Breaking News:

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026

डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत को मिला “नेशनल एजुकेशन आइकन अवार्ड-2026” -

Saturday, September 5, 2026

शिक्षक दिवस पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक हुए सम्मानित -

Saturday, September 5, 2026

दुःखद : दीवार के मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत -

Thursday, September 3, 2026

उत्तराखंड : 26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र -

Thursday, September 3, 2026



बीजेपी पार्षद निकला सट्टेबाजी का किंग

toomy patel

अपनी छवि  और संगठन की स्वच्छ छवि के बल पर सबको नसीहत देने वाली चाल,चरित्र और चेहरा की दुहाई देने के लिए मशहूर भारतीय जनता पार्टी का एक पार्षद सट्टेबाजी के आरोप में दुबारा फंस गया है ,खबर मोदी के गृहराज्य गुजरात से आई है |गौरतलब है की क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान सट्टा लगाने वाले एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह के पर्दाफाश होने के बाद इस धंधे के किंगपिन के तौर पर एक बीजेपी पार्षद का नाम सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, मामले में गिरफ्तार किया गया, बताते चले की भाजपा पार्षद और  बुकी टोमी पटेल गुजरात का नया सट्टा किंग है, जो राज्य में 800 करोड़ के धंधे को ऑपरेट कर रहा था। टोमी पटेल महेसाणा जिले के ऊंजा तहसील का रहने वाला है और यहां से पार्षद भी है। इससे पहले भी , टोमी पटेल का नाम इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के सट्टेबाजी में भी सामने आ चुका है और उसे 2013 में गिरफ्तार किया गया था।लेकिन पार्टी द्वारा इन पर कोई कार्यवाही नही की |

ईडी ने गुरुवार को सिकंदरपुर के फार्म हाउस में इस सट्टेबाजी के नेटवर्क का भंडाफोड किया , इस मामले में कुल 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया। जब पुलिस मौके पर पहुंची,तो सट्टेबाज भारत बनाम बांग्लादेश मैच पर सट्टा लगवा रहे थे। मौके से लगभग 100 मोबाइल फोन एवं 15 लैपटॉप जब्त किये गये है |
कोन है टोमी पटेल :-
भाजपा पार्षद टोमी पटेल का दूसरा नाम गिरीश पटेल है ,गिरीश पर एक युवक के अपहरण के साथ मारपीट के तीन केस दर्ज हैं।करीब दस साल पहले पटेल ने सट्टा मार्केट में कदम रखा। पहले पहले वो  कुछ पैसों के साथ अपने दोस्तों के  बीच ही सट्टा लगवाया करता था। इसी  दौरान, उसने बीजेपी ज्वाइन की।  2011 में हुए नगरपालिका चुनाव में टोमी भाजपा के टिकट पर पार्षद बना। इसके बाद उसने अपने नेटवर्क का विस्तार करना शुरू किया।
अब देखने वाली बात यही है की जिस प्रकार सबको चाल,चरित्र और आचरण की नसीहत भाजपा सबको देती है वो इस पर कुछ फैसला लेती है या नही |

Leave A Comment