Breaking News:

देहरादून : डिलीवरी बॉय से मारपीट मामले में सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार -

Wednesday, September 23, 2026

उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट पर चुनाव की तारीख का ऐलान -

Wednesday, September 23, 2026

विश्व पर्यटन दिवस पर CMTHS में तीन दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, September 23, 2026

दशलक्षण महापर्व के सातवें दिन उत्तम तप धर्म की आराधना की गई, जानिए खबर -

Wednesday, September 23, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब और एनडीए डिफेन्स अकादमी ने निकाली साइकिल रैली -

Tuesday, September 22, 2026

प्रियंका जोशी और कल्पना जोशी के सिर सजा “तीज क्वीन” का ताज -

Sunday, September 20, 2026

नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान पर कार्यक्रम आयोजित -

Sunday, September 20, 2026

उत्तम सोच धर्म लोभ का त्याग और आत्म-पवित्रता का संदेश देता है : पूर्णमति माताजी -

Sunday, September 20, 2026

सर्वानंद घाट के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका -

Friday, September 18, 2026

खेल : अनुसूचित जाति बालकों की जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता 19 को -

Friday, September 18, 2026

दुःखद : मूर्ति विसर्जन के दौरान गंगा में बही युवती, तलाश जारी -

Friday, September 18, 2026

अन्तर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर गोष्ठी का आयोजन, जानिए खबर -

Friday, September 18, 2026

युवक की हत्या का खुलासा, पति-पत्नी गिरफ्तार -

Thursday, September 17, 2026

उत्तराखंड में भारत-अमेरिका की सेनाएं कर रही युद्धाभ्यास -

Thursday, September 17, 2026

दशलक्षण महापर्व का दूसरा दिन : उत्तम मार्दव धर्म की आराधना, आत्मबोध संस्कार शिविर में श्रद्धालुओं ने उठाया धर्मलाभ -

Thursday, September 17, 2026

देहरादून : फर्जी प्रमाणपत्रों के मामले में हाईकोर्ट जाएंगे आरटीआई एक्टिविस्ट विकेश सिंह नेगी -

Wednesday, September 16, 2026

दशलक्षण महापर्व : उत्तम क्षमा धर्म की आराधना, आत्मबोध संस्कार शिविर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब -

Wednesday, September 16, 2026

चमोली : अलकनंदा में तैरने उतरा युवक हुआ लापता, तलाश जारी -

Wednesday, September 16, 2026

कल से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान -

Wednesday, September 16, 2026

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026



विश्व पर्यटन दिवस पर CMTHS में तीन दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन, जानिए खबर

 

श्रीनगर (गढ़वाल) । हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर माउंटेन टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी स्टडीज (CMTHS) के पर्यटन विभाग द्वारा विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर विगत तीन दशकों से निरंतर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी विभाग द्वारा 25 से 27 सितंबर 2026 तक तीन दिवसीय पर्यटन उत्सव Touro fest 26 कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम के प्रथम दिन 25 सितंबर 2026 को कार्यक्रम के प्रथम दिन (पर्यटन एवं व्यापार प्रबन्धन की संकायाध्यक्ष) प्रोफेसर रश्मि ढोडी के निर्देशन में एक राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। सेमिनार में पर्यटन के समकालीन विषयों, नवाचार, तकनीकी विकास तथा सतत एवं उत्तरदायी पर्यटन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विशेषज्ञों एवं प्रतिभागियों द्वारा विचार-विमर्श किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी द्वारा किया जाएगा।
कार्यक्रम के दूसरे दिन 26 सितंबर 2026 को विभिन्न रचनात्मक एवं कौशल आधारित प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इनमें रंगोली, फेस पेंटिंग, पोस्टर मेकिंग, आर्ट एंड क्राफ्ट, बुके मेकिंग तथा फूड फेस्ट प्रमुख हैं। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मकता, प्रतिभा एवं पर्यटन से जुड़े कौशल को प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम का समापन 27 सितंबर 2026 को विश्वविद्यालय के स्वामी मन्मथन ऑडिटोरियम में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ होगा। इस अवसर पर नृत्य, गायन, कविता पाठ, शायरी एवं मॉडलिंग सहित विभिन्न प्रस्तुतियां आयोजित की जाएंगी। समापन समारोह की विशिष्ट अतिथि देश के पहले लेखक गांव की निदेशक एवं युवा समाजसेविका श्रीमती विदुषी निशंक जी द्वारा की जाएगी।

Leave A Comment