Breaking News:

दुःखद : पिता ने मोबाइल फोन चलाने से किया मना 14 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी -

Thursday, June 25, 2026

देश प्यार और मोहब्बत से चलेगा, नफरत से नहींः मदनी -

Thursday, June 25, 2026

धमकी देने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाईः मुख्यमंत्री धामी -

Thursday, June 25, 2026

जूनून और साहस के आगे झुकी दिव्यांगता -

Thursday, June 25, 2026

आईपीएस अमित सिन्हा को डॉ विरेन्द्र सिंह रावत ने दी बधाई, जानिए खबर -

Thursday, June 25, 2026

जरा हटके : लैंड-लव-थूक जिहाद के बाद अब विकेश नेगी ने उठाया ‘नौकरी जिहाद’ का मुद्दा -

Sunday, June 21, 2026

हेमकुंड यात्रा से जुड़े प्रकरण को सांप्रदायिक रंग देने वालों पर होगी कार्रवाईः गृह सचिव उत्तराखंड -

Sunday, June 21, 2026

कुलपति द्वारा एक वर्ष में गढ़वाल विवि ने नए आयाम स्थापित किए, जानिए खबर -

Sunday, June 21, 2026

जैन धर्म : श्रुत पंचमी के पावन अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित -

Saturday, June 20, 2026

जैन कुल उपनिति संस्कार का आयोजन, जानिए खबर -

Saturday, June 20, 2026

लोहाघाट में कार खाई में गिरने से लगी आग में दो लोगों की मौत, तीन घायल -

Saturday, June 20, 2026

भूमि खरीद घोटाले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, जानिए खबर -

Saturday, June 20, 2026

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जानिए खबर -

Saturday, June 20, 2026

पहचान : डीआईटी यूनिवर्सिटी की एनसीसी गर्ल्स कैडेट्स ने संस्थान और राष्ट्र का नाम किया रोशन -

Wednesday, June 17, 2026

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई शपथ -

Wednesday, June 17, 2026

मोदीपुरम से ऋषिकेश तक हाई स्पीड नमो भारत ट्रेन का सपना होने जा रहा सच -

Wednesday, June 17, 2026

दोषियों को कड़ा सबक सिखाए सरकारः अनुप पांडेय -

Monday, June 15, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा श्रद्धांजलि साइकिल रैली आयोजित -

Sunday, June 14, 2026

शहरी पारिस्थितिकी पुनर्स्थापन की दिशा में युवाओं की पहल, जानिए खबर -

Sunday, June 14, 2026

CANON C50 कैमरे की सभी नई तकनीक की जानकारी दी गयी -

Sunday, June 14, 2026



बदहाल : स्मार्ट सिटी को मुहं चिढा रहे दून के कई प्रमुख मार्ग

 

देहरादून। यूं तो स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत राजधानी दून में किए जा रहे अनियोजित विकास कार्यों के कारण पूरी राजधानी की सड़कों की स्थिति अत्यंत ही खराब करके रख दी है लेकिन ईसी रोड की जो दुर्दशा हुई वैसी शायद इससे पहले कभी नहीं हुई है। इसके अलावा हरिद्वार बाईपास व अन्य प्रमुख सड़कों का भी यही हाल है।
सालों से राज्य के इस प्रमुख मार्ग पर स्मार्ट सिटी योजना के तहत होने वाले काम जारी हैं। कभी सीवर लाइन बिछाने के लिए इस सड़क की एक साइड को खोद दिया जाता है तो फिर कभी पेयजल पाइप लाइन डालने के लिए दूसरी साइड को खोद दिया जाता है। यही नहीं अब ईसी रोड जगमग करने के लिए लगाए जाने वाले लाइट के पोल लगाने के लिए खोदने और खंभे खड़े करने का काम चल रहा है। खास बात यह है कि किसी भी काम को एक बार में पूरा नहीं किया जा रहा है। आवासीय भवनों को सीवर व पेयजल लाइनों से जोड़ने का काम उस समय नहीं किया गया जब यह लाइनें डाली गई। इन्हें जोड़ने के लिए अब हर 10-20 मीटर के बाद रोड को खोदा गया और अजब गजब बात यह है कि इसे खोद कर तुरंत भरने का काम भी नहीं किया गया। वाहनों की आवाजाही के कारण जब यह खड्डे खतरनाक स्थिति में पहुंच गए और क्षेत्र में धूल के गुबार ने सांसे रोक दी तथा जाम के हालात पैदा हो गए तब कहीं जाकर इन्हें भरने की खानापूर्ति की गई। वह भी ऐसी की पूरी सड़क ही उबड़-खाबड़ होकर रह गई। अभी भी इस सड़क की हालत इतनी खराब है कि इस पर वाहन उछलते कूदते हुए ही चल पा रहे हैं। इस रोड से अगर किसी प्रसूता को गुजरना पड़े तो अस्पताल पहुंचने से पहले ही बच्चे का जन्म हो जाए। खास बात यह है कि इस सड़क से राज्यपाल से लेकर सीएम और डीएम व कमिश्नर तक सभी बड़े अधिकारी और नेता दिन में कई-कई बार गुजरते हैं लेकिन फिर भी उनका ध्यान इस पर कभी नहीं जाता। हालांकि राज्य गठन से पूर्व भी ईसी रोड को अपनी स्वच्छता और सौंदर्य के लिए बेहतरीन रोड और आबोहवा के लिए जाना जाता था।

Leave A Comment