टमेंट, ओमीक्रॉन-1, ग्रेटर नोएडा को गिरफ्तार कर लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ ने बताया कि साइबर अपराधियों द्वारा लोगों को निवेश के नाम पर अधिक लाभ का लालच देकर ठगी की जा रही थी।

Leave A Comment