मिज़ोरम के राज्यपाल अजीज कुरैशी मोदी सरकार द्वारा बर्खास्त
मोदी सरकार से लगातार तनातनी के बीच आखिरकार मिजोरम के राज्यपाल अजीज कुरैशी को बर्खास्त कर ही दिया गया | बताया जाता है की केंद्र सरकार और कुरैशी के बीच शुरू से ही सब कुछ ठीक नही चल रहा था | उन्हें हटाने की खबरों के बीच वह सुप्रीम कोर्ट भी चले गये थे | राष्ट्रपति भवन से एक आधिकारिक बयान जारी कर शनिवार को कहा गया कि, “”अजीज कुरैशी मिजोरम के राज्यपाल पद से हट जाएं।” मिज़ोरम के नये राज्यपाल के नियुक्त होने तक पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी को मिज़ोरम का अतिरिक्त प्रभार सम्भालना होगा |
मेघा पाटकर का भी आप से इस्तीफा
प्रख्यात समाजसेवी व लोकसभा चुनाव में महारास्ट्र से आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी रही मेघा पाटकर ने भी आज आप को अलविदा कह दिया | उनका कहना था की जो कुछ आज राष्ट्रिय परिषद की बैठक में हुआ है, उससे उन्हें काफी दुःख पंहुचा है | इसलिए वह पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रही है | मेघा पाटकर ने आगे कहा की चाहे दिल्ली में आप जीत गयी पर वह राष्ट्रिय राजनीति में एक विकल्प बनने में विफल रही है | गौरतलब है की आज आम आदमी पार्टी की राष्ट्रिय परिषद की बैठक हुई, जो काफी हंगामेदार…
झूठ बोल रहे है ‘आप’ के वरिष्ठ नेता
आम आदमी पार्टी की कलह जन्हा कुछ दिनों पहले तक सुलझती हुई नजर आ रही थी, वंही अब दुबारा ऐसा लगने लगा है की पार्टी इसे जितना सुलझाने का प्रयास करती है | यह उतनी ही उलझती जाती है | इस बार तो योगेन्द्र और भूषण जोड़ी ने प्रेस कांफ्रेस करके पार्टी संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल पर सीधा हमला बोला है | दोनों ही आप नेताओ का कहना है की उन्होंने कोई इस्तीफा नही दिया है, और ना ही अब तक पार्टी ने उनकी कोई मांग मानी है | योगेन्द्र यादव का कहना है की यदि पार्टी…
अन्ना की मोदी को बहस की चुनौती
भूमि अधिग्रहण बिल के खिलाफ मोर्चा खोले अन्ना हजारे ने इस कानून पर प्रधानमन्त्री मोदी को बहस की चुनौती दी है | गौरतलब है पहले ही मोदी सरकार इस बिल को लोकसभा में पारित करा चुकी है | परन्तु वंहा पास हुए कई प्रावधानों को विपक्ष राज्यसभा में बदलने के लिए दबाव बना सकता है | इस समय लगभग सभी विपक्षी पार्टियों सहित बीजेपी की सहयोगी शिवसेना और अकाली दल भी इस विधेयक के विरुद्ध है | जब अन्ना से एक मिडिया कर्मी द्वारा कहा गया की केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इस विवादित बिल पर किसी से भी बहस…
मध्यप्रदेश कांग्रेस के विधायको ने त्यागा अन्न-जल
मध्यप्रदेश कांग्रेस का विधानसभा के गर्भग्रह में चल रहा धरना अब भूख हडताल में बदल गया | पहले यह कहा जा रहा था की बुधवार को यह धरना समाप्त हो जाएगा, पर कांग्रेस इस मामले को हल्के में छोड़ने के मूड में नही दिख रही है | आज नेता प्रतिपक्ष कटारे जब गर्भग्रह से बाहर आये तो उन्होंने इस धरने को आगे भी जारी रखने की घोषणा की, मालूम हो की देर रात कटारे धरने के दौरान विधानसभा परिसर में गिर गये थे | जिससे उनके सिर पर गम्भीर चोट आई थी | विधानसभा अधिकारियो का कहना है की उन्हें…
आप सांसद धर्मवीर गांधी की चेतावनी, गर्त में चली जायेगी आप
आम आदमी पार्टी में गृह युद्ध थमने का नाम नही ले रहा है, एक के बाद एक चिट्ठी बम और ब्लॉग बम फूटने के बाद, आप के पटियाल से सांसद धर्मवीर गांधी फेसबुक पोस्ट लिखी है | जिसमे उन्होंने कहा की यदि इसी तरह क्षुद्र भावना से काम होता रहा तो पार्टी इतिहास के गर्त में चली जायेगी | धर्मवीर गांधी से सिद्धांत और व्यवहारिकता के बीच संतुलन बनाने की भी बात की है, उनका मानना है यही पार्टी के भविष्य में निर्णायक भूमिका निभाएगा । उन्होंने कहा कि इन्हें लोगों की आकांक्षाओं से छल करने का कोई अधिकार नहीं…
सच हो सकता भारत में ई.वोटिंग का सपना
यदि चुनाव आयोग की वर्तमान तैयारियों को देखे तो यह खबर फर्जी वोटर आईडी बनवाकर रखने वाले मतदाताओ को सावधान हो जाना चाहिए | अब जो खबर आ रही है उसके अनुसार चुनाव आयोग आधार कार्ड का नम्बर आपकी वोटर आई.डी. से जोड़ सकता है |यदि ये प्रणाली सही तरह से पालन की जाती है तो फर्जी कार्ड बनाने से लेकर फर्जी मतदान से भी चुनावो को राहत मिलेगी | मुख्य चुनाव आयुक्त एच.एस ब्रह्मा का कहना है की यदि हम प्रत्येक आधार नम्बर को उसके फोटो पहचान पत्र से जोड़ना सुनिश्चित करते है तो भारत दुनिया का पहला देश…
मुफ़्ती की पाक को चेतवानी
पिछले दो दिनों में लगातार दो आतंकी हमलो ने जम्मू-कश्मीर की सियासत को गरम कर दिया है | आज कश्मीर पर इसी मुद्दे पर सत्ता-विपक्ष के बीच जमकर बहस हुई | पिछली बार के विपरीत इस बार मुख्यमंत्री मुफ़्ती मोहम्मद सईद ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा की अगर शान्ति और खुशहाली चाहता है तो आतंकवाद को नियन्त्रण में रखे | उन्होंने ऐसे आतंकी हमलो को शान्ति प्रक्रिया को पटरी से उतरने की साजिश करार दिया | वंही विपक्ष ने प्रदेश की कमजोर सरकार को इन आतंकी हमलो के लिए जिम्मेदार माना है पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी…
तो अब बीजेपी के लिए अन्ना भी विदेशी एजेंट
लोकपाल आन्दोलन से पूर्ववर्ती यू.पी.ए. सरकार को हिला कर रख देने वाले और प्रसिद्ध समाजसेवी अन्ना हजारे को मध्य प्रदेश की भाजपा यूनिट की पत्रिका ‘चरैवेति’ में एक लेख के जरिए विदेशी एजैंट बताया गया है. लोकपाल आन्दोलन के समय जो अन्ना बीजेपी के लिए गांधी के प्रतीक हुआ करते थे, आज भूमि अधिग्रहण कानून का विरोध करने के कारण वह विदेशी एजेंट हो गये है | इस लेख के सामने आते ही बीजेपी के नेताओ ने भी इसका बचाव करना शुरू कर दिया है | भाजपा राज्य इकाई के नेता हितेश वाजपेयी का कहना है की विदेशी चंदों से…





















