Breaking News:

मतदाताओं के नाम हटाए जाने पर कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज की -

Wednesday, October 7, 2026

मासिक आध्यात्मिक कार्यक्रम में साधक शिष्यों को प्रबल ध्यान के लिए प्रेरित किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, October 7, 2026

12 राज्यों के जनजातीय कलाकारों ने दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां -

Wednesday, October 7, 2026

अज्ञान वाहन ने दो पैदल यात्रियों को रौंदा, एक की मौत, एक की हालत गंभीर -

Wednesday, October 7, 2026

सीएम धामी ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों से किया संवाद -

Wednesday, October 7, 2026

महज 300 रूपये के विवाद में बुजुर्ग दंपत्ति समेत तीन की हत्या, प्लंबर गिरफ्तार -

Wednesday, October 7, 2026

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026



अपराध : प्रेमिका के 12 साल के बेटे की हत्या, सूटकेस में भरकर प्रेमी ने गंगनहर में फेंका शव

 

रुड़की। महिला जिसके साथ लिवइन रिलेशन में रहती थी, उसी ने महिला ने बेटे की हत्‍या कर दी। महिला ने पुलिस को तहरीर दी है।
उक्‍त महिला ने यह आरोप लगाया है। लेकिन जब फोन पर महिला ने मामले की शिकायत पुलिस से की तो अपने प्रेमी को अपना बड़ा बेटा बताने लगी। हालांकि बाद में महिला ने सच उगल दिया और बड़े बेटे का सच सबके सामने आ गया। कलियर में किराये पर रहने वाली एक महिला के प्रेमी ने उसके 12 साल के पुत्र की हत्या कर दी हत्या के बाद शव को ब्रीफकेस में रखकर गंग नहर में फेंक दिया। घटना के समय महिला घर से बाहर थी।आरोपित ने महिला के गाजियाबाद स्थित घर पर फोन करके उसके बेटे की हत्या की बात कही । जिसके बाद महिला को पूरा मामला पता चला ।सीसीटीवी में प्रेमी सिर पर सूटकेस रख कर ले जाते भी दिख रहा है। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया है पुलिस शव को तलाश कर रही है।
आलवी नगर थाना लोनी गाजियाबाद उत्तर प्रदेश निवासी मुस्कान (40) महिला किलकिली साहब रोड पर बेटे आयन (12) ओर प्रेमी कासिफ के साथ 9 साल से किराये का मकान लेकर रह रही है। शुक्रवार की रात को महिला का प्रेमी से विवाद हो गया। प्रेमी के डर से मुस्कान दरगाह में जाकर सो गई।शनिवार की सुबह जब महिला वापस लौटी तो बेटा अयान घर पर नहीं मिला। प्रेमी से उसने बेटे की बाबत पूछताछ की तो उसने उसे बात टाल दी। इसके बाद कासिफ खुद को बचाने के लिए मुस्कान के साथ मिलकर शाम तक उसके बेटे अयान की तलाश करता रहा। जब महिला ने सीसीटीवी कैमरे देखने की बात कही तो कासिफ महिला को छोड़कर गायब हो गया। महिला ने एक अन्य युवक के साथ मिलकर आसपास लगे कैमरे खंगाले तो उसे कासिफ सिर पर एक बड़ा सूटकेस ले जाते दिखाई दिया। जिस पर उसे शक हुआ।इसी बीच आलवीनगर लोनी गाजियाबाद में रहने वाले मुस्कान के बडे बेटे तस्लीम को फोन करके कासिफ ने बताया कि उसने उसके छोटे भाई आयान की हत्या कर शव को गंगनहर में फेंक दिया है। तस्लीम ने यह बात मुस्कान को बताई। जिसे सुनकर मुस्कान के होश उड़ गए।मुस्कान ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन करके सूचना दी कि उसका बड़ा बेटा कासिफ उसके छोटे बेटे की हत्या कर शव को ब्रीफकेस में रख कर कहीं ले गया है। एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पुलिस ने जब महिला से सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि कासिफ उसका बड़ा बेटा नहीं, बल्कि प्रेमी है। वह कई सालों से पति पत्नी की तरह रह रहे है। महिला ने आसपास के लोगों को भी यही बता रखा था कि कासिफ उसका बड़ा बेटा है। पूरी जानकारी मिलने पर पुलिस ने कासिफ को हिरासत में ले लिया। पुलिस गंग नहर में शव की तलाश कर रही है।

Leave A Comment