Breaking News:

टिहरी की हेवल नदी का में हैँ क्या, जानिए खबर -

Tuesday, October 27, 2026

छह दशक पुरानी सिरोहबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात -

Tuesday, October 27, 2026

नीलम का 15 सालो के संघर्ष बाद मिट्टी के गहनों से खड़ा किया लाखों का कारोबार -

Tuesday, October 27, 2026

ओप्पो इंडिया ने नई ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज की लॉन्च -

Monday, October 26, 2026

मदद : गंभीर अप्लास्टिक एनीमिया से जूझ रही महिला को सही डोनर की तलाश -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री आचार्य परमेष्ठी विधान का भव्य आयोजन, जानिए खबर -

Monday, October 26, 2026

उत्तराखंड चैलेंज फुटबॉल कप 2026 : एनडीएस ऋषिकेश और गढ़वाल राइफल्स एक्स-आर्मी टीम बनी चैंपियन -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री विद्या समय पूर्ण भवन का भव्य शिलान्यास -

Monday, October 26, 2026

देहरादून के नामी स्कूल में शिक्षक पर कई छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप -

Saturday, October 24, 2026

रामनगर : नवविवाहिता के हत्या के आरोप में पति, सास, ननद और जेठ गिरफ्तार -

Saturday, October 24, 2026

बैंक में नकली सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेने के मामले में दो के खिलाफ मामला दर्ज -

Saturday, October 24, 2026

1 नवंबर को इंडिया खेलो फुटबॉल का नॉर्थ जोन नेशनल ट्रायल देहरादून में, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

देहरादून में तीन नवदीक्षित ब्रह्मचारिणी बहनों का मंगल प्रवेश, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

पहचान : गरीबी का संघर्ष फिर जीवन का संघर्ष, हौसलों से यामिनी मौर्य बनीं देश की की ‘सिल्वर गर्ल’ -

Wednesday, October 21, 2026

चारधाम : गंगोत्री धाम 10 नवंबर और यमुनोत्री धाम 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

नवरात्रि : अष्टमी और नवमी पर घर-घर पूजी गयी कन्याएं -

Monday, October 19, 2026

हलचल : एसआईटी ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान, ऑडियो कब्जे में लिया -

Monday, October 19, 2026

105 फीट ऊँचे जैन ध्वज पोल का हुआ शिलान्यास -

Monday, October 19, 2026

देहरादून फुटबॉल एकेडमी ने दून स्टार फुटबॉल क्लब को 3–0 से हराया -

Saturday, October 17, 2026



अल्‍का सिरोही संघ लोक सेवा आयोग के अध्‍यक्ष पद पर होंगी आसीन

IAS

राष्‍ट्रपति महोदय ने संघ लोक सेवा आयोग की सदस्‍य अल्‍का सिरोही की संघ लोक सेवा आयोग के अध्‍यक्ष के पद के दायित्‍वों का निर्वहन करने के लिए नियुक्ति की है। यह नियुक्ति 21 सितंबर, 2016 से प्रभावी होगी। यह नियुक्ति अगले आदेशों तक या 03 जनवरी, 2017 तक सदस्‍य के रूप में उनके कार्यकाल के पूरे होने तक, जो भी पहले हो, प्रभावी रहेगी। अध्‍यक्ष का पद 20.09.2016 को दीपक गुप्‍ता के 65 वर्ष की आयु पूरी होने पर पदत्‍याग करने के फलस्‍वरूप रिक्‍त हो जाएगा।

Read More

मेरे रहते पार्टी में फूट नहीं हो सकतीः मुलायम सिंह यादव

mulayam

लखनऊ। सपा के घमासान पर मुखिया मुलायम सिंह यादव ने कहा कि पार्टी में मतभेद नहीं हैं, हम सब साथ हैं। मेरे रहते पार्टी में फूट नहीं हो सकती, हालांकि परिवार में कभी-कभी मतभेद हो जाता है। मुलायम ने आगे यह भी कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मेरी बात कभी नहीं टालेंगे। अखिलेश-शिवपाल-रामगोपाल में कोई झगड़ा नहीं है। उन्होंने यह भी साफ किया कि गायित्री įजापति फिर मंत्री बनेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई रद्द कर दी गई है। अखिलेश यादव ने कहा कि पिता को खुश रखने के लिए सब कुछ करूंगा. बतौर सीएम, बतौर पुत्र मुझ पर जिम्मेदारी है. मैं…

Read More

एक बार फिर संकट में अरुणाचल की कांग्रेस सरकार

khandu

नई दिल्ली। अरुणाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार एक बार फिर संकट में है। शुक्रवार को कांग्रेस के 43 और 2 निर्दलीय विधायक पीपुल्स पार्टी में शामिल हो गए. खास बात यह कि बागियों में वर्तमान मुख्यमंत्री पेमा खांडू भी शामिल हैं. गौरतलब है कि दो माह पहले ही सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद कांग्रेस को राज्य में दोबारा सत्ता हासिल हुई थी। 60 सदस्यों वाली विधानसभा में कांग्रेस के 44 विधायक हैं, जबकि 11 विधायक बीजेपी के हैं. इनके अलावा दो निर्दलीय विधायक भी हैं. शुक्रवार को कांग्रेस के 44 में से 43 विधायक ने बीजेपी की सहयोगी पीपीए…

Read More

जम्मू-कश्मीर को ‘स्वदेश दर्शन स्कीम’ के तहत 500 करोड़ रुपये की मंजूरी

pm

केंद्रीय पर्यटन सचिव विनोद जुत्शी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंजूरी और निगरानी समिति (सीएसएमसी) ने प्रधानमंत्री पुनर्विकास योजना (पीएमआरपी) के अंतर्गत जम्मू और कश्मीर के पर्यटन विकास के लिए ‘स्वदेश दर्शन स्कीम’ के तहत 500 करोड़ रुपये के परियोजना को मंजूरी दी। नई परियोजनाओं में मनतलई- शुद्धमहादेव-पतनीटॉप 99.99 करोड़ रुपये, बारामुला-कुपवाड़ा-लेह सर्किट 99.98 करोड़ रुपये, राजौरी – बफलियाज सोपिया- पुलवामा सर्किट 99.99 करोड़ रुपये, अनन्तनाग-किश्तवार- पहलगाम-दकसुम-रंजीत सागर डैम सर्किट 99.75 करोड़ रुपये शामिल हैं। इसके अलावा, पर्यटन सुविधाओं के एकीकृत विकास के लिए बाढ़ में क्षतिग्रस्त सम्पत्तियों के लिए 99.99 करोड़ रुपये दिए गए। इन परियोजनाओं से जम्मू-कश्मीर में पर्यटन…

Read More

‘नमामि गंगे’ कार्यक्रम पर जल संसाधन मंत्रालय और कृषि मंत्रालय के बीच समझौता

uma

जल संसाधन, नदी विकास तथा गंगा संरक्षण मंत्रालय ने नई दिल्ली में ‘नमामि गंगे’ कार्यक्रम को तेजी से लागू करने के लिए कृषि तथा किसान कल्याण मंत्रालय के साथ सहमति ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। ज्ञापन पर जल संसाधन मंत्रालय, नदी विकास तथा गंगा संरक्षण मंत्रलाय के हरी हर मिश्रा, अपर मिशन निदेशक, राष्‍ट्रीय स्‍वच्‍छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) और कृषि तथा किसान कल्याण मंत्रालय के डॉ. एस. एस. तोमर, अपर आयुक्‍त ने जल संसाधन, नदी विकास तथा गंगा संरक्षण मंत्री उमा भारती तथा कृषि और किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर भारती ने…

Read More

पीआरओ पद के लिए पत्रकार यहां कर सकते है आवेदन

job

तमिलनाडु केंद्रीय विश्वविद्यालय में पब्लिक रिलेशंस ऑफिसर यानी पीआरओ के लिए आवेदन किया जा सकता है इसके लिए उसने आवेदन आमंत्रित किए हैं। बता दें कि 40 साल के उम्र के लोग इस जॉब के लिए अप्लाई कर सकते हैं। पब्लिक रिलेशन/मास कम्युनिकेशन व जर्नलिज्म में 55 फीसदी मार्क्स के साथ मास्टर डिग्री होनी चाहिए। यही नहीं किसी भी प्रतिष्ठित अखबार, नेशनल न्यूज एजेंसी, टेलिविजन या फिर फिल्म मीडिया/एजुकेशनल इंस्टीट्यूट/गवर्नमेंट डिपार्टमेंट/PSU में 5 साल काम करने का अनुभव होना जरूरी है, साथ ही तमिल और हिंदी भाषा और कम्प्यूटर का ज्ञान होना भी आवश्यक है। और अच्छा होगा यदि इसके…

Read More

पाकिस्तान में बैन हुई ‘इंडिया टुडे’ की वेबसाइट

india-today

अपने सेना प्रमुख राहिल शरीफ की फोटो ‘इंडिया टुडे’ मैगजीन में देखकर पाकिस्तान कुछ इस कदर तिलमिला उठा है कि उसने ‘अपमानजनक’ फोटो छापने को मुद्दा बनाकर ‘इंडिया टुडे’ की वेबसाइट (indiatoday.in) को ‘ब्लॉक’ कर दिया है। कई भाषाओं में छपने वाली इस मैगजीन के अंग्रेजी भाषा के कवर पेज पर पाकिस्तान के सेना प्रमुख राहिल शरीफ की फोटो प्रकाशित की गई है। इस तस्वीर में उनके गाल पर उभरा थप्पड़ का निशान छपा हुआ दिखाया गया है। मीडिया खबरों के मुताबिक, जब पाकिस्तान को इसकी जानकारी मिली तो उसने इस पत्रिका की वेबसाइट को ब्लॉक कर दिया। बता दें…

Read More

खेल मंत्रालय द्वारा प्रतिभा पहचान पोर्टल की शुरूआत

vijay

युवा मामलों एवं खेल राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) विजय गोयल ने खेल विभाग के तहत प्रतिभा पहचान पोर्टल शुरू करने का फैसला किया है। इस पोर्टल का उद्देश्य देश के कोने-कोने के प्रतिभाशाली बच्चों को खेलों में उत्कृष्टता हासिल करने के लिये समुचित अवसर प्रदान करना है। बच्चे के खेल-प्रदर्शन और क्षमता को रेखांकित करने वाले वीडियो और फोटोग्राफ पोर्टल पर अपलोड किये जा सकेंगे। इन्हें स्वयं बच्चे, उनके माता-पिता, अध्यापक या अन्य लोग पोर्टल पर अपलोड कर सकते हैं। पड़ताल के बाद क्षमतावान बच्चों को कई तरह की जांचों से गुजरने का अवसर मिलेगा। यह जांच प्रक्रिया अन्य स्थानों के…

Read More

पीएम मोदी जन्मदिन पर वितरित करेंगे दिव्‍यांगों के यंत्र और सहायक उपकरण

PM-NARENDRA-MODI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सामाजिक अधिकारिता शिविर में दिव्‍यांगों के बीच यंत्र और सहायक उपकरणों का वितरण करेंगे। यह शिविर सामाजिक न्‍याय और अधिकारिता मंत्रालय के दिव्‍यांग सशक्तिकरण विभाग (डीईपीडब्‍ल्‍यू डी) द्वारा गुजरात के नवासरी जिले में 17 सितंबर, 2016 को आयोजित किया जा रहा है। इस मौके पर गुजरात के राज्‍यपाल ओ. पी. कोहली, मुख्‍यमंत्री विजय रुपानी, केन्‍द्रीय सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्री थावर चंद गहलोत तथा केन्‍द्र सरकार और राज्‍य सरकार के मंत्रालयों के वरिष्‍ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। इस शिविर में 11 हजार से अधिक दिव्‍यांगों को करीब 10.7 करोड़ रुपये के नि:शुल्‍क सहायक उपकरण तथा प्रमाण पत्र…

Read More

दीपा कर्मकार को मिल सकता है कांस्य पदक

dipa

वर्ल्ड ऐंटी डोपिंग एजेंसी को रशिया के हैकर्स ने हैक कर लिया है.विदित हो की उन हैकर्स ने टॉप सीक्रेट मेडिकल फ़ाइल्स पब्लिक कर दीं. ऐसा होने पर अब उन फाइल्स में लिखी जानकारी पूरी दुनिया के पास है. इस काम को अंजाम दिया है फैंसी बियर्स के नाम से बुलाने वाले एक हैकर ग्रुप ने. हैकर ग्रुप ने जो फाइलें देखीं उनमें ये साफ़ लिखा है हुआ है कि डोपिंग टेस्ट्स के जो रिज़ल्ट आये हैं उसमें सिमोन बाइल्स एक बैन हो चुकी दवा के लिए पॉज़िटिव पायी गयी हैं. सिमोन को इवेंट में गोल्ड मेडल मिला था. इंडिया…

Read More