Breaking News:

टिहरी की हेवल नदी का में हैँ क्या, जानिए खबर -

Tuesday, October 27, 2026

छह दशक पुरानी सिरोहबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात -

Tuesday, October 27, 2026

नीलम का 15 सालो के संघर्ष बाद मिट्टी के गहनों से खड़ा किया लाखों का कारोबार -

Tuesday, October 27, 2026

ओप्पो इंडिया ने नई ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज की लॉन्च -

Monday, October 26, 2026

मदद : गंभीर अप्लास्टिक एनीमिया से जूझ रही महिला को सही डोनर की तलाश -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री आचार्य परमेष्ठी विधान का भव्य आयोजन, जानिए खबर -

Monday, October 26, 2026

उत्तराखंड चैलेंज फुटबॉल कप 2026 : एनडीएस ऋषिकेश और गढ़वाल राइफल्स एक्स-आर्मी टीम बनी चैंपियन -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री विद्या समय पूर्ण भवन का भव्य शिलान्यास -

Monday, October 26, 2026

देहरादून के नामी स्कूल में शिक्षक पर कई छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप -

Saturday, October 24, 2026

रामनगर : नवविवाहिता के हत्या के आरोप में पति, सास, ननद और जेठ गिरफ्तार -

Saturday, October 24, 2026

बैंक में नकली सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेने के मामले में दो के खिलाफ मामला दर्ज -

Saturday, October 24, 2026

1 नवंबर को इंडिया खेलो फुटबॉल का नॉर्थ जोन नेशनल ट्रायल देहरादून में, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

देहरादून में तीन नवदीक्षित ब्रह्मचारिणी बहनों का मंगल प्रवेश, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

पहचान : गरीबी का संघर्ष फिर जीवन का संघर्ष, हौसलों से यामिनी मौर्य बनीं देश की की ‘सिल्वर गर्ल’ -

Wednesday, October 21, 2026

चारधाम : गंगोत्री धाम 10 नवंबर और यमुनोत्री धाम 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

नवरात्रि : अष्टमी और नवमी पर घर-घर पूजी गयी कन्याएं -

Monday, October 19, 2026

हलचल : एसआईटी ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान, ऑडियो कब्जे में लिया -

Monday, October 19, 2026

105 फीट ऊँचे जैन ध्वज पोल का हुआ शिलान्यास -

Monday, October 19, 2026

देहरादून फुटबॉल एकेडमी ने दून स्टार फुटबॉल क्लब को 3–0 से हराया -

Saturday, October 17, 2026



संत टेरेसा ने गरीबी का अपराध करने वाले विश्व के नेताओं को शर्म से झुका दियाः पोप फ्रांसिस

mother-teresa

जो अब तक कोलकाता की मदर टेरेसा थीं, अब इस शहर की संत टेरेसा हो गई हैं। रविवार को इटली की वेटिकन सिटी के सेंट पीटर्स चैराहे पर पोप फ्रांसिस ने मदर टेरेसा को संत की उपाधि से सम्मानित किया। इस मौके पर भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के साथ 12 सदस्यों का प्रतिनिधमंडल भी वेटिकन पहुंचा हुआ था. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी इसमें शामिल थे। इस मौके पर वेटिकन सिटी में दुनिया भर से लाखों लोग आए थे, वहीं भारत भर के गिरिजाघरों में भी इस खास दिन विशेष…

Read More

एक-दूसरे की आकांक्षाओं और चिंताओं का सम्मान करना चाहिएः पीएम मोदी

pm-modi-xi-jinping

हांगझोउ (चीन)। कई मुद्दों पर मतभेदों के बीच पीएम नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच द्विपक्षीय बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री ने चीनी नेता से कहा कि भारत और चीन को एक दूसरे की आकांक्षाओं और चिंताओं का सम्मान करना चाहिए। पीएम मोदी चीन के हांगझोउ में अहम जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे हैं। बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने यह भी कहा कि आतंकवाद से निपटने में किसी भी राजनीतिक विचार से प्रेरित नहीं होना चाहिए। पीएम मोदी की इस बात को जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर को संयुक्घ्त राष्ट्र द्वारा आतंकी घोषित करने के मामले…

Read More

सुशील कुमार शिंदे का जीवन भारत की कहानी है : राष्ट्रपति

pranab-shinde

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने सोलापुर (महाराष्ट्र) में पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे के 75वें जन्मदिन समारोहों में हिस्सा लिया। इस अवसर पर राष्ट्रपति महोदय ने कहा कि बेहद निर्धन पृष्ठभूमि एवं विभिन्न अभावों का बिना कड़वाहट के सामना करने के द्वारा शिंदे देश के सर्वोच्च पदों पर पहुंचने में सफल रहे। यह उनके फौलादी मस्तिष्क, लगन, साहस और प्रतिबद्धता को परिलक्षित करता है। उनकी कहानी भारत की कहानी है। भारत ने भी पिछड़ेपन, निरक्षरता, बीमारियों एवं जड़ता जैसी कई कठिनाइयों पर विजय पाई है। यह भारतीय लोकतंत्र की सफलता का एक दैदीप्यमान उदाहरण है। हमें इस ताकत का…

Read More

माल्या की 6,630 करोड़ रुपये की सम्पत्ति की कुर्की हुई

vijay-mallya

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय ने समस्याओं में फंसे व्यवसायी विजय माल्या की 6,630 करोड़ रुपये की सम्पत्ति कुर्की करने का आदेश दिया. माल्या की सम्पत्ति कुर्की करने के सम्बन्ध में निदेशालय का यह दूसरा आदेश है। मनी लांड्रिंग के मामले में ईडी शराब कारोबारी और उसके सहयोगियों के फार्म हाउस, फ्लैट और एफडी जब्त कर चुका है. एजेंसी ने हाल ही में इस संदर्भ में जांच का दायरा बढ़ाते हुए स्टेट बैंक की अगुवाई वाले बैंकों के समूह से लिए गए 6,027 करोड़ रुपये का कर्ज नहीं चुकाने के मामले में भी जांच शुरू की है. इस मामले की सीबीआई…

Read More

कांग्रेस ने पीएम को अर्थशास्त्र में बताया कमजोर

anandsharma

नई दिल्ली। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी पर गलत इकोनॉमी आंकड़े पेश कर देश को गुमराह करने का आरोप लगाया. साथ ही प्रधानमंत्री के इकोनॉमिक्स के नॉलेज पर ही सवाल भी खड़े किए। कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि देश के पीएम अपने नागरिकों से झूठ बोलते हैं. शुŘवार को एक चैनल को दिए इंटरव्यू में पीएम मोदी ने देश की खराब अर्थव्यवस्था के लिए पिछली यूपीए सरकार को जिम्मेदार ठहराया था. इस पर अब कांग्रेस ने पलटवार किया है। कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने एक फिक्स्ड…

Read More

अपने मंत्रियो पर तुरन्त कार्यवाही करने वाले देश के पहले सीएम केजरीवाल

arvind-kejriwal

देश में राजनीति बदल रही है का नारा आप सरकार में सटीक बैठ रहा है जिस तरह से दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल अपने मंत्रियो पर लगे आरोपो के चन्द समय में ही बर्खास्त करने का कदम उठा रहे है यह देश की राजनीति के लिए एक अच्छा संकेत है | ऐसे मामलो में देश के अन्य पार्टियों की परंपरा रूपी दिखावटी कदम हम जाँच करेंगे,इन्हें फसाया जा रहा है , सारे मामले फर्जी है जैसे बचाव पहले दिखाई देने लगता है | इससे विपरीत केजरीवाल का कार्यवाही रूपी कदम देश की राजनीति के लिए अच्छा कदम है | विदित हो…

Read More

भारत मिस्र को एशिया एवं अफ्रीका के बीच एक सेतु के रूप में देखता है : राष्ट्रपति

President

मिस्र के राष्ट्रपति का स्वागत करते हुए प्रणब मुखर्जी ने कहा कि भारत और मिस्र के बीच ऐतिहासिक एवं सभ्यता के विकास से जुड़े रिश्ते रहे हैं। दोनों देशों ने एक साथ मिलकर इस क्षेत्र एवं इससे आगे शांति एवं विकास में योगदान दिया है और लगातार योगदान दे रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सीसी की यात्रा एवं ऐसे आदान-प्रदानों से भारत-मिस्र साझेदारी को और मजबूती मिलेगी तथा यह इसे और ऊंचे स्तर तक ले जाने में सहायता प्रदान करेगा। राष्ट्रपति महोदय ने कहा कि भारत मिस्र को पश्चिम एशिया एवं उत्तर अफ्रीका क्षेत्र में एक महाशक्ति, एशिया…

Read More

दिल्ली पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल ने बचाई 16 बच्चों की जान

murari

दिल्ली पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल मुरारी लाल साउथ ईस्ट दिल्ली में पीसीआर में तैनात हैं. मुरारी लाल ने कल अदम्य साहस का परिचय देते हुए 16 स्कूली बच्चों की जान बचाई. सभी बच्चे एक स्कूली बस में सवार थे. दिल्ली में जबरदस्त बारिश हुई थी. पूरी दिल्ली में हर तरफ पानी भर गया था. सड़कें, गलियां और अंडरपास पानी से लबालब थे. गाड़ियां सड़क पर रुकी थी. जिंदगी थम सी गई थी. लोग बारिश में जगह जगह फंस गए थे. एसे में साउथ ईस्ट दिल्ली पुलिस को कंट्रोल रुम में खबर मिली कि पुल प्रहलादपुर में अंडरपास में एक स्कूली…

Read More

विश्व में नारियल उत्पादन और उत्पादकता में भारत अग्रणी देश है- राधा मोहन सिंह

ss-polllinator

विश्व नारियल दिवस एवं राष्ट्रीय पुरस्कार वितरण समारोह के अवसर पर भुवनेश्वर में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा की विश्व में नारियल उत्पादन और उत्पादकता में भारत अग्रणी देश है। हमारा वार्षिक नारियल उत्पादन 19.8 लाख हेक्टेयर से 2044 करोड नारियल है और उत्पादकता प्रति हेक्टेयर 10345 नारियल है। देश के सकल घरेलू उत्पाद में नारियल का योगदान करीब 20000 करोड़ रुपए है। वर्ष 2015-16 में हमारे देश से 1450 करोड रुपये मूल्य के नारियल उत्पादों का निर्यात किया गया है। सिंह ने यह भी बताया कि हमारे देश…

Read More

शिक्षक दिवस पर राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद सर्वोदय विद्यालय के छात्रों से करेंगे संवाद

president

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी शिक्षक दिवस (05 सितंबर, 2016) पर प्रेसिडेंट एस्टेट में डॉ. राजेन्द्र प्रसाद सर्वोदय विद्यालय के छात्रों से संवाद करेंगे। इस मौके पर वे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के विभिन्‍न सरकारी विद्यालयों के शिक्षकों को भी संबोधित करेंगे। राष्ट्रपति की कक्षा में डॉ. राजेन्द्र प्रसाद सर्वोदय विद्यालय के 11वीं और 12वीं के करीब 80 छात्र भाग लेंगे। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण डीडी (न्यूज), दूरदर्शन के डीडी भारती चैनल्स पर 10:30 से होगा। इसके साथ ही यह कार्यक्रम राष्ट्रपति की वेबसाइट webcast.gov.in/president/ और राष्ट्रपति भवन के यू ट्यूब चैनल पर भी उपलब्ध होगा। इसके बाद राष्‍ट्रपति बुकलेट “उमंग-2015”…

Read More