Breaking News:

देहरादून : डिलीवरी बॉय से मारपीट मामले में सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार -

Wednesday, September 23, 2026

उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट पर चुनाव की तारीख का ऐलान -

Wednesday, September 23, 2026

विश्व पर्यटन दिवस पर CMTHS में तीन दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, September 23, 2026

दशलक्षण महापर्व के सातवें दिन उत्तम तप धर्म की आराधना की गई, जानिए खबर -

Wednesday, September 23, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब और एनडीए डिफेन्स अकादमी ने निकाली साइकिल रैली -

Tuesday, September 22, 2026

प्रियंका जोशी और कल्पना जोशी के सिर सजा “तीज क्वीन” का ताज -

Sunday, September 20, 2026

नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान पर कार्यक्रम आयोजित -

Sunday, September 20, 2026

उत्तम सोच धर्म लोभ का त्याग और आत्म-पवित्रता का संदेश देता है : पूर्णमति माताजी -

Sunday, September 20, 2026

सर्वानंद घाट के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका -

Friday, September 18, 2026

खेल : अनुसूचित जाति बालकों की जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता 19 को -

Friday, September 18, 2026

दुःखद : मूर्ति विसर्जन के दौरान गंगा में बही युवती, तलाश जारी -

Friday, September 18, 2026

अन्तर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर गोष्ठी का आयोजन, जानिए खबर -

Friday, September 18, 2026

युवक की हत्या का खुलासा, पति-पत्नी गिरफ्तार -

Thursday, September 17, 2026

उत्तराखंड में भारत-अमेरिका की सेनाएं कर रही युद्धाभ्यास -

Thursday, September 17, 2026

दशलक्षण महापर्व का दूसरा दिन : उत्तम मार्दव धर्म की आराधना, आत्मबोध संस्कार शिविर में श्रद्धालुओं ने उठाया धर्मलाभ -

Thursday, September 17, 2026

देहरादून : फर्जी प्रमाणपत्रों के मामले में हाईकोर्ट जाएंगे आरटीआई एक्टिविस्ट विकेश सिंह नेगी -

Wednesday, September 16, 2026

दशलक्षण महापर्व : उत्तम क्षमा धर्म की आराधना, आत्मबोध संस्कार शिविर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब -

Wednesday, September 16, 2026

चमोली : अलकनंदा में तैरने उतरा युवक हुआ लापता, तलाश जारी -

Wednesday, September 16, 2026

कल से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान -

Wednesday, September 16, 2026

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026



देहरादून : डिलीवरी बॉय से मारपीट मामले में सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

 

देहरादून। थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र के जोगीवाला स्थित एक मॉल परिसर में डिलीवरी बॉय के साथ  मारपीट किए जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी सिक्योरिटी गार्ड को गिरफ्तार कर लिया है। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस के अनुसार आरोपी सिक्योरिटी गार्ड का काम करता है और शराब के नशे में डिलीवरी बॉय के साथ बहस कर मारपीट की गई। पुलिस ने आरोपी महेंद्र सिंह (उम्र 45 वर्ष) निवासी-22 सेक्टर 3 डिफेंस कॉलोनी थाना नेहरु कॉलोनी जनपद देहरादून को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मौके पर समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन सिक्योरिटी गार्ड नहीं माना। जिसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी महेंद्र सिंह को 170 बीएनएस के तहत गिरफ्तार किया है। पूरी घटना उस वक्त हुई जब सोमवार देर शाम डिलीवरी बॉय एक मॉल में ऑर्डर लेने पहुंचा था। आरोप है कि वह निर्धारित रास्ते के बजाय दूसरे रास्ते से जा रहा था, जिस पर सिक्योरिटी गार्डों ने उसे रोक लिया। इसी दौरान विवाद हुआ और एक गार्ड ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति गार्ड को रोकने की कोशिश करता भी दिखाई दे रहा है, लेकिन गार्ड उसकी बात नहीं मानता. साथ ही डिलीवरी बॉय से सिक्योरिटी गार्ड की बहस हो जाती है।
वायरल वीडियो में मारपीट करने वाला गार्ड खुद को पूर्व सैनिक बता रहा है और डिलीवरी बॉय को अपशब्द कहता सुनाई दे रहा है। मारपीट के बाद डिलीवरी बॉय बाइक पर बैठकर गार्ड से माफी मांगता है और वहां से चला जाता है। फिलहाल मामले में पुलिस के पास किसी तरह की शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पीड़ित डिलीवरी बॉय की पहचान और घटना के संबंध में अन्य जानकारी भी सामने नहीं आई है। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर घटना को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। थाना नेहरू कॉलोनी प्रभारी देवेंद्र चैहान ने पूर्व में बताया था कि पीड़ित पक्ष की तरफ से शिकायत नहीं आई है, शिकायत आने के बाद मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी। आरोप लगाया जा रहा है कि डिलीवरी बॉय निर्धारित रास्ते के बजाय किसी दूसरे प्रतिबंधित रास्ते से अंदर जाने की कोशिश कर रहा था। लेकिन यह जांच का विषय है कि मारपीट किस कारण से हुई।

Leave A Comment