शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, आरोपी गिरफ्तार
Posted by Pehchanexpress Admin on Sunday, November 29, 2026 · Leave a Comment

आरोपी ने आरोप को बेबुनियाद बताया
देहरादून। कोतवाली पटेलनगर पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को देहराखास से पकड़ा गया, जिसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।पटेलनगर निवासी एक युवती ने कोतवाली पटेलनगर में लिखित तहरीर दी थी। तहरीर में आरोप लगाया गया कि रोहित छाबड़ा पुत्र राजकुमार छाबड़ा निवासी 104 बालाजी अपार्टमेंट, देहराखास ने उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। युवती का आरोप है कि जब उसने शादी की बात की तो आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौच और धमकी दी।प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली पटेलनगर में *मु0अ0सं0- 897/2026 धारा 351(2)/352/69 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।अपराध की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर पटेलनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आज दिनांक 29-11-2026 को आरोपी को देहराखास से गिरफ्तार किया। मीडिया के सामने आरोपी ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि आरोप बेबुनियाद हैँ, हमें फसाया जा रहा हैँ |