कार्यकर्ता 105 सीटों पर कांग्रेस के खिलाफ दाखिल करे नामांकन : मुलायम
अखिलेश के पिता मुलायम सिंह कांग्रेस के खिलाफ मैदान में उतरते दिख रहे हैं .यूपी चुनाव के लिए अखिलेश और राहुल गांधी के साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस और रोड शो के एक दिन बाद ही मुलायम अपने पार्टी के लिए ही मुसीबत खड़ी कर दिए है | सपा-कांग्रेस के गठजोड़ के खिलाफ मुलायम ने रविवार को कहा था कि मैं प्रचार नहीं करूंगा. सोमवार को मुलायम इससे एक कदम और आगे बढ़े और पार्टी कार्यकर्ताओं को कांग्रेस को मिली 105 सीटों पर नामांकन दाखिल करने को कह दिया. सपा के साथ गठबंधन के तहत कांग्रेस को 105 सीटें मिली हैं. पहले…
माया की मुश्किल, बीजेपी नेता ने भेजा कानूनी नोटिस
मऊ सदर विधायक मुख्तार अंसारी को बसपा में शामिल करने के साथ ही उनको बेगुनाह बताने के मामले में अब मायावती की मुश्किल बढ़ सकती हैं मऊ सदर से भाजपा नेता और टिकट के दावेदार रहे मन्ना सिंह के भाई अशोक सिंह ने इस मामले में बीएसपी सुप्रीमो मायावती को कानूनी नोटिस भेजा है. अब वे इस बात की शिकायत चुनाव आयोग से भी करने की तैयारी में हैं. अशोक सिंह के इस कदम से मऊ सीट पर राजनीति और गर्म होने की संभावना है. आपको बता दें कि 26 जनवरी 2017 को मायावती ने कहा था कि बाहुबली नेता…
40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट में वरुण गाँधी आउट
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है, लिस्ट में 40 बीजेपी और उसके घटक दलों के नेताओं को जगह मिली है. बीजेपी के इन 40 स्टार प्रचारकों में प्रमुख नाम पीएम मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, अरुण जेटली, स्मृति ईरानी, हेमा मालिनी, राम विलास पासवान और उमा भारती के हैं. वहीं वरुण गांधी और विनय कटियार को स्टार प्रचारकों की लिस्ट में जगह नहीं मिली है. जबकि वरुण गांधी यूपी के सुल्तानपुर से सांसद हैं और पिछले दिनों वरुण ने अपनी दावेदारी को लेकर आवाज भी…
“बादल” पर जनता दरबार में फेंका गया जूता
ये घटना पंजाब के बठिंडा की है जहां पर पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल पर जूता फेंका गया है. जानकारी अनुसार जब बादल जनता दरबार में लोगों से मुलाकात कर रहे थे तो उस समय उनके ऊपर जूता फेंका गया . विदित हो की इससे पहले बठिंडा में ही आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हमला हुआ है. इसमें 3 ‘आप’ कार्यकर्ता घायल हो गए है.आरोप है कि अकाली कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर फायरिंग की, जिसमें 3 कार्यकर्ता घायल हो गए. मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. खबर है कि अकाली कार्यकर्ताओं…
रजनी रावत , गुलजार अहमद समेत 58 लोग नही लड़ सकेंगे चुनाव
सचिव भारत निर्वाचन आयोग राहुल शर्मा ने बताया कि उत्तराखण्ड से हुए विधान सभा के साधारण निर्वाचन 2012 में निर्वाचन लड़ने वाले 58 अभ्यर्थियों को निर्वाचन व्यय का लेखा दाखिल न करने के कारण निर्वाचन लड़ने के लिए निर्हर घोषित किया है। उन्होंने बताया कि उक्त अभ्यर्थियों ने सम्यक् सूचना दिए जाने पर भी लेखा दाखिल न करने का कोई कारण या स्पष्टीकरण नहीं दिया है। सचिव भारत निर्वाचन आयोग शर्मा ने बताया कि निरर्हित घोषित किए गए सभी अभ्यर्थी आदेश की तारीख से अगले तीन वर्षों के लिए संसद के किसी भी सदन या किसी राज्य अथवा संघ राज्य…
चुनाव : कांग्रेस ने सपा से 100 सीटें और उपमुख्यमंत्री पद की मांग !
समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ गठबंधन को लेकर उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए चल रही चर्चा के बीच कांग्रेस ने उसके सामने 100 सीटें और उपमुख्यमंत्री पद की मांग रखी है. यूपी में यूं तो असल मुकाबला समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के बीच ही माना जा रहा है. लेकिन नोटबंदी के बाद यूपी के बदले चुनावी समीकरणों में कांग्रेस को अपनी बढ़ी अहमियत का एहसास है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांग्रेस राज्य में उपमुख्यमंत्री पद की दावेदारी के जरिये खुद को मजबूत दावेदार दिखाना चाहती है. कांग्रेस नेताओं का मानना…
उत्तर प्रदेश में लगेगा राष्ट्रपति शासन !
लखनऊ। समाजवादी पार्टी में मची कलह क्लाईमेक्स पर पहुंच गई है। राजनीतिक विश्लेषकों की माने तो अगले 24 घण्टे सपा के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव खेमा अपनी-अपनी ताकत का प्रदर्शन करेगा। राजनीतिक विश्लेषक व वरिष्ठ स्तम्भकार राजनाथ सिंह सूर्य की मानें तो 23 अक्टूबर की रात सपा के भविष्य के लिए ‘कत्ल’ की रात और 24 तारीख ‘विघटन’ का दिन हो सकता है। उन्होंने कहा कि चाचा नहीं, मुलायम सिंह बाप व अखिलेश यादव बेटे के बीच की लड़ाई है। शिवपाल यादव एक बहाना मात्र हैं। उन्होंने कहा कि सत्ता से…
लुधियाना में केजरीवाल करेंगे व्यापार-उद्योग मैनीपफेस्टो जारी
चंडीगढ। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल 23 अक्टूबर को लुधियाना में व्यापार और उद्योग मैनीपफैस्टो जारी करेंगे। यह जानकारी पंजाब डायलाॅग समिति के चेयरमैन कंवर संधू और व्यापार और उद्योग विंग के प्रमुख अमन अरोड़ा ने दी। उन्होंने बताया कि अकाली-भाजपा सरकार की उद्योग विरोधी नीतियों के कारण उद्योगपतियों ने अपने यूनिट दूसरे राज्य में तब्दील कर लिए हैं। उन्होंने कहा कि व्यापार वाली नीतियां बना कर व्यापारियों के दिलों में सरकार प्रति भरोसा बहाल करने की बड़ी जरूरत है। उन्होंने बताया कि अपनी तीन दिवसीय पंजाब दौरे के दौरान 23 अकटूबर को…
राहुल गाँधी ने ट्विटर पर साधा पीएम मोदी पर निशाना
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मोदी पर कटाक्ष करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गाँधी ने ट्वीट कर उनके लि, प्रार्थना की कि उन्हें अज्ञानता से आजादी मिले। एक दिन पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि ब्रिटिश शासन के तहत कांग्रेस ने जो दुश्वारियां झेली थीं, भाजपा को उससे कहीं अधिक आजाद भारत में परेशानियों का सामना करना पड़ा। राहुल गाँधी ने ट्वीट किया, मोदीजी आपके लिएप्रार्थना अस्तोमा सदगम्य, तमसो मा ज्योतिरयगम्य मृत्योरमा अमृतमगमया, ओम शांति, शांति, शांति। उन्होंने दूसरे ट्वीट में कहा मुझे अज्ञानता से ज्ञान की ओर,अँधेरे से प्रकाश की ओर, मृत्यु से अमरता की ओर ले चलो |
सरकार आरएसएस के एजेंट की तरह ना करे काम : सिब्बल
नई दिल्ली। राज्यसभा में पूर्व केन्द्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने मोदी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कई मुद्दों पर सीधा हमला किया। सिब्बल ने कहा कि सरकार को एजेंट या फिर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कैम्पेनर की तरह काम नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा, कुछ लोग अनाप शनाप और आपत्तिजनक बयान दे रहे हैं तो कुछ लव जेहाद की बात कर रहे हैं। जबकि, कुछ ये बातें कर रहे हैं कि वे लोगों को वापस बांग्लादेश भेज देंगे। ये आखिरकार हो क्या रहा है? कपिल सिब्बल ने कहा कि सरकार को बुद्धिमतापूर्वक सोच…






























