Breaking News:

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026



अल्मोड़ा पुलिस का मानवता का मिशन आमा की वापसी हुआ सफल

देहरादून। एक व्यक्ति ने अपने फेसबुक पेज से भिकियासैण अल्मोड़ा निवासी एक माता जी हेमा देवी जो काफी लम्बे समय से विक्षिप्त अवस्था में है का मुम्बई से वीडियो वायरल कर माता जी की सहायता की अपील की थी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वायरल वीडियो का तत्काल संज्ञान लेकर प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा को निर्देशित किया गया कि शीघ्र बुजुर्ग अम्मा जी को मुंबई से अल्मोड़ा लाया जाय। मुख्यमंत्री के निर्देश पर एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा तत्काल कार्यवाही कर पीआरओ एएनटीएफ प्रभारी सौरभ कुमार भारती को वीडियो बनाने वाले व्यक्ति की जानकारी प्राप्त कर उनसे सम्पर्क करने व माता जी हेमा देवी के परिजनों के बारे में जानकारी करने हेतु निर्देशित किया गया। एएनटीएफ प्रभारी सौरभ कुमार भारती ने वीडियो बनाने वाले व्यक्ति के बारे में जानकारी कर उनसे सम्पर्क किया गया तो उन्होने अपना नाम गुरविन्दर सिंह ढिल्लो उर्फ गौनी पुत्र बलदेव सिंह, निवासी रामपुर रोड सुशीला तिवारी हल्दवानी और वर्तमान में मुम्बई में रहना बताते हुए आमा का वीडियो स्वयं द्वारा बनाकर फेसबुक पर पोस्ट करना बताया। इसके उपरान्त आमा के परिजनों की जानकारी की गयी तो माता जी हेमा देवी का मूल रुप से भिकियासैण के ग्राम कोट्याग की निवासी होना पाया गया, उक्त जानकारी एकत्र करने में अल्मोड़ा निवासी सुमित मनराल व वैभव जोशी का सहयोग रहा। एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देश पर मानवता के मिशन पर टीम मुम्बई रवाना हुई। प्रदीप कुमार राय, एसएसपी अल्मोड़ा ने थानाध्यक्ष भतरौजखान निरीक्षक संजय पाठक को आमा को मुम्बई से अल्मोड़ा लाने हेतु शीघ्र एक टीम मुम्बई रवाना करने हेतु निर्देशित किया गया। थानाध्यक्ष भतरौजखान ने कानि0 योगेश कुमार व म0कानि0 साईन अंसारी को तत्काल मुम्बई को रवाना किया गया। भतरौजखान पुलिस की टीम 10 जनवरी की साँय काशीपुर पहुँची, इसके उपरान्त काशीपुर से दिल्ली ट्रेन व दिल्ली से मुम्बई फ्लाईट से यात्रा कर 11 जनवरी को मुम्बई पहुच गयी थी। मुम्बई पहंुचने के बाद अल्मोड़ा पुलिस टीम स्थानीय मुम्बई पुलिस, वीडियो बनाने वाले सज्जन गुरविन्दर सिंह ढिल्लो (गोनी), समाज सेवी दान सिंह राजपुत व उनकी टीम एवं मानवाधिकार फाउण्डेशन मुंबई की अध्यक्ष मीनाक्षी सावंत से मिली और उनकी सहायता से माता जी (आमा) की तलाश प्रारम्भ कर लगातार दिन-रात तलाश में जुटी रही। एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में टीम आमा की तलाश में दिन-रात जी-जान से जुटी रही।

Leave A Comment