Breaking News:

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026



बदरीनाथ हाईवे जोशीमठ में कई स्थानों पर भूधंसाव की चपेट में

 

जोशीमठ। बदरीनाथ हाईवे जोशीमठ से मारवाड़ी तक लगातार भू-धंसाव की चपेट में है। यहां कई जगहों पर नई दरारें पड़ी हैं। जिन जगहों पर सीमा सडक संगठन (बीआरओ) की ओर से दरारों को सीमेंट से भर दिया गया था, वहां फिर से दरारें दिखने लगी हैं। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि जब हाईवे पर ट्रेफिक नहीं है तब यह स्थिति है, जब चारधाम यात्रा के दौरान लाखों वाहनों का रैला उमड़ेगा, तो तब हाईवे की क्या स्थिति होगी। जोशीमठ से मारवाड़ी तक 10 किलोमीटर के हिस्से में नौ जगहों पर हाईवे भू-धंसाव की चपेट में है। जोशीमठ बाजार से ही हाईवे पर दरारें पड़ी हुई हैं। मारवाड़ी में जेपी कंपनी के स्टोर के पास ऊपरी क्षेत्र में सीमेंट और पत्थर की करीब 40 मीटर दीवार का अधिकांश हिस्सा भू-धंसाव से काफी बाहर आ गई है। इसके अलावा एसबीआई शाखा के सामने, रेलवे गेस्ट हाउस के समीप, जीरो बैंड पर फरकिया पानी के पास, चुनार गांव जाने के रास्ते पर, जेपी कंपनी से 100 मीटर आगे, बीआरओ कार्यालय के समीप, मारवाड़ी फॉरेस्ट चैकी के पास, जेपी कंपनी के स्टोर के पास, मारवाड़ी पुल से 100 मीटर पहले हाईवे पर दरारें आई हैं। बीआरओ की ओर से जिन जगहों पर दरारों को सीमेंट से पाट दिया गया था, वहां फिर से दरारें दिखने लगी हैं। लगातार हो रहे भू-धंसाव से हाईवे की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।.स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर में भू धंसाव के चलते दरारों का सिलसिला कहां जाकर रुकेगा कहा नहीं जा सकता। बदरीनाथ हाईवे पर पुरानी दरारें फिर से उभरने लगी हैं। मारवाड़ी के पास भी बदरीनाथ हाईवे पर पुरानी दरारें दिखने लग गई हैं, जबकि इससे पहले रविग्राम और सिंहधार वार्ड के क्षेत्र में बदरीनाथ हाईवे पर हल्की दरारें नजर आ चुकी हैं।

Leave A Comment