Breaking News:

मतदाताओं के नाम हटाए जाने पर कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज की -

Wednesday, October 7, 2026

मासिक आध्यात्मिक कार्यक्रम में साधक शिष्यों को प्रबल ध्यान के लिए प्रेरित किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, October 7, 2026

12 राज्यों के जनजातीय कलाकारों ने दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां -

Wednesday, October 7, 2026

अज्ञान वाहन ने दो पैदल यात्रियों को रौंदा, एक की मौत, एक की हालत गंभीर -

Wednesday, October 7, 2026

सीएम धामी ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों से किया संवाद -

Wednesday, October 7, 2026

महज 300 रूपये के विवाद में बुजुर्ग दंपत्ति समेत तीन की हत्या, प्लंबर गिरफ्तार -

Wednesday, October 7, 2026

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026



अपराध : हत्या कर बोरे में लाश रखने वाला आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। दो दिन पहले बोरे में लाश रखकर फरार हुए हत्यारोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके कब्जे से मृतक का मोबाइल व स्कूटी बरामद कर ली जिसने बताया कि पैसों के लेनदेन को लेकर उसका मृतक से झगडा हुआ था जिसके बाद उसने उसकी हत्या कर दी। शनिवार को यहां इसकी जानकारी देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि 29 दिसम्बर को पुलिस को सूचना मिली कि संजय कालोनी के एक मकान के अन्दर एक व्यक्ति का शव कटटे के अन्दर रखा हुआ है। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। आसपास के लोगों ने बताया कि मृतक का नाम मौहम्मद अशरफ अलवी है तथा इसके द्वारा गुलिस्तान म्यूचुअल बेनेफिट निधि लिमिटेड के नाम से भगतसिंह कालोनी में कार्यालय खोला हुआ है तथा इसके साथ एक सोहेल पुत्र मौहम्मद नौशाद निवासी नजीबाबाद भी रहता था जो 22 दिसम्बर को कमरा बंद करके गया था। जिसके बाद पुलिस ने सोहेल की तलाश शुरू की तथा उसके मोबाइल नम्बर की लोकेशन प्राप्त की जिसके बाद गत दिवस सोहेल को गीतांजलि एन्क्लेव के पास पार्क से गिरफ्तार कर लिया। जिसके कब्जे से मृतक के दो मोबाइल व स्कूटी बरामद कर ली। पूछताछ में सोहेल ने पुलिस को बताया कि अशरफ ने चिटफंड कम्पनी खोली थी तथा उसको अपना पार्टनर बनाया था। उन्होंने लगभग 200 से अधिक लोगों के खाते खुलवाये थे। लेकिन अशरफ ने उसको पैसों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी जिसके बाद पैसों को लेकर उसका अशरफ के साथ झगडा हुआ था और अशरफ ने उसको घर से निकाल दिया। जिसके बाद उसने अशरफ को मारने की योजना बनायी। उसको उम्मीद थी अशरफ के पास डेढ से दो लाख रूपये होंगे। जिसके बाद 21 दिसम्बर को रात्रि साढे दस बजे अशरफ के कमरे में पहुंचा और बाहर ठंड का बहाना बनाकर उसके कमरे में जाकर लेट गया और अशरफ के सोने का इंतजार करने लगा। साढे 11 बजे जैसे ही अशरफ को नींद आयी तो उसने छोटा गैस सिलेण्डर उठाया और अशरफ के सिर पर मार दिया तब अशरफ मात्र घायल हुआ था जिसके बाद उसने ओर वार उसके सिर पर किये जिससे उसकी मौत हो गयी। जिसके बाद वह कट्टा लेकर आया और उसमें अशरफ का शव डाल दिया। काफी भारी होने के कारण वह उसको उठा नहीं पाया था इसलिए उसको बोरे में बंद कर वहां से भाग गया। उसने अशरफ की तलाशी ली तो उसके पास से मात्र 5700 रूपये मिले जिसके बाद वह अशरफ की स्कूटी लेकर नजीबाबाद चला गया था। पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसको न्यायालय में पेश किया जहां से उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

Leave A Comment