Breaking News:

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026



उत्तराखंड : बारिश और बर्फबारी से किसानों की बढ़ी मुश्किलें

barish

देहरादून। बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि और बर्फबारी से आम जनजीवन अस्त व्यस्त होने के साथ-साथ किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है वही तापमान में आई गिरावट से लोगों को मार्च के महीने में भी नवम्बर-दिसम्बर जैसी सर्दी का एहसास हो रहा है। बीते रोज शाम से मौसम ने ऐसी करवट बदली कि तेज हवाओं और आंधी के साथ झमाझम बारिश ने जनजीवन की रफ्तार पर लगाम लगा दी। सूबे की राजधानी देहरादून, मसूरी, हरिद्वार, पौड़ी और टिहरी में बीते रोज शाम से शुरू हुई बारिश का सिलसिला पूरी रात नहीं थमा और आज भी दिन भर रुक-रुक कर तेज बारिश का क्रम जारी है। वहीं राज्य के ऊंचाई वाले हिस्सों में भी बारिश, ओलावृष्टि और बर्फबारी हो रही है। मौसम में आए बदलाव के कारण तापमान में 5 से 10 डिग्री तक की गिरावट आने से लोगों को मार्च के महीने में नवंबर-दिसंबर जैसी सर्दी का एहसास हो रहा है। जिन लोगों ने अपने गर्म कपड़े उतार कर रख दिए थे वह फिर गर्म कपड़े पहनने पर विवश हो गए हैं। बद्रीनाथ और केदारनाथ में बीते कल से बारिश व बर्फबारी होने की खबर है। राज्य के कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई है।
राजधानी दून और आसपास के क्षेत्रों में तेज आंधी-तूफान के साथ हो रही बारिश के कारण कुछ क्षेत्रों में बिजली के तार टूटने और पेड़ों के गिरने से बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई है। राज्य के पर्वतीय भागों में एक बार फिर शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुसार 20 मार्च तक राज्य में इसी तरह का मौसम रहने की संभावना जताई गई है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी व बारिश और मैदानी क्षेत्रों में बिजली की गड़गड़ाहट के साथ बारिश होने की आशा है। बेमौसम बारिश के कारण सबसे ज्यादा नुकसान किसानों की उन फसलों को हो रहा है जो तैयार खड़ी थी। उत्तराखंड ही नहीं यूपी और दिल्ली एनसीआर में भी मौसम में ऐसा ही बदलाव देखा जा रहा हैै।

Leave A Comment