Breaking News:

खेल : तुलाज इंटरनेशनल स्कूल और द एशियन स्कूल ने जीती एस.डी. जैन मेमोरियल फुटबॉल चैंपियनशिप -

Wednesday, August 26, 2026

हरिद्वार : अपनी दो सगी बहनों को मौत के घाट उतारने वाला भाई गिरफ्तार -

Wednesday, August 26, 2026

उत्तराखंड में एक सितंबर तक बारिश का अलर्ट -

Wednesday, August 26, 2026

सीएम धामी ने नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ से हुई जन-धन की क्षति पर गहरा दुःख व्यक्त किया -

Wednesday, August 26, 2026

बैंक ऑफ इंडिया की असिस्टेंट मैनेजर प्रगति पन्त को साईं सृजन पटल ने किया सम्मानित -

Wednesday, August 26, 2026

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026



अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन में भारत से साध्वी भगवती सरस्वती ने किया सहभाग

नौरोबी/ऋषिकेश । जीवा की अन्तर्राष्ट्रीय महासचिव और परमार्थ निकेतन की साध्वी भगवती सरस्वती जी ने नैरोबी, केन्या अफ्रिका में यू एन एफ पी ए (यूनाइटेड नेशनस पापूलेशन फण्ड) द्वारा आयोजित जनसंख्या और विकास पर अन्तर्राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन में सहभाग किया। यह संयुक्त राष्ट्र का एक निकाय है।इस अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन में विभिन्न धर्मो के प्रतिनिधि, 170 देशों के 9500 से अधिक विशेषज्ञों और प्रतिभागियों ने सहभाग कर महिलाओं और बच्चों का विकास, स्वास्थ्य, सुरक्षा, अधिकार, वैश्विक स्तर पर तेजी से बढ़ती जनसंख्या वृद्धि दर पर नियंत्रण, सतत आर्थिक वृद्धि और विकास पर विस्तृत चर्चा की गयी। 25 वर्ष पूर्व प्रथम यूनाइटेड नेशनल पापूलेशन फण्ड द्धारा अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया था और यह इस कार्यक्रम का 25 वाँ वार्षिकोत्सव है इसका तीन दिवसीय समारोह का आयोजन किया गया।  सन 1994 में काहिरा में आईसीपीडी का उद्देश्य जनसंख्या और विकास पर प्रथम अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इस अन्तर्राष्ट्रीय समारोह में साध्वी भगवती सरस्वती जी ने दो सत्रों में उद्बोधन दिया। डब्ल्यू एस एस सी सी और यू एन एफ पी ए में सत्र में मासिक धर्म सुरक्षा एवं प्रबंधन, महिलाओं और लड़कियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा पर अपना उद्बोधन दिया और साध्वी जी ने इस सम्मेलन में सभी को संकल्प कराया कि हम सभी मिलकर महिलाओं की सुरक्षा के लिये वैश्विक स्तर पर कार्य करेंगे। साध्वी भगवती सरस्वती ने कहा कि ग्लोबल इण्टरफेथ वाश एलायंस वैश्विक स्तर पर मासिक धर्म सुरक्षा और प्रबंधन, खुले में शौच मुक्त भारत के लिये कार्य कर रहा है। जब हमने इन दो विषयों पर काम करना शुरू किया तब लोग किसी धार्मिक संगठन का इन विषयों पर धार्मिक मंच से बात करना अच्छा नहीं मानते थे, इस पर बात नहीं करते थे लेकिन धीरे-धीरे स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के नेतृत्व में धर्मगुरूओं का संगठन बनते गया और वे सभी संगठित होकर खुलकर इन विषयों पर चर्चा करते हुये लोगों को जागरूक करने लगे और आज यह अभियान सफलता के शिखर पर है। उन्होने कहा कि जिस प्रकार वर्तमान समय में लोग खुले में शौच मुक्त भारत पर खुलकर चर्चा कर रहे है उसी प्रकार हमारा प्रयास है कि हम मासिक धर्म सुरक्षा पर भी खुलकर चर्चा करे और अपनी चुप्पी को तोडे ताकि हमारी बहन-बेटियों को एक सुरक्षित वातावरण प्रदान किया जा सके और मासिक धर्म के बिना हम अपनी पीढ़ियों को आगे नहीं बढ़ा सकते अतः यह विषय पर चुप्पी साधने का नहीं बल्कि चर्चा करने का विषय है। साध्वी जी ने कहा कि भारत में मासिक धर्म के समय लड़कियां कहती है कि ’’आई एम डाउन’’ अब हमारा प्रयास है कि हमारी बेटियां मासिक धर्म के समय यह कहे कि ’’आई एम अप’’। लड़कियों को भगवान ने जन्म देने की एक शक्ति प्रदान की है अतः यह गर्व का विषय है। इस कार्यक्रम में केन्या के राष्ट्रपति उहुरू मुइगई केन्याटा, बिल गेट्स की धर्मपत्नी मेलिंडा गेट्स, संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष के कार्यकारी निदेशक डाॅ नतालिया कानेम, अमीना मोहम्मद, उपमहासचिव, संयुक्त राष्ट्र फुमजिले मामल्बो-न्गुका, संयुक्त राष्ट्र महिला कार्यकारी निदेशक हर महिमा महारानी माँ, ग्यालियम संगे भूटान के चोडेन वांगचुक डेनमार्क की एचआरएच क्राउन, राजकुमारी मैरी मिशेल बाचेलेट, मानवाधिकारों के लिये उच्चायुक्त सहित ही कई दशों के उच्च स्तरीय मंत्री और भारत से देबाश्री चैधरी महिला और बाल विकास राज्य मंत्री और अन्य उच्चाधिकारियों ने सहभाग किया।

Leave A Comment