सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत
दूसरे मैच में माइटी 11 की टीम रही विजयी देहरादून। महाराणा प्रताप क्रिकेट ग्राउंड रायपुर में आज का पहला मैच सचिवालय ए और सचिवालय रॉयल स्ट्राइकर के बीच खेला गया । सचिवालय ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 234 रन बनाए। सागर ने 87 और टी एच खान ने 42 रनों का योगदान दिया। विवेक, रोहित, सूर्या और चंदन ने 01-01 विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए सचिवालय रॉयल स्ट्राइकर 8 विकेट के नुकसान पर 176 रन ही बना सकी। प्रदीप आगरी ने 57 और नीरज गिरी ने 43 रन बनाए। राहुल जेटली ने…
देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर
लक्की राणा ने धरना देकर प्रशासन को दी चेतावनी देहरादून । राजधानी देहरादून में लगातार बढ़ते अपराध, युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति और हाल ही में हुई ब्रिगेडियर मुकेश जोशी की जघन्य हत्या ने कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। देर रात तक अनियंत्रित रूप से संचालित हो रहे बार, पब और क्लबों को इस बिगड़ती स्थिति का एक बड़ा कारण माना जा रहा है। इसी के विरोध में उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव लक्की राणा के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने जोरदार धरना प्रदर्शन किया और उसके बाद जिला आबकारी अधिकारी को एक कड़ा…
विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर
विदेश भेजे 12 हजार से ज्यादा छात्र, हर छात्र को मिल रही सही दिशा स्टडी वीजा से करियर तक, TIG बना उत्तर भारत के छात्रों का सबसे भरोसेमंद साथी देहरादून। विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करने का सपना देखने वाले हजारों छात्रों के लिए एक भरोसेमंद मार्गदर्शक के रूप में स्थापित THE IMMIGRATION GURUS Pvt. Ltd. (TIG) ने पिछले एक दशक में सफलता की नई मिसाल कायम की है। 12,000 से अधिक छात्रों को अंतरराष्ट्रीय शिक्षा के अवसरों से जोड़ने वाली यह संस्था आज उत्तर भारत में विदेशी शिक्षा परामर्श के क्षेत्र में अग्रणी नाम बन चुकी है।करनाल (मुख्यालय),…
विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन
देहरादून /लखनऊ | लखनऊ विश्वविद्यालय के विधि संकाय के प्रो बोनो क्लब द्वारा, मंगलवार, 24 मार्च 2026, विधिक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रो बोनो क्लब के संकाय प्रभारी प्रो. (डॉ.) आलोक कुमार यादव के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य लखनऊ विश्वविद्यालय, द्वितीय परिसर के अशैक्षणिक कर्मचारियों (नॉन टीचिंग स्टाफ) को न्याय विभाग, भारत सरकार की न्याय बंधु योजना एवं उपलब्ध निःशुल्क कानूनी संसाधनों के प्रति जागरूक करना था, ताकि वे अपने अधिकारों के प्रति सजग रह सकें और आवश्यकता पड़ने पर उचित सहायता प्राप्त कर सकें। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रो बोनो एसोसिएट, कोमल सिंह…
विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर
देहरादून | मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक रानी पोखरी के नोडल ऑफिसर सचिन जैन द्वारा विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया पुरस्कृत होने वालों में सागर सिंह अंशिका हिमांशु कुकरेती अभय रावत पवन सिंह मनवाल इशांत नेगी विनोद सिंह ममता आर्यन सिंह गौरव रावत को प्रथम द्वितीय तृतीय पुरस्कार स्वरूप टी-शर्ट कैश प्राइज मोमेंटो मेडल और प्रशस्ति पत्र दिए गए । इस अवसर पर सचिन जैन ने सबको बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें गर्व है कि हम आप को पुरष्कृत करते हुए हमें ये मौका मिला है कि आप…
देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर
देहरादून । समिट फिनसर्व प्राइवेट लिमिटेड, जिसके संस्थापक शशांक जैन हैं, तथा निदेशक रूचि जैन, अक्षत जैन और इशिता जैन के नेतृत्व में, आज देहरादून में अपने नए कार्यालय का सफलतापूर्वक उद्घाटन किया गया। यह कंपनी के 35 वर्षों से अधिक के वित्तीय सेवाओं के अनुभव में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में ए. बालसुब्रमण्यन, मैनेजिंग डायरेक्टर एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (एमडी एंड सीईओ), आदित्य बिरला सन लाइफ एएमसी लिमिटेड उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कंपनी के पुराने एवं सम्मानित ग्राहकों तथा शुभचिंतकों की भी विशेष उपस्थिति रही। विश्वास और उत्कृष्ट सेवाओं के आधार पर…
नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर
उत्कृष्ट छात्रों का हुआ सम्मान स्टेपिंग स्टोन स्कूल में हुआ आयोजन देहरादून (संवाददाता)। देहरादून स्थित स्टेपिंग स्टोन स्कूल में आज यूकेजी ए एवं यूकेजी बी के छात्रों का ग्रेजुएशन डे समारोह बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। विद्यालय परिसर इस अवसर पर आकर्षक सजावट से सुसज्जित नजर आया, जहां बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों के बीच उत्साह का विशेष माहौल देखने को मिला। यह दिन नन्हे-मुन्ने छात्रों के शैक्षणिक जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव रहा, जिसे विद्यालय परिवार ने बेहद यादगार बनाया।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया, जिसके पश्चात यूकेजी ए और बी के…
‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर
डोईवाला । सिनमिट कम्युनिकेशंस की ओर से आयोजित फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड-2026 के ग्रैंड फिनाले में वैष्णवी लोहनी ने ‘मिस टैलेंटेड’ का खिताब अपने नाम कर एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। यह उपलब्धि न केवल उनकी मेहनत और लगन का परिणाम है, बल्कि उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान को भी नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रतीक है। गौरतलब है कि वैष्णवी इससे पहले मिस उत्तराखंड 2025 में फर्स्ट रनरअप रह चुकी हैं। इसके साथ ही उन्होंने मिस अल्मोड़ा, मिस फोटोजेनिक, मिस ब्यूटीफुल स्माइल और मिस ब्यूटीफुल स्किन जैसे कई प्रतिष्ठित खिताब भी अपने नाम किए हैं, जो…
कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर
देहरादून | श्रीनगर गढ़वाल के अंकलेश्वर घाट में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी के चित्र पर असामाजिक तत्वों द्वारा कालिख पोतने जाने के विरोध में आज दिनांक 23 मार्च 2026 को सेवला कलां अम्बेडकर भवन देहरादून के चौक, धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र पर उत्तराखंड सरकार का पुतला दहन किया गया, उत्तराखंड में लगातार कानून व्यवस्था फेल होती जा रही है तथा असामाजिक तत्वों का बोलबाला हो रहा है,इस पुतले दहन कार्यक्रम का नेतृत्व कांग्रेस पार्टी के संचार सचिव वैभव वालिया ने किया, उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में असामाजिक तत्वों द्वारा कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए लगातार…
समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार”
देहरादून | दून फूड रिलीफ फाउंडेशन के अध्यक्ष शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को निर्धन विद्यार्थियों की शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए फ्री कोचिंग एवं स्टडी मैटेरियल की व्यवस्था, लिखित परीक्षाओं एवं साक्षात्कार, स्कूल एवं कॉलेजों में उनकी रुचि के अनुसार विषय एवं कैरियर चयन हेतु सेमिनार के आयोजन हेतु वर्दी वैलनेस फाउंडेशन द्वारा राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार 2026 से ऑनलाइन सम्मानित किया गया। शिक्षा के माध्यम से सामाजिक जागरूकता, नशाबंदी, विद्यार्थियों को मोबाइल का सही उपयोग होने श्री डंडोना ने संस्था का आभार जताते हुए कहा कि यह अवार्ड उन्हें इस क्षेत्र में…






























