Breaking News:

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026



बाल श्रम वाले एक-एक बच्चे को गोद लेने का लें संकल्पः रेखा आर्य

 

देहरादून। उत्तराखण्ड बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा बालश्रम एवं बालभिक्षावृति उन्मूलन तथा पुनर्वास पर एक दिवसीय कार्यशाला, आईआरडीटी ऑडिटोरियम, सर्वे चैक में आयोजित की गई। इस मौके पर महिला सशक्तिकरण एवम बाल विकास विभाग की मंत्री रेखा आर्या द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की गई। इस मौके पर मंत्री ने कहा कि कहीं न कहीं बच्चों को बालश्रम में धकेलने के लिए हम ही जिम्मेदार हैं। हम भी समाज को अच्छा बनाने के लिए एक बालश्रम वाले बच्चे को गोद ले सकते हैं, जो कि एक सही समाधान हैं। हमको संकल्प लेना चाहिए ताकि दूसरे लोग भी इससे प्रेरणा लेंगे। कहा की कुछ संस्थाओं में हमने देखा कि वहां बच्चे तो थे लेकिन राशन नहीं था। बच्चों से जब पूछा तो उन्होंने बताया कि आसपास कोई शादी ब्याह हो तो वो लोग खाना दे जाते है। ऐसी संस्थाओं को हमने बंद करवाया तो ऐसा कोई ना करे। संस्था खोली है तो सही काम करें।
वहीं इससे पहले आयोग की  अध्यक्ष  डा.गीता खन्ना द्वारा समस्त अधिकारियों, विभागों, गैर सरकारी समाज सेवी संस्थाओं तथा श्रोतागणों का अभिवादन कर कार्यशाला का शुभारंभ किया गया।जिसमें उनके द्वारा बालश्रम, बालभिक्षावृत्ति उन्मूलन तथा पुनर्वास जैसे गम्भीर मुद्दों पर आयोग स्तर से जागरूकता फैलाये जाने तथा प्रदेश स्तर पर सभी विभागों को एकजुट होकर कार्यवाही किये जाने हेतु अनुरोध किया गया। उन्होने बताया कि बालश्रम और भिक्षावृत्ति अब ऑरगनाईजड माफिया क्राईम न होकर अभिभावकों द्वार प्रेरित है और उसका कारण गरीबी और अज्ञानता, निम्न स्तर की जीवन शैली, रोटी, कपडा और मकान से जूझते जीवन से ज्ञान और आचरण का एक अव्यवाहरिक व्यवहार है। उनके द्वारा अभिरक्षण पर पुर्नवास में कमी को एक बहुत बडा कारण बताया गया। बच्चों के बचाव व पुर्नवास के महत्व पर जोर देते हुये परिवार की सही परामर्श व मार्गदर्शन दिये जाने हेतु जोर दिया गया। कार्यशाला में बतौर विशिष्ट अतिथि पुलिस महानिदेशक, अशोक कुमार ने ऑपरेशन मुक्ति पर वक्तव्य प्रस्तुत किया। उनके द्वारा कहा गया कि प्रदेश में पुलिस विभाग द्वारा भिक्षावृत्ति एंव बालश्रम की रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान के तहत नुक्कड नाटक कराये जाएंगे। साथ ही आयोग के सभी गम्भीर मुद्दो पर सहयोग का आश्वासन दिया गया। पुलिस विभाग एसपी लॉ एण्ड ऑडर द्वारा बालश्रम और बाल कल्याण पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया। कार्यक्रम मे बालश्रम एवं बालभिक्षावृत्ति पर यूथ इन्नोवेशन द्वारा नाट्य प्रस्तुति का मंचन किया गया, जिसे सभी उपस्थित अधिकारियों व श्रोतागणों द्वारा बहुत सराहा गया। कार्यशाला में बालश्रमिकोंध्भिक्षावृति में लिप्त बच्चों की पहचान व रेड, रेस्क्यू एवं पुनर्वास पर  सुरेश उनियाल, राज्स समन्वयक, बचपन बचाओं आन्दोलन व श्रम विभाग द्वारा प्रस्तुतीकरण प्रदान किया गया।

Leave A Comment