विश्व पर्यटन दिवस पर CMTHS में तीन दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन, जानिए खबर
श्रीनगर (गढ़वाल) । हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर माउंटेन टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी स्टडीज (CMTHS) के पर्यटन विभाग द्वारा विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर विगत तीन दशकों से निरंतर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी विभाग द्वारा 25 से 27 सितंबर 2026 तक तीन दिवसीय पर्यटन उत्सव Touro fest 26 कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के प्रथम दिन 25 सितंबर 2026 को कार्यक्रम के प्रथम दिन (पर्यटन एवं व्यापार प्रबन्धन की संकायाध्यक्ष) प्रोफेसर रश्मि ढोडी के निर्देशन में एक राष्ट्रीय संगोष्ठी का…
दशलक्षण महापर्व के सातवें दिन उत्तम तप धर्म की आराधना की गई, जानिए खबर
देहरादून। पर्वाधिराज पर्युषण दशलक्षण महापर्व के पावन अवसर पर आध्यात्मिक श्रमणी परम पूज्य वात्सल्यमयी आर्यिका रत्न श्री 105 पूर्णमति माताजी ससंघ के पावन सान्निध्य में देहरादून के गांधी रोड स्थित श्री दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर सहित शहर के विभिन्न जैन मंदिरों में दशलक्षण महापर्व भव्य एवं धार्मिक वातावरण में संगीतमय भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। महापर्व के सातवें दिन उत्तम तप धर्म की आराधना की गई। प्रातःकाल मंदिरों में नित्य नियम पूजन, दशलक्षण पूजन, अभिषेक एवं विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। इसके साथ ही आयोजित भव्य आत्मबोध संस्कार शिविर में देहरादून के साथ-साथ विभिन्न स्थानों से आए श्रद्धालु…
देहरादून साइक्लिंग क्लब और एनडीए डिफेन्स अकादमी ने निकाली साइकिल रैली
शांति, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्त युवा का दिया संदेश देहरादून | अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस के अवसर पर आज देहरादून साइक्लिंग क्लब एवं एनडीए डिफेन्स अकादमी द्वारा देहरादून में साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य युवाओं में शांति, स्वास्थ्य, आपसी भाईचारा, पर्यावरण संरक्षण तथा नशामुक्त समाज के प्रति जागरूकता पैदा करना रहा। साइकिल रैली का शुभारंभ सुबह 5 बजे बल्लूपुर चौक से हुआ। रैली प्रेमनगर, नंदा की चौकी, पौंधा होते हुए फॉरेस्ट क्षेत्र तक गई। इस दौरान साइकिल सवारों ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, पर्यावरण को स्वच्छ एवं हरा-भरा रखने तथा युवाओं को नशे से दूर रहने का…
प्रियंका जोशी और कल्पना जोशी के सिर सजा “तीज क्वीन” का ताज
दून एकता शक्ति ट्रस्ट द्वारा “हरतालिका तीज महोत्सव ” का हुआ आयोजन प्रथम रनरअप के रूप में मिस ग्रुप में समृद्धि खरबंडा, मिसेज ग्रुप में सुमित्रा जोशी द्वितीय रनरअप मिस वृद्धि राणा, मिसेज हेमा बर्थवाल कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का दून एकता शक्ति ट्रस्ट के संस्थापक सैम छेत्री ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया देहरादून । दून एकता शक्ति ट्रस्ट द्वारा नगर निगम टाउन हॉल देहरादून में हरतालिका “तीज महोत्सव ” के साथ साथ फैशन शो , नृत्य एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया | इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेयर देहरादून सौरभ थपलियाल द्वारा कार्यक्रम का…
नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान पर कार्यक्रम आयोजित
एकदिवसीय कार्यक्रम स्वामी रामतीर्थ परिसर में संपन्न टिहरी /देहरादून | राष्ट्रीय सेवा योजना स्वामी रामतीर्थ परिसर, विधिक सहायता केंद्र विधि विभाग तथा टिहरी जनपद जिला युवा अधिकारी के तत्वाधान में नशा मुक्त युवा विकसित भारत पर एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन परिसर के सेमिनार हाल में किया गया।यह कार्यक्रम नशे के दुष्प्रभाव के प्रति लोगों को जागरूक करना तथा विभिन्न प्रतियोगिताओ को आयोजित करके संपन्न किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वस्थ सुरक्षित और नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयासों को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम का शुभारंभ परिसर के प्रभारी निदेशक प्रो जे डी एस नेगी जी…
उत्तम सोच धर्म लोभ का त्याग और आत्म-पवित्रता का संदेश देता है : पूर्णमति माताजी
वर्ष वर्धन दिवस पर ब्रह्मचारिणी रितु दीदी ने पूर्णमति माताजी का मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया देहरादून। जैन धर्म के पर्वाधिराज दशलक्षण महापर्व के चौथे दिन उत्तम शौच धर्म की आराधना श्रद्धा और भक्ति के साथ की गई। गांधी रोड स्थित श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर एवं जैन धर्मशाला में परम पूज्य वात्सल्यमयी आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी के पावन सान्निध्य में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर पूज्य ब्रह्मचारिणी रितु दीदी के वर्ष वर्धन दिवस (जन्मदिवस) पर श्रद्धालुओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। रितु दीदी ने पूर्णमति माताजी का मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। धर्मसभा में पूर्णमति माताजी…
सर्वानंद घाट के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका
हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में सर्वानंद घाट के समीप अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर मौके पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त कराई,किन्तु मृतक की पहचान नही हो पाई। मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले है। जिससे उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार गुरुवार सुबह सर्वानंद घाट के पास एक व्यक्ति…
खेल : अनुसूचित जाति बालकों की जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता 19 को
रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के मार्गदर्शन में खेल विभाग अगस्त्यमुनि की ओर से स्पेशल कंपोनेंट प्लान के तहत अनुसूचित जाति के अंडर-18 बालकों की जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता 19 सितंबर को स्पोर्ट्स स्टेडियम अगस्त्यमुनि में होगी। जिला क्रीड़ा अधिकारी मनोज सिंह चैहान ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के इच्छुक खिलाड़ी 18 सितंबर की शाम पांच बजे तक जिला खेल कार्यालय अगस्त्यमुनि में अपना पंजीकरण करा सकते हैं। प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों को विभागीय मानकों के अनुसार भोजन, आवास, मार्ग व्यय और आनुषंगिक व्यय की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। विजेता और उपविजेता टीमों को आकर्षक…
दुःखद : मूर्ति विसर्जन के दौरान गंगा में बही युवती, तलाश जारी
देहरादून। गणेश जी की मूर्ति विसर्जन करने गये परिवार की नाबालिग बेटी गंगा के तेज बहाव में बह गयी। परिवार वालों व अन्य लोगों ने युवती की गंगा में तलाश शुरू की लेकिन समय लिखे जाने तक उसका कुछ पता नहीं चल सका। गुरूवार सुबह डोईवाला के केशवपुरी बस्ती में राकेश साहनी का परिवार मूर्ति विसर्जन करने के लिए हरिद्वार पहुंचा। इस दौरान महिलाएं व बच्चे डीजे की धुन में नाच रहे थे। क्षेत्रवासियों ने ट्रेक्टर ट्राली से मूर्ति उतारकर उसको विसर्जन के लिए लेकर चले इसी दौरान क्षेत्र की महिलाएं व बच्चे गंगा में नहाने के लिए चले गये।…
अन्तर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर गोष्ठी का आयोजन, जानिए खबर
देहरादून | स्वामी रामतीर्थ परिसर बादशाहीथौल हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के विधि विभाग में दिनांक १५सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम संयोजक विधि विभाग के डॉ एस के चतुर्वेदी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस के उद्देश्य व महत्व को बताते हुए किया गया। इस अवसर पर उन्होंने लोकतंत्र के बारे में विस्तार से बताया साथ ही मताधिकार के बारे में भी अवगत कराया ।अपने वक्तव्य में इन्होंने रिप्रेजेंटेशन आफ पीपल्स एक्ट 1950 के प्रावधानों का भी उल्लेख किया। साथ ही यह भी बताया कि लोकतंत्र का क्या महत्व…






























