बीजेपी कार्यकर्ता मोहल्ले में देखें कि कोई गरीब भूखा ना सोए : सीएम त्रिवेन्द्र
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से भी कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु सतर्क रहने और संयम बरतने का अनुरोध किया है। अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर किसी को खांसी, जुकाम, बुखार आदि इस प्रकार की कोई तकलीफ है तो इसके लिए डॉक्टर से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि देश इस वक्त कोरोना महामारी से गुजर रहा है। प्रधानमंत्री जी स्वयं एक सप्ताह में दो बार राष्ट्र को संबोधित कर चुके हैं। पूरी दुनिया इस वक्त इस महामारी से ग्रस्त है। भारत में अभी इस की शुरुआत हुई है लेकिन भारत…
उत्तराखंड सरकार ने प्रमोशन पर रोक हटाया , जानिए खबर
देहरादून। आखिरकार जनरल ओबीसी संगठन के इतने दिनों से की जा रही माग को मान लिया गया है प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तराखंड सरकार ने प्रमोशन पर रोक हटा दी है। भाजपा सरकार ने जनरल ओबीसी संगठन के पक्ष में हड़ताल पर गए कर्मचारियों की सभी मांगें मान ली है। इसके तहत जल्द शासनादेश जारी होगा। बता दें कि जनरल ओबीसी संगठन कर्मचारी प्रमोशन पर लगी रोक हटाने की मांग को लेकर दो हफ्ते से ज्यादा समय से बेमियादी हड़ताल पर थे। आज मुख्य सचिव और कर्मचारी नेताओं के बीच हुई वार्ता में उनकी मांगों पर सहमति बनी। इससे पहले…
तीर्थयात्रियों की बस में लगी आग, धू-धू कर जली बस, जानिए खबर
हल्द्वानी । उत्तराखंड के 40 यात्रियों को लेकर दक्षिण भारत की धार्मिक यात्रा पर रवाना हुई एक बस रविवार सुबह सात बजे के करीब विशाखापट्नम से 60 किमी पहले हाइवे पर हादसे का शिकार हो गई। हादसे की वजह सामने से आ रही एक लोकल बस से टक्कर बताई जा रही है। टक्कर के तुरंत बाद बस में भीषण आग लग गई। शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला गया। गनीमत है कि सभी यात्री इस भयानक हादसे में सुरक्षित हैं। कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। तीर्थयात्रा में गए नैनीताल जिले के सतीश चंद्र जोशी ने फोन पर बातचीत…
दुःखद : ट्रेन से कट कर युवक की मौत
लालकुआं । धुलाई के लिए पिटलाइन जा रही ट्रेन की चपेट में आकर युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जीआरपी पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात्रि लगभग साढ़े 11 बजे धुलाई के लिए एक रेलगाड़ी को पिटलाइन ले जाया जा रहा था। तभी शंटिंग के दौरान लगभग 32 वर्षीय युवक मोतीराम कश्यप पुत्र सिपाही लाल कश्यप निवासी राजीव नगर बंगाली कॉलोनी की रेल से कट कर मौत हो गयी। मृतक को जीआरपी पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया। बताया जा रहा है कि…
उत्तरकाशी : बोलेरो खाई में गिरा, तीन की मौत
देहरादून । उत्तरकाशी जिले के भटवाड़ी-गोरशाली मोटर मार्ग पर पाही गांव के समीप बरात में शामिल एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार दुर्घटना बीती देर रात की है। बारात में शामिल कुछ लोग बोलेरो वाहन से गौरशाली गांव जा रहे थे। इस दौरान भटवाड़ी घनसाली मोटर मार्ग पर पाई गांव के पास बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर 100 मीटर खाई में गिर गया। हादसे में वाहन में सवार एक व्यक्ति की मौके…
रेस लगाना पड़ा महंगा, हादसे में तीन की मौत
देहरादून । रामनगर के स्टेट हाईवे पर आधी रात को बाइक से रेस लगाने के दौरान हुए हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे में 16 वर्षीय मोहित पुत्र अम्बादत्त भट्ट निवासी बैलपड़ाव, 27 वर्षीय नमन पुत्र राजेंद्र सुयाल निवासी बैलपड़ाव व 22 वर्षीय यश मेहता पुत्र महेंद्र प्रताप निवासी बैलपड़ाव की मौत हो गई। मोहित, नमन की मौके पर ही मौत हुई, जबकि यश की अस्पताल ले जाते समय मौत हुई। 18 वर्षीय मंयक पुत्र जितेंद्र सिंह राना, 24 वर्षीय मनोज पुत्र देव सिंह नयाल निवासी गण बैलपड़ाव, 35 वर्षीय…
युवाओं को नशे की लत से बचाने को सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाएं आएं आगे
देहरादून। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने कहा कि युवाओं को नशे की लत से बचाने में समाज के विभिन्न वर्गो के साथ ही धार्मिक संस्थाओं को भी आगे आना होगा। युवा देश की पूंजी है। उन्हें नशे की बुरी आदतों से बचाना सभी का सामाजिक दायित्व है। राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने कहा कि सभी धर्मो की संस्थाएं नशे के विरूद्ध युवाओं का सही मार्गदर्शन करें। बच्चों को नशे की आदतों से बचाने में उनकी माताएँ महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। अभिभावक अपने बच्चों पर निगरानी रखें तथा अच्छी शिक्षा के साथ संस्कार भी दें। राज्यपाल ने कहा कि छात्र-छात्राएं स्कूल…
क्रिप्टिक क्रासवर्ड कान्टेस्ट 2019 का मानवभारती स्कूल में हुआ आयोजन
नई दिल्ली में नवंबर में होगा प्रतियोगिता का फाइनल देहरादून। क्रिप्टिक क्रासवर्ड कान्टेस्ट के सिटी राउंड में कान्वेंट ऑफ जीजस एंड मैरी की स्वाति रावत व आरुषी नौटियाल तथा समर वैली स्कूल की वंदिता पुजारी व कनुप्रिया बलोनी संयुक्त रूप से विजेता घोषित किए गए। प्रतियोगिता में जवाहर नवोदय विद्यालय पौड़ी गढ़वाल के अमन गुसाईं व नवीन रावत उपविजेता घोषित किए गए। एक्स्ट्रा सिविल सोसाइटी पटना की ओर से मानवभारती स्कूल देहरादून में आयोजित प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के 61 स्कूलों के 122 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। बुधवार सुबह 11 से 12 बजे तक चली प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने…
“बाहरी” मच्छर फैला रहे है डेंगू
देहरादून। डॉक्टर मान रहे हैं कि डेंगू का प्रकोप इस साल ज्यादा है और इसकी वजह बाहर से उत्तराखंड में आने वाले मच्छर है। उत्तराखंड में इस बार डेंगू के करीब 700 मामले सामने आ गए हैं। देहरादून-हल्द्वानी के अलावा पहाड़ से भी डेंगू के केस सामने आ रहे हैं। जहां प्रदेश की राजधानी देहरादून में चार सौ के लगभग डेंगू के मामले सामने आए तो वहीं हल्द्वानी में डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। नैनीताल जिले में अभी तक डेंगू के 102 कंफर्म मामले सामने आ चुके हैं। अस्पतालों में मरीजों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं।…
राममंदिर निर्माण को लेकर राजनीति कर रही भाजपा : शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती
हरिद्वार। जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि राममंदिर निर्माण को लेकर भाजपा सरकार राजनीति कर रही है। भगवान राम का नाम राजनीतिक लाभ लेने के लिए प्रयोग करना तर्क संगत नहीं है। भाजपा चुनाव आते ही राममंदिर निर्माण को लेकर देश में भ्रम की स्थिति फैलाने का काम करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर निर्माण में देश की जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। चुनाव बीत जाने के बाद सत्ता पर काबिज होने के पश्चात भाजपा पार्टी राममंदिर निर्माण पर अपना रूख स्पष्ट नहीं कर पाती है। कांग्रेस…






























