Breaking News:

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026



अपराध : प्रेमी ने अवैध संबंध होने के शक में की महिला की हत्या

 

हरिद्वार। सहारनपुर निवासी महिला की हत्या उसके ही प्रेमी ने किसी और के साथ अवैध संबंध होने के शक में की थी। हत्या करने से पहले दोनों के बीच विवाद भी हुआ था। आरोपी ने महिला को धक्का देकर नाले में गिराया और मुंह नाले में अंदर की तरफ दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस और एसओजी की टीम ने आरोपी को सहारनपुर से गिरफ्तार करते हुए हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। एसएसपी ने आरोपी को पकड़ने वाली टीम की पीठ थपथपाई।  सोमवार को जिला पुलिस कार्यालय रोशनाबाद में मामले का खुलासा करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि 17 जनवरी को रानीपुर कोतवाली क्षेत्र की पुलिस चैकी औद्योगिक क्षेत्र (गैस प्लांट) के पीछे नाले में एक महिला का शव मिला था। देर रात में महिला की बेटियों ने उसकी शिनाख्त कृष्णा निवासी ग्राम कुरडीखेड़ा चाणचक थाना बिहारीगढ़ जिला सहारनपुर के रूप में की थी। महिला अपने पति से अलग चार साल से सिडकुल के रावली महदूद स्थित ब्रह्मपुरी में अपनी बेटियों के साथ किराये के मकान में रह रही थी और सिडकुल की एक कंपनी में कार्यरत थी। जबकि दीपक निवासी ग्राम कुरडीखेड़ा चाणचक थाना बिहारीगढ़ सहारनपुर से चार साल से लिव इन रिलेशनशिप में थी। महिला की बेटी की तरफ से आरोपी दीपक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस और सीआईयू की टीमें तलाश में लगा दी गई थी। रविवार को आरोपी को सहारनपुर से गिरफ्तार कर लिया गया। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि आरोपी बीते कुछ समय से महिला के किसी और से अवैध संबंध होने के शक पर जान से मारने की धमकी दे रहा था। इस बात को लेकर दोनों के बीच कई बार विवाद भी हुआ। 16 जनवरी की रात को भी कंपनी से लौटते समय दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद उसने कृष्णा को धक्का देकर नाले में गिराकर पीछे से उसका सिर नाले में अंदर की तरफ दबाकर हत्या कर दी थी। रानीपुर कोतवाली प्रभारी नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया गया है।

Leave A Comment