Breaking News:

पूर्व सैनिकों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ दिलाने की मांग -

Thursday, October 8, 2026

उत्तराखंड : मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए विशेष अभियान 8 से 10 अक्टूबर -

Thursday, October 8, 2026

जरा हटके : मणिगुह में आंगन मिलन कार्यक्रम, गर्भवती महिलाओं की हुई गोदभराई -

Thursday, October 8, 2026

हरिद्वार : बच्ची से दुष्कर्म की वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप, जानिए खबर -

Thursday, October 8, 2026

दून पुलिस ने नेपाली गैंग का सदस्य किया गिरफ्तार, जानिए खबर -

Thursday, October 8, 2026

मतदाताओं के नाम हटाए जाने पर कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज की -

Wednesday, October 7, 2026

मासिक आध्यात्मिक कार्यक्रम में साधक शिष्यों को प्रबल ध्यान के लिए प्रेरित किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, October 7, 2026

12 राज्यों के जनजातीय कलाकारों ने दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां -

Wednesday, October 7, 2026

अज्ञान वाहन ने दो पैदल यात्रियों को रौंदा, एक की मौत, एक की हालत गंभीर -

Wednesday, October 7, 2026

सीएम धामी ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों से किया संवाद -

Wednesday, October 7, 2026

महज 300 रूपये के विवाद में बुजुर्ग दंपत्ति समेत तीन की हत्या, प्लंबर गिरफ्तार -

Wednesday, October 7, 2026

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026



एएनएम एवं नर्सिंग स्टॉफ के पदों पर शीघ्र होगी भर्तीः डॉ. धन सिंह रावत

 

देहरादून। प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक बेहत्तर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी बात को ध्यान में रखते हुये प्रदेश के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों को सभी आधुनिक सुविधाओं से जोड़ कर सीएचओ, एएनएम एवं आशा की तैनाती सुनिश्चित की जायेगी। विभाग में एएनएम व नर्सिंग स्टॉफ के रिक्त पदों को तीन माह के भीतर भर दिया जायेगा ताकि प्रत्येक व्यक्ति को सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सके। यह बात सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने एनएचएम उत्तराखंड के तत्वाधान में आईटीडीए सभागार देहरादून में अयोजित अंतर्राष्ट्रीय सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज दिवस पर कही। उन्होने कहा कि आज समूचे विश्व में स्वास्थ्य कवरेज को लेकर चिंतन चल रहा है। इसी परिलक्ष्य को लेकर भारत सरकार भी पूरे देश में आम लोगों तक बेहत्तर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिये लगातार प्रयासरत है। जिसके अंतर्गत विगत 10 एवं 11 दिसम्बर को स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में उत्तर प्रदेश के वाराणसी में दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें देशभर के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ ही 900 से अधिक सीएचओ ने प्रतिभाग किया। इसी क्रम में आज उत्तराखंड सहित विश्व भर में अंतर्राष्ट्रीय सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज दिवस मनाया जा रहा है। जिसका मुख्य उद्देश्य सूबे के गरीब, असहाय, वंचित व अंतिम छोर पर बसे प्रत्येक व्यक्ति तक बेहत्तर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है। डॉ0 रावत ने कहा कि इस कार्य को ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में तैनात आशा बहनें, सीएचओ, एएनएम बेहत्तर ढंग से कर सकते हैं। जिसको ध्यान में रखते हुये राज्य सरकार प्रदेशभर के हेल्थ एवं वेलनेश सेंटरों को उच्चीकृत करते हुये सभी आधुनिक सुविधाओं से जोड़ेगी। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सीएचओ, एएनएम व नर्सिंग स्टॉफ के सभी रिक्त पदों को तीन माह के भीतर भर दिया जायेगा। विभागीय मंत्री ने कहा कि आगामी 10 जनवरी 2023 तक वह स्वयं विभागीय अधिकारियों सचिव स्वास्थ्य, महानिदेशक स्वास्थ्य, निदेशक एनएचएम तथा सीईओ राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के साथ प्रत्येक जनपद में जाकर स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करेंगे। जिसके अंतर्गत मेडिकल कॉलेजों, चिकित्सा इकाईयों, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों, आयुष्मान भारत  योजना, एनएचएम की योजनाएं आदि की समीक्षा करेंगे। इसके अलावा चिकित्सकों, नर्सिंग स्टॉफ, एएनएम एवं अन्य कार्मिकों की समस्याएं भी सुनेंगे। डॉ0 रावत ने बताया कि जनवरी प्रथम सप्ताह में दो दिवसीय स्वास्थ्य चिंतन शिविर का आयोजन किया जायेगा, जिसमें देश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 मनसुख मांडविया एवं केन्द्रीय स्वास्थ्य सचिव सहित एम्स के विशेषज्ञ चिकित्सक व अन्य विभागीय अधिकारी प्रतिभाग करेंगे। इस अवसर पर मेयर देहरादून सुनील उनियाल गामा ने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहत्तर कार्य किया जा रहा है, जिससे आम लोगों को सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो रही है।

Leave A Comment