Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



बिना बिल के 17 लाख का माल पकड़ा, 45 लाख का लगाया जुर्माना, जानिए खबर

हरिद्वार। ज्वालापुर क्षेत्र में टैक्स चोरी कर सरकार को लाखों का चूना लगाने वाले तंबाकू कारोबारी पर जीएटी की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। वस्तु एवं सेवा कर यानी जीएसटी  की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन ब्रांच की टीम ने छापेमारी के दौरान बिना टैक्स भुगतान कर मंगाया गया माल पकड़ा है। टीम ने करीब चार घंटे की कारवाई के बाद इस माल को सीज कर अपने कब्जे में ले लिया है। दरअसल, ज्वालापुर के मोहल्ला चौहाना में दीपक सेल नाम की एक बड़ी तंबाकू कारोबारी का फर्म है। जीएसटी विभाग की एसआईबी (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन ब्रांच) को बीते कुछ समय से सूचना मिल रही थी कि इस फर्म में लाखों रुपए का बिना बिल का माल सप्लाई किया जा रहा है। इस गुप्त सूचना के आधार पर एसआईबी की ज्वाइंट कमिश्नर सुनीता पांडे और डिप्टी घ्कमिश्नर कार्तिकेय वर्मा ने टीम के साथ छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान गोदाम से बिना बिल के सफल तंबाकू के 115 बोरे मिले हैं। जिसकी बाजारी कीमत करीब 17 लाख रुपए है। फर्म स्वामी पकड़े गए इस माल के कोई बिल या उसपर किए गए कर भुगतान का कागज पेश नहीं कर पाया। जिसके बाद टीम ने इस माल को जब्त कर सीज कर दिया है।
कर चोरी के इस माल को पकड़ने के लिए एसआईबी की यह विशेष टीम सुबह छह बजे से ज्वापपुर के मोहल्ला चौहाना में डेरा डाले बैठी हुई थी। दुकान सुबह नौ बजे जैसे ही खुली टीम ने छापा मार दिया। करीब चार घंटे चली छापेमारी के बाद टीम ने कर चोरी कर लाए गए माल की डिटेल तैयार कर उसे जब्त कर लिया। विभाग की ओर से पकड़े गए इस माल की कीमत भले ही 17 लाख हो, लेकिन इस पर 100 प्रतिशत पेनल्टी, टैक्स व सेस जोड़कर करीब 43 लाख का भुगतान करने पर ही व्यापारी अपना माल छुड़वा पाएगा। एसआईबी की निगाह क्षेत्र की कई बोगस फर्मों पर भी है, जो सिर्फ आईटीसी का लाभ लेने के लिए ही बनाई गई हैं। वास्तव में ये फर्म सिर्फ कागजों पर बनाई जाती हैं, जबकि हकीकत में यह कोई व्यापार ही नहीं करती। आईटीसी का लाभ लेने के बाद इन फर्मों को बंद कर दिया जाता है। विशेष तौर पर लोहे का काम करने वाली ऐसी चार फर्म पकड़ में आ चुकी हैं, जिन्होंने करीब पांच करोड़ का काम किया हुआ है, पर टैक्स नहीं दिया। एसआईबी के डिप्टी कमिश्नर कार्तिकेय वर्मा ने बताया कि टीम को व्यापारिक प्रतिष्ठान से करीब 17 लाख रुपए का ऐसा गुटखा मिला है, जिस पर कर का भुगतान नहीं किया गया था। कर चोरी के इस माल पर विभाग अब शत-प्रतिशत पेनल्टी एवं टैक्स लगाएगा। जिसके बाद व्यापारी को अब माल छुड़ाने के लिए करीब 45 लाख रुपए विभाग में जमा कराने होंगे। उसके बाद ही पकड़ा गया माल छूट पाएगा।

Leave A Comment