Breaking News:

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026



बढ़ गयी इस गांव के ग्रामीणों की चिंता , जानिए खबर

 

देहरादून | गंगोत्री यमनोत्री के लिए प्रस्तावित रेलवे लाइन का छठा रेलवे स्टेशन ग्राम धरवाल गांव एवं ग्राम सुंनार गांव की जमीन पर बनाया जायेगा ऐसी जानकारी मिलने धरवाल गांव एवं सुनार गांव के ग्रामीणों की एक बैठक पूर्व प्रमुख जोत सिंह सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जोत सिंह बिष्ट ने उपस्थित ग्रामीणों को अवगत कराया की ग्राम धरवाल गांव एवं ग्राम सुनार गांव की भूमि सबसे पहले टिहरी उत्तरकाशी रोड के लिए, दूसरी बार नहर के लिए, तीसरी बार चंबा धरासू रोड के लिये,चौथी बार टिहरी बांध के जलाशय के लिए, पांचवीं बार ऑल वेदर रोड के लिए और अब छठी बार में बची खुची जमीन को रेलवे स्टेशन के लिए सरकार द्वारा लिया जा रहा है। इस तरह से अब दोनों गांव के सभी परिवार भूमिहीन होने की कगार पर है। बिष्ट ने कहा कि गांव के लोग राष्ट्रीय हित के हर प्रोजेक्ट के समर्थक हैं, लेकिन ऐसे प्रोजेक्ट की वजह से ग्रामीणों को भूमि करना न्यायोचित नहीं है। जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि यह लड़ाई छोटी नहीं है। हम सबको एकजुट होकर एक संगठन बना करके अनेकता में एकता का परिचय देकर दोनों गांव के सभी परिवार द्वार इस लड़ाई को मिलकर लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा रेलवे स्टेशन के लिए 40 बीघा भूमि के साथ लोगोंके रियासी मकान भी रेलवे स्टेशन की चपेट में आ रहे हैं, इसलिए घरवाल गांव और सुनार गांव की जमीन पर बनने वाले रेलवे स्टेशन के लिए जिन परिवारों की भूमि ली जाएगी उनको भूमि के बदले भूमि ही मिलनी चाहिए। प्रत्येक प्रभावित परिवार के एक सदस्य को रेलवे द्वार सरकारी नौकरी दी जाए। भूमि लेने से पहले भूमि का बंदोबस्त कराया जाए। इसके अलावा परियोजना के निर्माण के दौरान इससे संबंधित कामों में ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। निर्माण के दौरान गांव के लोगों की सहमति से ही काम कराया जाए। बुद्धि सिंह बिष्ट ने कहा कि भूमि के बदले उनको भूमि ही मिले इससे कम कोई भी वार्ता रेलवे प्रशासन या जिला प्रशासन से नहीं होगी। इसी विषय पर बोलते हुए पूर्व प्रधानाचार्य प्रताप सिंह बिष्ट ने कहा हमारे पूर्वजों के बसाए हुए गांव को उजड़कर रेलवे स्टेशन बनाने के लिए हमको भूमि के बदले भूमि और वह भी भूमि की पसंद भूमि मालिकों की होगी इससे कम पर कोई बात नहीं होगी। इस मौके पर प्रधान वीरेन्द्र, प्रधान मनोज सिंह, सदस्य क्षेत्र पंचायत धनबीर पुरषोडा, ललित खंडूड़ी, पूर्व प्रधान विक्रम सिंह बिष्ट, पूर्व प्रधान निहाल सिंह, गजेंद्र सिंह रावत, सरोप सिंह, सुमेर सिंह पंवार, अनार चंद रमोला, सुमेरी बिष्ट, गंभीर सिंह, भारत बिष्ट, अमन बिष्ट आदि लोगों ने अपने विचार रखें। बैठक के अंत में आगामी लड़ाई के लिए एक पंद्रह सदस्यों की समिति का गठन किया गया, और तय किया गया कि आगे से यह लड़ाई इस समिति के माध्यम से जोत सिंह बिष्ट के नेतृत्व में लड़ी जाएगी।

Leave A Comment