“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर
देहरादून | देहरादून में थानों क्षेत्र स्थित रियल एस्टेट प्रोजेक्ट ‘इम्पीरियल वैली’ में करीब ₹7.30 करोड़ की कथित धोखाधड़ी का ऐसा गंभीर मामला सामने आया है, जिसने एक कारोबारी परिवार व उनके रिश्तेदारों की जीवनभर की कमाई को ठगी की भेंट चढ़ा दिया है। हालत यह है कि उक्त कारोबारी को अब अपने परिचितों के सम्मुख खड़े होने पर भी शर्मिंन्दगी महसूस हों रही हैं। कारोबारी प्रियदर्शी अशोक और उनके परिजनों का आरोप है कि प्रोजेक्ट से जुड़े विकास ठाकुर और रश्मि गोसाईं व नीरज गुसाईं ने लाखों रुपये लेने के बाद न केवल प्लॉटों की रजिस्ट्री नहीं की,…
दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत
रुद्रप्रयाग । केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा के समीप पहाड़ी से अचानक गिरे पत्थर की चपेट में आने से एक पांच वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर तैनात रेस्क्यू टीम ने बच्चे को पालकी के माध्यम से एमआरपी भैरव मंदिर पहुंचाया। वहीं रास्ते में फंसे 1100 यात्रियों का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है। पुलिस कंट्रोल रूम को रविवारे शाम चीरबासा क्षेत्र में लैंडस्लाइड की सूचना प्राप्त हुई। सूचना के अनुसार बताया गया कि केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा के समीप पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने की चपेट में आने…
‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज
देहरादून। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्ममेकर विनोद कापड़ी की बहुप्रशंसित फिल्म ‘चिता’ 23 अक्टूबर 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हिमालय की पृष्ठभूमि पर बनी यह फिल्म एक बुजुर्ग दंपति की कहानी है, जिनकी दुनिया घर, यादों और एक-दूसरे तक सिमटी हुई है। उनके बच्चे बेहतर अवसरों की तलाश में गांव से दूर चले गए हैं। भगीरथी फिल्म्स और मशकबीन स्टूडियोज के बैनर तले विनोद कापड़ी, सुरेश जोशी और अरिंद्र राय चैधरी द्वारा निर्मित फिल्म में 80 वर्षीय पदम सिंह कापड़ी और 70 वर्षीय हीरा देवी मुख्य भूमिकाओं में हैं। उत्तराखंड निवासी दोनों कलाकारों ने इससे पहले कभी…
देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील
देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माण और बिना स्वीकृति किए जा रहे निर्माण कार्यों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। प्राधिकरण की ओर से शहर और आसपास के क्षेत्रों में निर्माण गतिविधियों की निगरानी के साथ-साथ नियमों का उल्लंघन करने वाले भवनों पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सोमवार को देहरादून में दो अलग-अलग मामलों में भवनों को सील किया गया। एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी और सचिव मोहन सिंह बर्निया के निर्देशन में प्राधिकरण की टीम लगातार ऐसे निर्माणों को चिन्हित कर कार्रवाई कर रही है, जो स्वीकृत मानकों और प्राधिकरण के नियमों…
जश्न सफलता की…..
देहरादून | दून एकता शक्ति ट्रस्ट के जश्न सफलता रूपी कार्यक्रम मे “तीज क्वीन” मिस प्रियंका जोशी और मिसेज़ कल्पना जोशी वही मिस ग्रुप में प्रथम रनरअप समृद्धि खरबंडा, मिसेज ग्रुप में सुमित्रा जोशी द्वितीय रनरअप मिस वृद्धि राणा, मिसेज हेमा बर्थवाल, मिस उत्तरखंड क्वीन प्रगति ध्यानी, मिसेज़ उत्तरखंड क्वीन मिनाक्षी शर्मा, ट्रस्ट की अहम स्तम्भ बीना क्षेत्री, खुशी, एकता गुरुंग, प्रिया गुरुंग, उर्मिला क्षेत्री , कुंती थापा, अंशिका छेत्री , मीना थापा, लक्ष्मी, तनुजा आदि लोग जश्न सफलता में शामिल हुए | जश्न रूपी कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का दून एकता शक्ति ट्रस्ट के ट्रस्टी, संस्थापक सैम छेत्री…
हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
हरिद्वार। रविवार सुबह लक्सर क्षेत्र में एक युवक का संदिग्ध हालत पर शव सड़क पर पड़ा मिला। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहंुची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के शरीर पर चोट के निशान बताए जा रहे है। इसलिए उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार कुछ लोगों ने एक युवक का शव सड़क पर पड़ा देखा। जिसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गयी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंकर शव को अपने कब्जे में ले…
उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद
देहरादून। राज्य में बारिश और भूस्खलन के चलते 57 मार्ग बंद है। इसमें अल्मोड़ा में दो, बागेश्वर चार, चमोली आठ, देहरादून आठ और नैनीताल में 11 मार्ग बंद है। पौड़ी तीन, पिथौरागढ़ 11, रुद्रप्रयाग तीन, टिहरी पांच और उत्तरकाशी में दो सड़क बंद है। इसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बारिश से नदियों का जल स्तर खतरे के निशान के पास पहुंच गया है। हरिद्वार में शाम चार बजे गंगा नदी का जल स्तर खतरे के निशान से तीन मीटर नीचे रह गया था। रुद्रप्रयाग में अलकनंदा और मंदाकिनी नदी और बागेश्वर में…
भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार
देहरादून। उत्तराखंड विशेष कार्यबल (एसटीएफ) की साइबर टीम ने निवेश के नाम पर 69.90 लाख रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले का खुलासा करते हुए गौतमबुद्धनगर, उत्तर प्रदेश से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त आईफोन-13 मोबाइल फोन, दो सिम कार्ड, आधार कार्ड और कोटक बैंक का खाली चेक बरामद किया है। मामले में आरोपी के अन्य साथियों और साइबर ठगी से जुड़े नेटवर्क के संबंध में पूछताछ जारी है। साइबर अपराध थाना देहरादून में शिकायतकर्ता हनी सिंह पत्नी…
क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी
सकल दिगम्बर जैन समाज एवं जैन मिलन देहरादून के संयुक्त संयोजन में विद्या समय पूर्ण वर्षा योग समिति द्वारा किया गया आयोजन एवं जैन भवन के मुख्य द्वार पर मित्र मंडल द्वारा कड़ी चावल वितरण आयोजन देहरादून | दिनांक 27 सितंबर 2026 को जैन मिलन देहरादून, विद्या समय पूर्ण वर्षयोग समिति एवं दिगम्बर जैन समाज देहरादून द्वारा परम पूज्य आर्यिका 105 श्री पूर्णमति माताजी के सानिध्य में विश्व मैत्री दिवस *सामूहिक क्षमावाणी महापर्व* का आयोजन किया गया। क्षमा वाणी कार्यक्रम का प्रारंभ आचार्य श्री के चित्र अनावरण, दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। देहरादून में जैन मिलन की सभी शाखाओं…
जयकारों और भजनों से गूंजा दून, अनंत चतुर्दशी पर जैन समाज ने निकाली शोभायात्रा
देहरादून। पर्वाधिराज पर्युषण दशलक्षण महापर्व के दसवें दिन अनंत चतुर्दशी के पावन अवसर पर गांधी रोड स्थित श्री दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर सहित देहरादून के विभिन्न जैन मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। आध्यात्मिक श्रमणी परम पूज्य वात्सल्यमयी आर्यिका रत्न श्री 105 पूर्णमति माताजी ससंघ के पावन सान्निध्य में श्रद्धालुओं ने उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म की आराधना की। इस अवसर पर भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई। कार्यक्रम में देहरादून के साथ ही सागर, ललितपुर, टोंगड़गढ़, विदिशा, ऋषिकेश, मध्य प्रदेश और विकासनगर सहित विभिन्न स्थानों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्मलाभ प्राप्त किया। प्रातःकाल मंदिरों में नित्य नियम…




























