उत्तम सोच धर्म लोभ का त्याग और आत्म-पवित्रता का संदेश देता है : पूर्णमति माताजी
वर्ष वर्धन दिवस पर ब्रह्मचारिणी रितु दीदी ने पूर्णमति माताजी का मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया देहरादून। जैन धर्म के पर्वाधिराज दशलक्षण महापर्व के चौथे दिन उत्तम शौच धर्म की आराधना श्रद्धा और भक्ति के साथ की गई। गांधी रोड स्थित श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर एवं जैन धर्मशाला में परम पूज्य वात्सल्यमयी आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी के पावन सान्निध्य में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर पूज्य ब्रह्मचारिणी रितु दीदी के वर्ष वर्धन दिवस (जन्मदिवस) पर श्रद्धालुओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। रितु दीदी ने पूर्णमति माताजी का मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। धर्मसभा में पूर्णमति माताजी…
सर्वानंद घाट के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका
हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में सर्वानंद घाट के समीप अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर मौके पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त कराई,किन्तु मृतक की पहचान नही हो पाई। मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले है। जिससे उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार गुरुवार सुबह सर्वानंद घाट के पास एक व्यक्ति…
खेल : अनुसूचित जाति बालकों की जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता 19 को
रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के मार्गदर्शन में खेल विभाग अगस्त्यमुनि की ओर से स्पेशल कंपोनेंट प्लान के तहत अनुसूचित जाति के अंडर-18 बालकों की जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता 19 सितंबर को स्पोर्ट्स स्टेडियम अगस्त्यमुनि में होगी। जिला क्रीड़ा अधिकारी मनोज सिंह चैहान ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के इच्छुक खिलाड़ी 18 सितंबर की शाम पांच बजे तक जिला खेल कार्यालय अगस्त्यमुनि में अपना पंजीकरण करा सकते हैं। प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों को विभागीय मानकों के अनुसार भोजन, आवास, मार्ग व्यय और आनुषंगिक व्यय की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। विजेता और उपविजेता टीमों को आकर्षक…
दुःखद : मूर्ति विसर्जन के दौरान गंगा में बही युवती, तलाश जारी
देहरादून। गणेश जी की मूर्ति विसर्जन करने गये परिवार की नाबालिग बेटी गंगा के तेज बहाव में बह गयी। परिवार वालों व अन्य लोगों ने युवती की गंगा में तलाश शुरू की लेकिन समय लिखे जाने तक उसका कुछ पता नहीं चल सका। गुरूवार सुबह डोईवाला के केशवपुरी बस्ती में राकेश साहनी का परिवार मूर्ति विसर्जन करने के लिए हरिद्वार पहुंचा। इस दौरान महिलाएं व बच्चे डीजे की धुन में नाच रहे थे। क्षेत्रवासियों ने ट्रेक्टर ट्राली से मूर्ति उतारकर उसको विसर्जन के लिए लेकर चले इसी दौरान क्षेत्र की महिलाएं व बच्चे गंगा में नहाने के लिए चले गये।…
अन्तर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर गोष्ठी का आयोजन, जानिए खबर
देहरादून | स्वामी रामतीर्थ परिसर बादशाहीथौल हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के विधि विभाग में दिनांक १५सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम संयोजक विधि विभाग के डॉ एस के चतुर्वेदी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस के उद्देश्य व महत्व को बताते हुए किया गया। इस अवसर पर उन्होंने लोकतंत्र के बारे में विस्तार से बताया साथ ही मताधिकार के बारे में भी अवगत कराया ।अपने वक्तव्य में इन्होंने रिप्रेजेंटेशन आफ पीपल्स एक्ट 1950 के प्रावधानों का भी उल्लेख किया। साथ ही यह भी बताया कि लोकतंत्र का क्या महत्व…
युवक की हत्या का खुलासा, पति-पत्नी गिरफ्तार
उधमसिंहनगर। युवक की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने उसके दोस्त व उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। हत्या की यह वारदात 40 लाख रूपये की देनदारी के चलते अंजाम दी गयी थी। जानकारी के अनुसार मृतक हरदीप सिंह के ऊपर आरोपी की करीब 40 लाख रुपये की देनदारी बताई गई है। पुलिस जांच के मुताबिक, आरोपी पर हरदीप सिंह के 40 लाख रुपये बकाया थे और रकम वापस नहीं लौटानी पड़े, इसके लिए कथित तौर पर हत्या की साजिश रची गई। कुंडा थाना क्षेत्र के गौरा फार्म में…
उत्तराखंड में भारत-अमेरिका की सेनाएं कर रही युद्धाभ्यास
चमोली। सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण औली में भारत और अमेरिका की सेनाओं के संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘युद्ध अभ्यास-2026’ के 22वें संस्करण का आगाज हुआ। औली स्थित विदेशी प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित उद्घाटन समारोह में दोनों देशों के करीब 600-600 सैन्यकर्मियों ने हिस्सा लिया। यह अभ्यास उत्तराखंड के औली के साथ राजस्थान की महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में भी संचालित किया जा रहा है। उद्घाटन समारोह में भारतीय सेना की 14वीं इन्फैंट्री डिवीजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल अमरेश गुंजन और अमेरिकी सेना की 11वीं एयरबोर्न डिवीजन की पहली इन्फैंट्री ब्रिगेड कॉम्बैट टीम के कमांडर कर्नल बेंजामिन जैकमैन ने…
दशलक्षण महापर्व का दूसरा दिन : उत्तम मार्दव धर्म की आराधना, आत्मबोध संस्कार शिविर में श्रद्धालुओं ने उठाया धर्मलाभ
देहरादून। पर्वाधिराज पर्युषण दशलक्षण महापर्व के पावन अवसर पर आध्यात्मिक श्रमणी परम पूज्य वात्सल्यमयी आर्यिका रत्न श्री 105 पूर्णमति माताजी ससंघ के पावन सान्निध्य में देहरादून के गांधी रोड स्थित श्री दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर सहित शहर के विभिन्न जैन मंदिरों में दशलक्षण महापर्व भव्य एवं धार्मिक वातावरण में मनाया जा रहा है। दशलक्षण महापर्व के दूसरे दिन उत्तम मार्दव धर्म की आराधना की गई। प्रातःकाल मंदिरों में घंटियों की मधुर गूंज के बीच श्रीजी का प्रक्षाल, नित्य नियम पूजन एवं दशलक्षण पूजन सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। इसके साथ ही आयोजित भव्य आत्मबोध संस्कार शिविर में देहरादून के…
देहरादून : फर्जी प्रमाणपत्रों के मामले में हाईकोर्ट जाएंगे आरटीआई एक्टिविस्ट विकेश सिंह नेगी
देहरादून। उत्तराखंड में नीट यूजी के जरिए सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस दाखिले को लेकर फर्जी प्रमाणपत्रों का मामला सामने आया है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित कोटे का कथित फर्जी प्रमाणपत्र लगाकर दाखिला लेने वाले चार अभ्यर्थियों के प्रवेश निरस्त कर दिए गए हैं। मामले में चार छात्राओं समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया है। जाति और क्षेत्र के आधार पर जारी किये जा रहे मामलों को उजागर करने वाले आरटीआई एक्टिविस्ट एडवोकेट विकेश सिंह नेगी ने कहा है कि वो इस मामले को लंबे समय से उठा रहे हैं। शासन-प्रशासन ने उनकी शिकायत नहीं…
दशलक्षण महापर्व : उत्तम क्षमा धर्म की आराधना, आत्मबोध संस्कार शिविर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
देहरादून। पर्वों का राजा एवं पर्वाधिराज पर्यूषण दशलक्षण महापर्व आत्मशुद्धि, संयम और आत्मबोध का स्वर्णिम अवसर है। इसी पावन अवसर पर आध्यात्मिक श्रमणी परम पूज्य वात्सल्यमयी आर्यिका रत्न श्री 105 पूर्णमति माताजी ससंघ के पावन सान्निध्य में देहरादून के गांधी रोड स्थित श्री दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर सहित शहर के विभिन्न जैन मंदिरों में दशलक्षण महापर्व का भव्य शुभारंभ हुआ।प्रातःकाल मंदिरों में घंटियों की मधुर गूंज के साथ पूजन, प्रक्षाल, नित्य नियम पूजन एवं दशलक्षण पूजन संपन्न हुआ। इसके साथ ही भव्य आत्मबोध संस्कार शिविर का शुभारंभ किया गया, जो 16 सितंबर से 27 सितंबर तक लगातार आयोजित किया…






























