Breaking News:

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

उत्तराखण्ड में तीन घटनाओं में गई 5 लोगों जान, दो गंभीर रूप से घायल -

Wednesday, July 8, 2026

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा : वैयक्तिक सहायक तत्काल प्रभाव से निलंबित -

Wednesday, July 8, 2026

राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट : फाइनल जीता एन्जॉय एफ सी देहरादून की टीम ने जीता खिताब -

Wednesday, July 8, 2026



आयोजन : अन्तर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर सेमिनार हुआ सम्पन्न

टिहरी / देहरादून | स्वामी रामतीर्थ परिषद बादशाहीथौल हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के विधि विभाग द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी के संयुक्त संयोजन में एक अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर सेमिनार का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम की मुख्य वक्ता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव व सिविल जज सीनियर डिवीजन ,टिहरी कोर्ट की ममता पंत थी । कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत के साथ किया गया तत्पश्चात कार्यक्रम संयोजक विधि विभाग के डॉ एस के चतुर्वेदी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस के उद्देश्य वह महत्व को बताया गया ।मुख्य वक्ता श्रीमती ममता पंत जी ने इस अवसर पर लोकतंत्र के बारे में विस्तार से बताया साथ ही मताधिकार के बारे में भी अवगत कराया ।अपने वक्तव्य में इन्होंने रिप्रेजेंटेशन आफ पीपल्स एक्ट 1950 के प्रावधानों का भी उल्लेख किया। साथ ही यह भी बताया कि लोकतंत्र का क्या महत्व है। उन्होंने अपने वक्तव्य में मूल अधिकारों के बारे में भी व्याख्या किया ।तत्पश्चात कार्यक्रम के उप -छात्र अधिष्ठाता स्वामी रामतीर्थ परिसर के प्रो एम एम एस नेगी जी ने लोकतंत्र के अर्थ को व्याख्या किया ।साथ ही उसके ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर भी अपने विचार रखे ।तत्पश्चात विधि विभाग के संकाय प्रमुख व विभागाध्यक्ष प्रो ए के पांडे जी ने अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस के अवसर पर मूल कर्तव्यों को विस्तार पूर्वक बताया ।साथ ही उच्चतम न्यायालय द्वारा दिए गए विभिन्न वादों का हवाला देते हुए मूल कर्तव्यों को विस्तार पूर्वक व्याख्या किया ।तथा यह भी बताया कि हमें मूल कर्तव्यों को समाज के प्रति भी इसको और जागरूक करना चाहिए क्योंकि हम सभी जगह केवल अधिकार की बात करते हैं मूल कर्तव्यों की बात कम करते हैं। अतः मूल कर्तव्यों को अभी स्वयं में पालन करना जरूरी है। इस कार्यक्रम में विधि विभाग के छात्रों व शिक्षा विभाग के छात्रों द्वारा भी लोकतंत्र विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किए गए। तत्पश्चात कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे परिसर निदेशक प्रो ए ए बौड़ाई जी ने अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर लोकतंत्र की महत्ता पर प्रकाश डाला और यह भी बताया कि ऐसे आयोजन होते रहना चाहिए । हमारा समाज तभी मजबूत और शक्तिशाली होगा जब हम अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में जानकारी रखेंगे और लोगो को जागरूक करेंगे। अंत में धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम का संचालन कर रहे संयोजक डॉ एस के चतुर्वेदी द्वारा दिया गया ।इस कार्यक्रम में विधि विभाग के डॉ ममता राणा, डॉ विशाल गुलेरिया ,डॉ हिमानी बिष्ट ,हिंदी विभाग के डॉ अनूप सेमवाल ,डॉ अपर्णा सिंह ,शिक्षा विभाग के अतिथि प्रवक्ता डॉ मुकेश बिजल्वाण, डॉ दीवान सिंह राणा ,अंग्रेजी विभाग की मुस्कान कपूर ,आशुतोष कांत प्रभाकर ,इतिहास विभाग के डॉ प्रेम बहादुर व अन्य शिक्षक ,शोधार्थी पैरा लीगल वालंटियर व विधि के छात्र अनंत बेनीवाल ,आदित्य जायसवाल गायत्री नेगी ,कृष्णा पांडे ,नीलम,व परिसर के विधि विभाग, शिक्षा विभाग व अन्य विभागों के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।कार्यक्रम में लगभय 125 लोग शामिल हुए।

Leave A Comment