Breaking News:

सर्वानंद घाट के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका -

Friday, September 18, 2026

खेल : अनुसूचित जाति बालकों की जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता 19 को -

Friday, September 18, 2026

दुःखद : मूर्ति विसर्जन के दौरान गंगा में बही युवती, तलाश जारी -

Friday, September 18, 2026

अन्तर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर गोष्ठी का आयोजन, जानिए खबर -

Friday, September 18, 2026

युवक की हत्या का खुलासा, पति-पत्नी गिरफ्तार -

Thursday, September 17, 2026

उत्तराखंड में भारत-अमेरिका की सेनाएं कर रही युद्धाभ्यास -

Thursday, September 17, 2026

दशलक्षण महापर्व का दूसरा दिन : उत्तम मार्दव धर्म की आराधना, आत्मबोध संस्कार शिविर में श्रद्धालुओं ने उठाया धर्मलाभ -

Thursday, September 17, 2026

देहरादून : फर्जी प्रमाणपत्रों के मामले में हाईकोर्ट जाएंगे आरटीआई एक्टिविस्ट विकेश सिंह नेगी -

Wednesday, September 16, 2026

दशलक्षण महापर्व : उत्तम क्षमा धर्म की आराधना, आत्मबोध संस्कार शिविर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब -

Wednesday, September 16, 2026

चमोली : अलकनंदा में तैरने उतरा युवक हुआ लापता, तलाश जारी -

Wednesday, September 16, 2026

कल से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान -

Wednesday, September 16, 2026

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026



अजब गजब : तीन करोड़ की रंगदारी मांगने वाला आठ साल का बच्चा निकला, क्या है खबर

हल्द्वानी। करीब 20 घंटे तक हल्द्वानी पुलिस और नैनीताल जिले के डॉक्टरों की नींद उड़ाने वाला आठ साल का बच्चा निकला। प्रैंक करने की नीयत से बच्चे ने हल्द्वानी के वरिष्ठ ईएनटी विशेषज्ञ से तीन करोड़ की रंगदारी मांगी थी। हापुड़ के निजी स्कूल में कक्षा तीन में पढ़ने वाले बच्चे और उसके पिता को पुलिस बुधवार हल्द्वानी ले आई। नाबालिग होने के कारण मामला बाल कल्याण समिति को सौंप दिया है। बच्चे के पिता का कहना है कि पूरे घटनाक्रम में उनकी कोई संलिप्तता नहीं है। मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी के पूर्व प्रोफेसर और वरिष्ठ ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. वैभव कुच्छल को सोमवार शाम अनजान नंबर से कॉल कर तीन करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी।
पैसे न देने पर जान से मारने व बच्चे के अपहरण की धमकी दी। डॉक्टर की शिकायत पर पुलिस ने सर्विलांस की मदद से मंगलवार दोपहर शिव दयालपुरा हापुड़ से पिता-पुत्र को पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार बच्चा डरावने मजाक करने का आदी है। पुलिस को बच्चे ने पूछताछ में ताया कि उसने प्रैंक करने के इरादे से डॉक्टर को फोन कर तीन करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी और धमकी दी। बच्चा यूट्यूब में वीडियो अपलोड करने और तरह-तरह के गेम खेलने का शौकीन है। वह पढ़ाई में हमेशा अव्वल रहता है। उसने अपना खुद का यूट्यूब चौनल भी बनाया था। हालांकि पिता के नाराजगी जताने पर कुछ समय पहले चौनल बंद कर चुका है। बच्चे को डॉक्टर का नंबर भी इत्तेफाक से मिला। उसने यूट्यूब पर एक गाना सुना जिसके बोल 98971 डम डिगा डम डम हैं। इस गाने के नंबरों में कुछ नंबर अपनी तरफ से जोड़े और उस पर फोन मिला दिया। पुलिस के अनुसार बच्चा बड़ा फुटबॉलर बनना चाहता है। वह पुर्तगाल के प्रसिद्ध फुलबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो का बड़ा प्रशंसक है। यूट्यूब पर अक्सर रोनाल्डो के वीडियो देखा करता है।

Leave A Comment