अज्ञान वाहन ने दो पैदल यात्रियों को रौंदा, एक की मौत, एक की हालत गंभीर
हरिद्वार। ऋषिकुल तिराहे पर एक अज्ञात वाहन ने पैदल चल रहे दो यात्रियों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहंुची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है। घायल का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार हाईवे पर ऋषिकुल तिराहे के पास पेट्रोल पंप के सामने एक अज्ञात वाहन ने दो यात्रियों को रौंद दिया। इस हादसे में दोनों यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों यात्रियों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां, एक यात्री को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जेब में मिले आधार कार्ड से मृतक की पहचान 19 वर्षीय योगेश निवासी गौतमबुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। दोनों यात्री दिल्ली जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन उन्हें टक्कर मारकर फरार हो गया। कनखल कोतवाली में तैनात एसएसआई अनुज सिंह ने बताया कि घायल यात्री का अस्पताल में इलाज चल रहा है। अज्ञात वाहन चालक की तलाश की जा रही है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।





















