देश के सभी ज़िलों में केंद्र सरकार खोलेगी कृषि विज्ञान केंद्र
केंद्र सरकार ने देश भर के सभी ज़िलों में कम से कम एक कृषि विज्ञान केंद्र खोलने का ऐलान किया है। जिससे किसानों को उनके खेत के पास ही उन्नत क़ृषि के लिए तकनीकी सहायता उपलब्ध हो सके। इसके साथ ही केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने 10 राज्यों में मधुमक्खी विकास केंद्र खोलने का ऐलान भी किया है। सिंह ने किसानों से अपील की है कि धान की खेती से बचने वाले पुवाल का उपयोग जैविक खाद बनाने, पेपर बनाने, और कार्ड बोर्ड उद्योग और पशुओं के चारे के तौर पर करें। ताकि पुवाल जलाने…
पाँच दिन बन्द रहेंगे बैंक, जरुरी काम निपटा ले
आखिरी मौका है, जी हां बैंक के जरूरी काम निपटाने के लिए लोगों के पास , क्योंकि इसके बाद पाँच दिन बैंकों के अवकाश के कारण बैंक बंद रहेगें। त्योहारी मौसम में यह सप्ताहांत कुछ ज्यादा ही लंबा रहने वाला है। महीने का दूसरा शनिवार होने के कारण 08 अक्टूबर को बैंक बंद रहेंगे। रविवार को सामान्य साप्ताहिक अवकाश होगा जबकि 10 अक्टूबर को रामनवमी के मौके पर कई राज्यों में अवकाश रहेगा। 11 अक्टूबर को विजया दशमी तथा 12 अक्टूबर को मुहर्रम के कारण बैंकों में कामकाज बंद रहेगा। त्योहारी मौसम में लोगों के ज्यादा नकदी निकालने से एटीएम…
अब पति दे सकता है तलाक , जानिये क्या है खबर..
एक दंपती के तलाक मामले में सर्वोच्च न्यायालय अहम फैसला सुनाते हुए टिप्पणी की है कि अगर पत्नी बिना किसी ठोस कारण के अपने पति पर उसके परिवार वालों से अलग रहने का दबाव डालती है, तो यह हरकत भी प्रताड़ना के दायरे में आएगी। सुप्रीम कोर्ट ने एक मामले में पत्नी ने आत्महत्या की कोशिश की और धमकियां दीं, साथ ही पति पर इस बात के लिए दबाव बनाया कि वह अपने परिवार को छोड़ दे, जबकि पति के माता-पिता उसी पर आर्थिक तौर पर निर्भर थे। इतना ही नही बताया गया कि महिला ने पति पर अफेयर का…
पहले चरण में राष्ट्रीय कृषि बाज़ार से 250 मंडियां जुड़ी: राधा मोहन सिंह
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री, राधा मोहन सिंह ने आज राष्ट्रीय कृषि बाज़ार (e-NAM) के पहले चरण को सफलतापूर्वक पूरा करने की घोषणा की और e-NAM मोबाइल एप लॉन्च किया। इस अवसर पर कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री,परषोत्तम रुपाला उपस्थित रहे। इस अवसर पर केंद्रीय कृषि एवं कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने कहा जैसा कि आप जानते हैं कि राष्ट्रीय कृषि बाज़ार (e-NAM) कृषि उत्पाद की पारदर्शी और कार्य कुशल खरीद और बिक्री के लिए अखिल भारतीय इलेक्ट्रॉनिक पोर्टल है। e-NAM के सफल कार्यान्वयन हेतु भारत सरकार राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशो को अवसंरचनात्मक ढांचा जैसे हार्डवेयर, गुणवत्ता परिक्षण…
‘7 लोक कल्याण मार्ग’ होगा प्रधानमंत्री का नया पता
उस रेस कोर्स रोड का नाम बदलकर लोक कल्याण मार्ग कर दिया गया है, जहां प्रधानमंत्री का आवास स्थित है. नई दिल्ली नगर पालिका परिषद की उच्च स्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में यह फैसला किया गया. सड़क के फिर से नाम रखने की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए जल्द ही अधिसूचना जारी की जाएगी. अधिसूचना जारी होने के बाद प्रधानमंत्री के आवास का पता 7 लोककल्याण मार्ग हो जाएगा. एनडीएमसी ने गुरुद्वारा रकाबगंज गोलचक्कर का नाम बदलने का भी निर्णय किया. विभिन्न सिख संगठनों के ज्ञापन के आधार पर इस गोल चक्कर का नाम गुरु…
रोशनाबाद, टिहरी व हल्द्वानी को जल्द मिलेंगे नर्सिंग कालेज
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने रोशनाबाद, टिहरी व हल्द्वानी में संचालित होने वाले नर्सिंग कालेजों की सभी आवश्यक व्यवस्थायें 30 सितम्बर, 2016 तक पूर्ण करने के निर्देश दिये है। उन्होंने पिथौरागढ़, अल्मोड़ा व गोपेश्वर में संचालित होने वाले नर्सिंग कालेजों के निर्माण संबंधी कार्याें को भी शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये हैं। सचिवालय में चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन नर्सिंग कालेजों के भवन बनकर तैयार हो गये है, उनका उपयोग होना चाहिए। उन्होंने पिथौरागढ़, अल्मोड़ा व टिहरी नर्सिंग कालेजों, जिनके भवन तैयार हो गये है वहां पर 30 सितम्बर, 2016 तक अन्य सभी…
मदर टेरेसा के नाम से जारी हुआ डाक टिकट
मुंबई। मदर टेरेसा के नाम पर केंद्र सरकार ने डाक टिकट जारी किया है। इंडिया पोस्ट ने यह कदम उन्हें संत की उपाधि दिए जाने के मौके को यादगार बनाने के मकसद से उठाया है। मुंबई के डिवाइन चाइल्ड हाई स्कूल में आयोजित समारोह में केंद्रीय संचार राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने यह डाक टिकट जारी किया। इस मौके पर कोलकाता स्थित मिशनरीज ऑफ चैरिटी के प्रतिनिधि के के रूप में बिशप एग्नेलो ग्रेसियास और सिस्टर रुबेला की उपस्थिति उल्लेखनीय थी। मदर टेरेसा को वेटिकन सिटी में आयोजित समारोह में कैथोलिक ईसाइयों के सबसे बड़े धर्म गुरु पोप फ्रांसिस ने…
बर्गर किंग का देहरादून में आगमन
देहरादून। अमेरिकी बर्गर चेन बर्गर किंग, 20 अगस्त को देहरादून के पैसिफिक मॉल में अपने पहले स्टोर का शुभारंभ करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस आउटलेट की शुरुआत के साथ अब भारत में बर्गर किंग के रेस्तरां की संख्या 63 हो जाएगी। इस अवसर पर भारत में बर्गर किंग के सीईओ, राजीव वर्मन ने टिप्पणी करते हुए कहा, कि हम उत्तरी भारत में अपनी उपस्थिति को सशक्त करने के लिए बेहद उत्साहित हैं। हमारे ब्रांड को दिल्ली-एनसीआर और पंजाब में भारी सफलता मिली है, और अब हम देहरादून में आने वाले मेहमानों का अपने विशेष बर्गर दृव्हूपर के…
भारत पर्व में सांस्कृतिक कार्यक्रम, फूड फेस्टिवल तथा शिल्प मेला
पर्यटन सचिव विनोद जुत्सी ने कल नई दिल्ली के लाल किले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों , फूड फेस्टिवल तथा शिल्प मेला दिखान वाले भारत पर्व का उद्घाटन किया। भारत पर्व का आयोजन 26 से 29 जनवरी 2016 तक गणतंत्र दिवस के हिस्से के रूप में किया गया है। इस अवसर पर जुत्सी ने कहा कि आने वाले वर्षों में भारत पर्व गणतंत्र दिवस का अभिन्न अंग बन जाएगा। उन्होंने भाग लेने वाले कलाकारों तथा ट्रूपों की सराहना करते हुए आशा व्यक्त की कि लोग भारत पर्व का आऩंद लेंगे। भारत पर्व का प्रमुख उद्देश्य लोगों में देश भक्ति भाव भरना ,…
पीएम मोदी ने तोड़ा फ्लैग कोड ‘ऑटोग्राफ वाला तिरंगा’ देकर ?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से अमरीका के दौरे पर शेफ विकास खन्ना को कथित तौर पर ऑटोग्राफ वाला तिरंगा देने का मामला तूल पकड़ता देख विदेश मंत्रालय ने शेफ से वापस तो ले लिया है पर उससे पीएम की देश के प्रति नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है | दरअसल इंडियन फ्लैग कोड के मुताबिक तिरंगे झंडे पर कुछ भी लिखा नहीं जा सकता है पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमरीका के दौरे पर शेफ विकास खन्ना को कथित तौर पर ऑटोग्राफ वाला तिरंगा दे दिया । मामला तूल पकड़ते देख मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कहा जा रहा…





























