जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती
देहरादून। तीर्थनगरी ऋषिकेश में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने परिजनों के साथ-साथ आसपास के लोगों को भी हैरान कर दिया। गीता नगर गली नंबर-5 निवासी बुजुर्ग साईं राम को चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद परिजन उन्हें अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे थे। इसी दौरान श्यामपुर रेलवे फाटक के पास एंबुलेंस का पहिया सड़क के एक गड्ढे में जा गिरा। वाहन को लगे जोरदार झटके के बाद परिजनों ने बुजुर्ग की आंखें खुली देखीं। उन्हें सांस और धड़कन के संकेत भी महसूस हुए। इसके बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार का निर्णय रोकते हुए उन्हें…
दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद
अल्मोड़ा। भैंसियाछाना ब्लॉक के छानी गांव में पिछले तीन सप्ताह से ग्रामीणों के लिए दहशत का पर्याय बनी मादा गुलदार आखिरकार वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गई। मादा गुलदार के पकड़े जाने की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर एनटीडी स्थित रेस्क्यू सेंटर भेज दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। बीते माह 19 तारीख को घर से दुकान की ओर जा रहे एक ग्रामीण पर मादा तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया था। हमले में ग्रामीण घायल हो गया था। इससे एक दिन पूर्व भी तेंदुए…
काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण लंबित शमनीय आपराधिक, चेक बाउंस, बैंक ऋण, पारिवारिक एवं दीवानी मामलों की होगी सुनवाई देहरादून। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) के निर्देशों के अनुपालन में उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति द्वारा आगामी 12 सितंबर (शनिवार) को माननीय उच्च न्यायालय परिसर, नैनीताल में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। लोक अदालत का उद्देश्य लंबित वादों एवं विवादों का आपसी सहमति, समझौते और सुलह के माध्यम से त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करना है। राष्ट्रीय लोक अदालत में दीवानी तथा शमनीय आपराधिक मामलों सहित विभिन्न प्रकार के ऐसे प्रकरणों की सुनवाई की जाएगी, जिनका…
दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल
हरिद्वार। पतंजलि फूड पार्क से पहले बिसलेरी प्लांट के पास दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल का अस्पताल में उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि हादसे की सूचना देर रात करीब 108 के माध्यम से पुलिस को मिली। सूचना पर फेरुपुर चैकी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को धनपुरा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में चिकित्सकों ने…
राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद
देहरादून। उत्तराखंड की सियासत में हल्द्वानी के कथित शुद्धिकरण प्रकरण ने अब नया मोड़ ले लिया है। एक आयोजन से शुरू हुआ विवाद राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप से आगे बढ़कर तीन अलग-अलग एफआईआर तक पहुंच गया है। मामला जितना कानूनी होता जा रहा है, उतना ही इसका राजनीतिक तापमान भी बढ़ रहा है। कांग्रेस जहां इसे सामाजिक सौहार्द और राजनीतिक मर्यादा से जोडकर सरकार को घेर रही है, वहीं भाजपा इसे कांग्रेस की राजनीतिक बेचैनी और मुद्दाविहीनता से जोड़ने की कोशिश कर रही है। हल्द्वानी में कथित शुद्धिकरण कार्यक्रम के बाद विवाद ने तेजी पकड़ी। कार्यक्रम को लेकर दोनों पक्षों की ओर…
चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत
रुद्रप्रयाग। जिला मुख्यालय से सटे खेड़धार और विकास भवन क्षेत्र में गुलदार की लगातार चहल-कदमी से लोगों में दहशत का माहौल है। गुलदार आबादी वाले क्षेत्रों में घूमने के साथ ही घरों के बेहद करीब तक पहुंच रहा है। उसकी गतिविधियां कई स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हुई हैं। गुलदार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद क्षेत्र में लोगों की चिंता और बढ़ गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार पिछले कुछ समय से गुलदार लगातार क्षेत्र में दिखाई दे रहा है। कभी वह आबादी के बीच तो कभी घरों के आसपास चहलकदमी करता नजर…
छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप
चमोली। विकासखंड नंदानगर के रामणी गांव में गांव के पास मेला मैदान के मंच की रेलिंग से एक छात्र और छात्रा के शव फंदे से लटके मिले। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहंुची पुलिस ने मृतकों के शव का पंचनामा भरकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह रामणी गांव निवासी कक्षा 12 का छात्र और कक्षा 11 में पढ़ने वाली एक छात्रा का शव फंदे से लटका मिला। दोनों…
अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत
देहरादून। डोईवाला स्थित कुड़कावाला बस्ती में आवारा कुत्तों ने जमकर आतंक मचाया। कुत्तों के एक झुंड ने पशुपालक की बाड़ में घुसकर भेड़-बकरियों पर हमला कर दिया। इस हमले में 33 भेड़-बकरियों की मौत हो गई। इससे पशुपालक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि पशुपालक जॉनी के पास लगभग 90 भेड़-बकरियां हैं। देर रात अचानक आवारा कुत्तों के झुंड ने बाड़े पर हमला कर दिया। कुत्तों के भौंकने और हमले से सभी पशु बुरी तरह सहम गए और डर के मारे एक-दूसरे के ऊपर चढ़ गए। इस भगदड़ और दम घुटने से मौके पर ही…
इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी
नैनीताल। जिला मुख्यालय हल्द्वानी के डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल में एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों की हड़ताल को दूसरे दिन भी जारी रही। इंटर्न डॉक्टर मौजूदा 17 हजार रुपए के मासिक स्टाइपेंड को बढ़ाकर 30 हजार रुपये करने की मांग पर अड़े हैं। इस दौरान नियमित इंटर्नशिप ड्यूटी से दूरी बनाए डॉक्टरों ने अस्पताल परिसर में प्रदर्शन किया। हालांकि मरीजों की गंभीर स्थिति को देखते हुए इमरजेंसी सेवाओं को हड़ताल से बाहर रखा गया है। शासन के लिखित फैसले तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी गई है। हल्द्वानी के राजकीय मेडिकल कॉलेज से जुड़े डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल में एमबीबीएस इंटर्न…
मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद
मसूरी। प्रातः लगभग साढे आठ बजे प्रवीण, निवासी मैगी प्वाइंट, देहरादून ने पुलिस को सूचना दी गई कि देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड पंचायती कैफे के समीप जिस स्थान परं सड़क का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त है, एक कार संख्या यूके 07एचएल 0343 एमजी विंडसर खड़ी है तथा सड़क से लगभग 200 मीटर नीचे गहरी खाई में नदी के समीप एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर तत्काल चैकी कोलूखेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। मौके पर मृतक की पहचान अजय कुमार कोहली पुत्र देवेंद्र कुमार कोहली, निवासी डी -404ध्11 क्रॉस रोड, देहरादून…



























