Breaking News:

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026



आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम

 

जीत केवल मैदान की नहीं, अनुशासन और टीम भावना की भी है :  पूर्णमति माताजी

देहरादून। आध्यात्मिक श्रमणी परम पूज्य वात्सल्यमयी आर्यिका रत्न श्री 105 पूर्णमति माताजी के परम सानिध्य में सकल दिगंबर जैन समाज एवं श्री विद्या समय पूर्ण वर्षायोग समिति द्वारा पुण्यार्जक श्रीमती तारिका पाटनी जी (वंडर सीमेंट, आरके मार्बल्स) के सहयोग से आयोजित VPL आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव के तीसरे दिन जैन भवन स्थित विद्यापूर्ण लीग (VPL) स्टेडियम में धार्मिक एवं खेल गतिविधियों का सुंदर समन्वय देखने को मिला।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 7 बजे नित्य नियम पूजन एवं मंदिरजी में शांतिधारा के साथ हुआ। 4 अक्टूबर को आचार्य श्री के अर्घ्य बालिका मंडल एवं वीर विद्या युवा मंडल द्वारा श्रीजी के चरणों में समर्पित किए गए।

दिल्ली ने हरिद्वार को 34 रन से हराया

VPL के फाइनल राउंड में आज दिल्ली और हरिद्वार के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। दिल्ली की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 184 रन का लक्ष्य निर्धारित किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए हरिद्वार की टीम निर्धारित लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी और दिल्ली ने 34 रन से जीत दर्ज की।खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए बड़ी संख्या में समाज के लोग एवं श्रद्धालु स्टेडियम में मौजूद रहे।

जीत केवल मैदान की नहीं, अनुशासन और टीम भावना की भी है – पूर्णमति माताजी

पूज्य गुरु माँ श्री पूर्णमति माताजी ने अपने मंगल प्रवचन में कहा कि विद्यापूर्ण लीग में जीत केवल मैदान की फतेह नहीं, बल्कि ज्ञान, अनुशासन, निरंतर अभ्यास, धैर्य और टीम भावना की सर्वोच्च विजय है।

उन्होंने कहा कि ‘विद्या’ का अर्थ केवल पुस्तकीय ज्ञान नहीं, बल्कि जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में विवेक और कौशल का सही उपयोग करना है। खेल हमें सिखाता है कि सफलता के पीछे निरंतर परिश्रम और समर्पण आवश्यक है।

माताजी ने खिलाड़ियों को तीन महत्वपूर्ण संदेश दिए—

अनुशासन एवं निरंतरता, धैर्य एवं संयम तथा सामूहिकता की शक्ति। उन्होंने कहा कि संकट के समय जो व्यक्ति अपना संयम बनाए रखता है और सही अवसर की प्रतीक्षा करता है, वही वास्तविक विजेता बनता है।

उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति अकेले पूरी लीग नहीं जीत सकता। जब ‘मैं’ की भावना समाप्त होकर ‘हम’ की भावना जागृत होती है, तभी सच्ची विजय प्राप्त होती है। खेल में हार-जीत से भी बड़ी उपलब्धि एक बेहतर इंसान बनने का अनुभव है। पराजित टीमों को निराश नहीं होना चाहिए, क्योंकि हार अंत नहीं बल्कि अगली जीत की तैयारी का पहला कदम है।

पूज्य माताजी ने विजेता टीम के सभी खिलाड़ियों, उनके मार्गदर्शकों तथा आयोजन को सफल बनाने वाले सभी सहयोगियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कल महिला मंडल झंडा मंदिर चढ़ाएगा श्रीजी को अर्घ्य

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मीडिया समन्वयक मधु जैन ने बताया कि कल प्रातः 7 बजे महिला मंडल झंडा मंदिर द्वारा श्रीजी को अर्घ्य समर्पित किए जाएंगे।उन्होंने बताया कि प्रतिदिन सायंकाल आयोजित होने वाली आरती आध्यात्मिक भजनों से ओत-प्रोत हो रही है जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर धर्मलाभ प्राप्त कर रहे हैं।

इस अवसर पर सकल दिगंबर जैन समाज के सभी पदाधिकारी, श्री विद्या समय पूर्ण वर्षायोग समिति के सदस्य, जैन भवन कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं सदस्यगण, विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में बाहर से आए श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी श्रद्धालुओं ने पूज्य माताजी के पावन सानिध्य में धर्मलाभ प्राप्त किया।

 

Leave A Comment