Breaking News:

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026



आला अधिकारियों ने हल्द्वानी में डाला डेरा, जानिए खबर

 

हल्द्वानी। हल्द्वानी हिंसा के बाद डीजीपी अभिनव कुमार द्वारा दंगाइयों पर एनएसए लगाने की बात कही गई है। तमाम आला अधिकारी अब हल्द्वानी में डेरा डाले हुए हैं तथा शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। हर जगह सिर्फ पुलिस फोर्स ही दिखाई दे रही है। उन्होंने यहां जाकर पहले घायल पुलिस कर्मियों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और घटनाक्रम के बारे में उनसे जानकारी ली वहीं उसके बाद उन्होंने घटनास्थल का भी दौरा किया जहां पुलिस प्रशासन द्वारा मलिक बाग में बने मदरसे और मस्जिद के ध्वस्तिकरण की कार्यवाही बीते रोज की गई थी, जिसको लेकर यह पूरा बवाल हुआ। अधिकारियों द्वारा बनभूलपुरा थाना जाकर भी स्थिति का जायजा लिया गया जहां दंगाइयों ने थाने को फूंक डाला था और सैकड़ो वाहनों को आग लगा दी गई थी।
सुबह जिलाधिकारी वंदना ने पत्रकार वार्ता में इस बात की जानकारी दी गई थी यह प्रशासन और सरकार पर एक सुनियोजित हमला था। प्रशासन द्वारा न तो किसी को उकसाया गया न ही बिना सूचना के कोई कार्यवाही की गई। उन्होंने कहा जिस जमीन पर मदरसा और धार्मिक संरचना की बात कही जा रही है सरकारी दस्तावेजों में वह नगर निगम की भूमि है जहां अवैध रूप से किए गए इस निर्माण को हटाने के लिए पुलिस व प्रशासन की टीमें गई थी। उन्होंने कहा कि उन्हें 3 दिन पहले खाली करने के निर्देश व नोटिस दिए गए थे। 30 जनवरी को तस्वीरों में क्षेत्र की छतों पर कहीं भी पत्थर नहीं थे हमले से पूर्व सुनियोजित तरीके से पत्थर जमा किए गए तथा पुलिस पर पेट्रोल बम फेके गए। उन्होंने कहा कि दंगाइयों ने सबसे अधिक नुकसान थाने को पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि हालात बेकाबू होते देख पुलिस को फायरिंग के आदेश देने पड़े तथा कर्फ्यू लगाना पड़ा। उन्होंने कहा कि यह कोई सांप्रदायिक दंगा नहीं है प्रशासन और शासन के खिलाफ षड्यंत्र के तहत एक सुनियोजित हमला है। जिसमें दो लोगों की मौत हुई है तथा तीन गंभीर रूप से घायल है। पुलिस द्वारा चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है हमले में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी व पत्रकार भी घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि अभी स्थिति नियंत्रण में है तथा दंगाइयों की तलाश व पहचान की जा रही है।

Leave A Comment