Breaking News:

मतदाताओं के नाम हटाए जाने पर कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज की -

Wednesday, October 7, 2026

मासिक आध्यात्मिक कार्यक्रम में साधक शिष्यों को प्रबल ध्यान के लिए प्रेरित किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, October 7, 2026

12 राज्यों के जनजातीय कलाकारों ने दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां -

Wednesday, October 7, 2026

अज्ञान वाहन ने दो पैदल यात्रियों को रौंदा, एक की मौत, एक की हालत गंभीर -

Wednesday, October 7, 2026

सीएम धामी ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों से किया संवाद -

Wednesday, October 7, 2026

महज 300 रूपये के विवाद में बुजुर्ग दंपत्ति समेत तीन की हत्या, प्लंबर गिरफ्तार -

Wednesday, October 7, 2026

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026



आज की युवा पीढ़ी नशे से बच गई तो कल देश बच जाएगा : ललित जोशी

 

देहरादून। मानवाधिकार संरक्षण एवं भ्रष्ट्राचार निवारक समिति उत्तराखण्ड द्वारा प्रदेश में विगत 15 वर्षों से नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जन-जागरूकता अभियान के क्रम में शनिवार को मानवाधिकार संरक्षण एवं भ्रष्ट्राचार निवारक समिति एवं  सीआईएमएस कॉलेज देहरादून के अध्यक्ष ललित मोहन जोशी ने सजग इंडिया के माध्यम श्री गुरू राम राय इण्टर कॉलेज नेहरूग्राम रायपुर देहरादून के छात्र-छात्राओं से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं से नशे से दूर रहने व अपने आस-पास के लोगों को भी नशे के खिलाफ जागरूक करने की अपील की। उन्होने कहा कि भारत युवाओं का देश है, और किसी भी राष्ट्र के निर्माण में युवाओं की भूमिका अहम होती है। हमारे देश को जहां अपने युवाओं से बहुत सारी उम्मीदें हैं, तो वहीं कुछ विदेशी ताकतें हमारे युवाओं को नशे के चंगुल में फंसाकर देश की जड़ों को कमजोर करना चाहती हैं। इसलिए हमारी युवा पीढ़ी को सजग रहते हुए नशा रूपी राक्षस से दूर रहना होगा। और अपने आस-पास के लोगों में भी नशे के खिलाफ जन-जागरूकता लानी होगी।
ललित जोशी ने बताया कि आतंकवाद को सबसे ज़्यादा फंडिंग नशे के कारोबार से होती है। जाने- अनजाने में नशा करने वाले युवा आतंकवाद को बढ़ावा देते है। अतः हम सब को नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लेना चाहिये। कार्यक्रम के दौरान स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भी अपने विचार साझा किए और कार्यक्रम की सराहना करते हुए करते कहा कि इस तरह के कार्यक्रम हमें नशे के खिलाफ लड़ने के लिए प्रेरित करेंगे। कुछ विद्यार्थियों ने बताया कि उनके घरों में भी उनके परिचित नशा करते हैं, जिससे उन्हें भी कई बार परेशानियों का सामना करना पड़ता है। विद्यार्थियों ने संकल्प लिया कि वह अपने परिचितों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए उन्हें नशा छोड़ने को प्रेरित करेंगे। कार्यक्रम के अंत में ललित जोशी द्वारा विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई, साथ ही स्कूल के 10 निर्धन मेधावी विद्यार्थियों को  मिशन एजुकेशन स्कीम के तहत अपने संस्थान सीआईएमएस एंड य़ूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज देहरादून में निरूशुल्क उच्च शिक्षा प्रदान करेंगे। कार्यक्रम में श्री गुरू राम राय इण्टर कॉलेज नेहरूग्राम रायपुर देहरादून की प्रधानाचार्या प्रतिभा पाठक, स्कूल के शिक्षकगण सहित 1000 छात्र-छात्राओं ने नशा मुक्त उत्तराखंड बनाने का संकल्प लिया।

Leave A Comment